May 26, 2024 : 8:46 AM
Breaking News
मनोरंजन

57 के हुए जावेद जाफरी: कभी पिता के जुआ खेलने और शराब पीने की आदत से परेशान थे जावेद, उनके स्टारडम के बल पर नहीं बल्कि अपने दम पर बनाई पहचान

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

एक घंटा पहले

कॉपी लिंक

कॉमेडियन के रूप में पहचाने जाने वाले एक्टर जावेद जाफरी का आज जन्मदिन (4 दिसंबर, 1963) है। जावेद 57 साल के हो गए हैं। वह न सिर्फ एक्टर और कॉमेडियन हैं, बल्कि एक बेहतरीन डांसर भी हैं। इंडस्ट्री में उनकी पहचान एक मल्टी-टैलेंटेड स्टार की है।

जावेद ने एक सिंगर, कोरियोग्राफर, वीजे और विज्ञापन निर्माता के रूप में पहचान बनाई है। उन्होंने ‘मेरी जंग’ से फिल्मों में कदम रखा। 1985 में आई इस फिल्म में उनका नेगेटिव रोल था। इस रोल से उन्होंने एक गहरा प्रभाव छोड़ा और सभी ने उनकी प्रशंसा की।

इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। पिछले कुछ सालों में जावेद ‘सलाम नमस्ते’, ‘ता रा रम पम’, ‘फायर’, ‘अर्थ’ और ब्लॉकबस्टर ‘3 इडियट्स’ में भी दिखाई दिए।

नहीं किया पिता के नाम का इस्तेमाल

जावेद जाफरी के पिता जगदीप जाफरी एक मशहूर कॉमेडियन थे। उन्होंने फिल्म ‘शोले’ और ‘अंदाज अपना-अपना’ जैसे चर्चित फिल्मों में हास्य कलाकार के रूप में बेहतरीन काम किया था। इसके बावजूद जावेद ने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने के लिए अपने पिता के नाम और प्रभाव का कभी भी इस्तेमाल नहीं किया।

राजनीति में भी आए

कॉमेडियन के रूप में पहचाने जाने वाले जावेद जाफरी ने 2014 लोकसभा चुनावों से राजनीति में भी एंट्री की। उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर लखनऊ से बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा और हार गए।

पिता की आदतों से थे परेशान

जब जावेद जाफरी यंग थे, तो उनका अपने पिता से अच्छा संबंध नहीं था। उनको पिता जगदीप के जुआ खेलने और शराब पीने की लत पर बेहद गुस्सा आता था। उनके पिता ने एक बार शराब छोड़ दी थी, लेकिन बाद में फिर पीने लगे। इन्हीं आदतों के चलते जावेद पिता से परेशान रहने लगे। लेकिन जैसे-जैसे जावेद बड़े हुए, उन्होंने पिता का सम्मान करना सीखा। 81 साल की उम्र में जगदीप का इसी साल निधन हुआ है।

जावेद जाफरी की फैमिली

जावेद की फैमिली लाइमलाइट से दूर ही रहती है। उनकी पत्नी का नाम हबीबा जाफरी है। जावेद के तीन बच्चे हैं। बेटी अलाविया के अलावा उनके दो बेटे मीजान और अब्बास जाफरी हैं। मीजान ने 2019 में फिल्म ‘मलाल’ से डेब्यू किया था।

[ad_2]

Related posts

बाथरूम में मृत मिलीं जानी-मानी फैशन डिजाइनर शरबरी दत्ता, बेटे ने एक दिन पहले मां को आखिरी बार देखा था

News Blast

नहीं रहे ‘कभी अलविदा न कहना’ गाने के एक्टर विशाल आनंद, इनकी फिल्म से ही बप्पी लाहिड़ी को बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक मिला था

News Blast

आप वीर होंगे पर अग्निवीर तो कतई नहीं हैं…’, जब वकील की टोका टाकी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

News Blast

टिप्पणी दें