May 13, 2024 : 9:45 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोना दुनिया में: अमेरिका में एक दिन में 1.81 लाख केस और 2 हजार से ज्यादा मौतें, फ्रांस में भी मामले बढ़े

[ad_1]

Hindi NewsInternationalCoronavirus Pandemic Country Wise Cases LIVE Update; USA Pakistan China Brazil Russia France Spain Recovery Rate Covid 19 Cases

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

वॉशिंगटन38 मिनट पहले

कॉपी लिंक

गुरुवार को न्यूयॉर्क में सेल्फी लेता कपल। अमेरिका में थैंक्स गिविंग डे पर यात्रा करने वालों की तादाद काफी बढ़ गई है। सरकार ने पहले ही चेतावनी दी थी कि क्रिसमस के पहले लोग ज्यादा सतर्क रहें।

दुनिया में अब तक 6.12 करोड़ से ज्यादा संक्रमित, 14.36 लाख लोगों की मौत हो चुकी है, 4.23 करोड़ स्वस्थअमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा 1.32 करोड़ से ज्यादा, अब तक 2.69 लाख लोगों ने गंवाई जान

दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 6.12 करोड़ के पार हो गया। 4 करोड़ 23 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 14 लाख 36 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। अमेरिका में संक्रमण के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां एक दिन में 1 लाख 81 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। फ्रांस में भी मामले बढ़ रहे हैं। यहां 13 हजार से ज्यादा मामले सामने आए।

अमेरिकी अस्पतालों पर दबावअमेरिका में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। यहां एक दिन में एक लाख 81 हजार 490 केस सामने आए। इसी दौरान 2 हजार 297 लोगों की मौत हो गई। यह मई के बाद एक दिन में मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। अब मरने वालों का आंकड़ा 2 लाख 62 हजार से ज्यादा हो गया है। एडमिनिस्ट्रेशन की सबसे बड़ी दिक्कत अस्पतालों में भर्ती होने वालों की संख्या है। यहां 24 घंटे में 89 हजार 959 लोग देश के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हुए।

प्रशासन का कहना है कि थैंक्स गिविंग डे पर लाखों लोग ट्रैवल कर रहे हैं और इसकी वजह से संक्रमण का खतरा ज्यादा होने की आशंका है। इस बारे में पहले चेतावनी भी जारी की गई थी। हालांकि, लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

फ्रांस में मामले कम हुए लेकिन चिंता बरकरारफ्रांस में बुधवार को 16 हजार 282 मामले सामने आए थे। गुरुवार को यह आंकड़ा कम होकर 13 हजार 563 हो गया। फ्रांस में चार हफ्ते से लॉकडाउन है। सरकार को इसके लिए काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। लेकिन, अब इसके अच्छे नतीजे सामने आने लगे हैं। दो हफ्ते पहले तक यहां एक दिन करीब 50 हजार मामले सामने आ रहे थे। फ्रांस यूरोप के उन देशों में है, जहां संक्रमण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया था और जब सरकार ने 9 शहरों में दूसरी बार लॉकडाउन लगाया तो इसका विरोध हुआ।

गुरुवार को पेरिस में एक क्रिसमस ट्री के करीब से गुजरती महिला। फ्रांस में दूसरे लॉकडाउन को चार हफ्ते हो गए हैं। इसका फायदा ये हुआ कि संक्रमण दो हफ्ते पहले के मुकाबले काफी कम हो गया।

गुरुवार को पेरिस में एक क्रिसमस ट्री के करीब से गुजरती महिला। फ्रांस में दूसरे लॉकडाउन को चार हफ्ते हो गए हैं। इसका फायदा ये हुआ कि संक्रमण दो हफ्ते पहले के मुकाबले काफी कम हो गया।

बिलावल भुट्टो भी संक्रमितपाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बिलावल ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। कहा- मैं सेल्फ आईसोलेशन में जा रहा हूं। मुझमें संक्रमण के हल्के लक्षण दिख रहे हैं। बिलावल पाकिस्तान डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रमुख नेता हैं। यह संगठन इमरान सरकार के इस्तीफे की मांग को लेकर देश में रैलियां कर रहा है। पाकिस्तान में संक्रमण की दूसरी लहर चल रही है। यहां कुल तीन लाख लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। गुरुवार को मिले एक अपडेट के मुताबिक, देश के अस्पतालों के आईसीयू में अब बेड कम पड़ने लगे हैं।

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बिलावल ने गुरुवार रात सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की। (फाइल)

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बिलावल ने गुरुवार रात सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की। (फाइल)

एड्स पीड़ितों को खतरा बढ़ायूएन के सीनियर डायरेक्टर विनी बायनिमा का कहना है कि महामारी से एड्स पीड़ितों को खतरा बढ़ गया है। उन्होंने उम्मीद जताई की एड्स पर 2030 तक काबू पा लिया जाएगा। यूएन के मुताबिक, महामारी के दौरान 6 महीने तक दवाओं और मेडिकल इक्युपमेंट्स की सप्लाई में दिक्कत आई और इसी वजह से अफ्रीका में 2021 तक एड्स से 5 लाख मौतों का खतरा बढ़ गया है। बायनिमा ने कहा- हम पहले ही एड्स से जूझ रहे थे, खासतौर पर अफ्रीका में खतरा ज्यादा है। अब महामारी से जो दिक्कतें पैदा हुईं हैं, उनसे हालात बहुत बदतर हो गए हैं। बायनिमा के मुताबिक, 2010 के बाद से अब तक दुनिया में एड्स के मामलों में 23 फीसदी की कमी आई है।

कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात

देश

संक्रमितमौतेंठीक हुएअमेरिका13,248,676269,5557,846,872भारत9,309,871135,7528,717,709ब्राजील6,204,570171,4975,528,599रूस2,187,99038,0621,685,492फ्रांस2,183,66050,957158,236स्पेन1,637,84444,374उपलब्ध नहींयूके1,574,56257,031उपलब्ध नहींइटली1,509,87552,850661,180अर्जेंटीना1,399,43137,9411,226,662कोलंबिया1,280,48736,0191,181,753

आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

[ad_2]

Related posts

स्वीडन: सोशल डिस्टेंसिंग की अपील की लेकिन इसे लेकर सख्ती नहीं दिखाई, 30% ज्यादा मौतें हुईं

News Blast

डब्ल्यूएचओ की टीम अगले हफ्ते तफ्तीश के लिए चीन जाएगी, यह भी दावा कि संक्रमण की पहली जानकारी हमने ही दी थी

News Blast

अमेरिकी सेना की 20 साल बाद वापसी:अफगानिस्तान ने कहा- तालिबान विद्रोहियों से बातचीत फेल हुई तो ले सकते हैं भारतीय सेना की मदद

News Blast

टिप्पणी दें