आजकल हर कोई फोन लेने से पहले बैटरी और उसके परफॉर्मेंस के बारे में सवाल करता है. गेमिंग के इस दौर में फोन में दमदार प्रोसेसर होना बहुत जरूरी है. अगर आप भी बड़ी बैटरी और दमदार प्रोसेसर वाला नया स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं साथ ही आपका बजट भी 20000 तक का ही है तो मार्केट में कई ऐसे ऑप्शंस हैं जो आपकी पसंद बन सकते हैं. हम आपको ऐसे ही कुछ स्मार्टफोन सजेस्ट कर रहे हैं.
Samsung Galaxy M31s
20 हजार के बजट में ही Samsung Galaxy M31s एक काफी अच्छा स्मार्टफोन है. इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस इनफिनिटी डिस्प्ले लगाया है. परफॉरमेंस के लिए इस फोन में Samsung एक्सिनॉज 9611 प्रोसेसर दिया है जोकि 2.3 गीगाहर्टज क्लॉक स्पीड से लैस है. इस नए फोन में 6000mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग से लैस है. इस फोन के साथ 25W का फास्ट चार्जर भी मिलता है. फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए ये फोन बेहद खास है. इसमें चार कैमरे का सेटअप दिया है जिसमें एक 64 मेगापिक्सल का कैमरा, दूसरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस , तीसरा 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ और चौथा भी 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है. वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है. यह फोन 4K विडियो रिकॉर्ड शूट करने की आजादी देता है. इस फोन की कीमत 19,499 रुपये है.
₹ 19,499
Samsung Galaxy M31s Full Specifications
जनरल | |
---|---|
रिलीज डेट | 30th July 2020 |
भारत में लॉन्च | Yes |
फॉर्म फैक्टर | Touchscreen |
बॉडी टाइप | NA |
डायमेंशन्स (एमएम) | NA |
वजन (ग्राम) | NA |
बैटरी कैपिसिटी (एमएएच) | 6000 mAh |
रिमूवेबल बैटरी | No |
फास्ट चार्जिंग | Yes |
वायरलेस चार्जिंग | No |
कलर्स | Mirage Black, Mirage Blue |
नेटवर्क | |
2जी बैंड | GSM 850 / 900 / 1800 / 1900 – SIM 1 & SIM 2 |
3जी बैंड | HSDPA 850 / 900 / 1700(AWS) / 1900 / 2100 |
4जी/एलटीई बैंड | Yes |
डिस्पले | |
टाइप | Super AMOLED capacitive touchscreen, 16M colors |
साइज | 6.5 inches |
रेसॉल्यूशन | 1080 x 2400 pixels, 20:9 ratio |
प्रोटेक्शन | Corning Gorilla Glass 3 |
सिम स्लॉट | |
सिम टाइप | Nano-SIM |
नंबर ऑफ सिम | Dual SIM (GSM and GSM) |
स्टैंड-बाई | Dual stand-by |
प्लेटफॉर्म | |
ओएस | Android 10, One UI 2.0 |
प्रोसेसर | octa-core |
चिपसैट | Exynos 9611 (10nm) |
जीपीयू | Mali-G72 MP3 |
मैमोरी | |
रैम | 6GB RAM |
इंटरनल स्टोरेज | 128GB |
कार्ड स्लॉट टाइप | microSDXC |
एक्सपेंडेबल स्टोरेज | NA |
कैमरा | |
रियर कैमरा | 64 MP + 12 MP + 5 MP + 5 MP |
रियर ऑटोफोकस | Yes |
रियर फ्लैश | Yes |
फ्रंट कैमरा | 32 MP |
फ्रंट ऑटोफोकस | No |
वीडियो क्वालिटी | 4K@30fps, 1080p@30fps |
साउंड | |
लाउडस्पीकर | Yes |
3.5 एमएम जैक | Yes |
नेटवर्क कनेक्टिविटी | |
डबल्यूलैन | Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, dual-band, Wi-Fi Direct, hotspot |
ब्लूटूथ | 5.0, A2DP, LE |
जीपीएस | Yes, with A-GPS, GLONASS, GALILEO, BDS |
रेडियो | FM radio, RDS, recording |
यूएसबी | 2.0, Type-C 1.0 reversible connector |
सेंसर्स | |
फेस अनलॉक | Yes |
फिंगरप्रिंट सेंसर | Yes |
कंपास/मैग्नोमीटर | Yes |
प्रॉक्सीमिटी सेंसर | Yes |
एक्स्लोरेमीटर | Yes |
एंबिएंट लाइट सेंसर | Yes |
जाइरोस्कोप | Yes |
OPPO A9 2020
OPPO के स्मार्टफोन में बेहतर क्वालिटी देखने को मिलती है. OPPO A9 2020 एक लाजवाब स्मार्टफोन है. इस फोन की कीमत 15,913 रुपये से शुरू होती है.फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेंसर उपलब्ध है. फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है. 6.52 इंच की फुल डिस्प्ले स्क्रीन दिया है डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच है. साथ ही डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी है. फोन में मीडियाटेक Qualcomm SM6125 प्रोसेसर, 128 जीबी की स्टोरेज और 4 जीबी रैम मिलेगी इसके साथ ही 5000 mAh की बैटरी दी गई है.
Poco M2 Pro
20 हजार के बजट में Poco M2 Pro एक अच्छा स्मार्टफोन है. इसमें तीन स्टोरेज वेरिएंट मिलते हैं, जिसकी कीमत 13,999 रुपये से लेकर 16,999 रुपये तक जाती है. इसमें 1080×2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले लगा है, जिस पर सेफ्टी के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का सपोर्ट मिलता है. परफॉरमेंस के लिए इस फोन में क्वाल-कॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर दिया है.यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल किया है. यह कैमरा सेटअप विडियो और फोटो दोनों के लिए काफी खास रह सकता है. इसके अलावा सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है. फोन में 5000 mAh की बैटरी दी गई है.
₹ 13999
ये भी पढ़ें
20000 की रेंज में लेना चाहते हैं नया स्मार्टफोन तो ये ऑप्शंस बन सकते हैं आपकी पसंद
ये हैं भारत के 5G कनेक्टिविटी वाले बेस्ट स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स