May 17, 2024 : 7:28 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

रामलला के घर दिवाली: अवधपुरी पहुंचे रघुराई, योगी ने की अगवानी; कुछ देर में राम की पैड़ी से होगी दीपोत्सव की शुरुआत

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

अयोध्या6 मिनट पहले

कॉपी लिंक

योगी आदित्यनाथ और आनंदबेन पटेल ने अयोध्या के रामकथा पार्क में भगवान की अगवानी की।

दीपावली पर अयोध्या भगवान राम के स्वागत के लिए सज गई है। आज पहली बार रामलला के मंदिर में 11 हजार दीप जलाए जाएंगे। CM योगी आदित्यनाथ और गवर्नर आनंदीबेन पटेल अयोध्या पहुंच चुके हैं। दोनों ने जन्मभूमि पहुंचकर रामलला की पूजा की। इसके बाद रामकथा पार्क में भगवान की अगवानी की। योगी और पटेल शाम को दीपोत्सव की शुरुआत करेंगे।

अयोध्या में तीन दिन के दीपोत्सव की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है। इसी दिन भगवान राम का राज्याभिषेक भी होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- भगवान राम का मंदिर बनने के इंतजार में दुनियाभर में भक्तों की पीढ़ियां गुजर गईं। भक्तों का यह सपना पीएम मोदी की वजह से पूरा हुआ। आज पांच सदी का संकल्प पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है।

अपडेट्स:

सीएम और गवर्नर 3 बजे हेलीकॉप्टर से सरयू तट पर उतरे। यहां से जन्मभूमि पहुंचकर रामलला का पूजन किया।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने गवर्नर ने गवर्नर और सीएम का स्वागत किया।उसके बाद सीएम और गवर्नर राम कथा पार्क पहुंचे। जहां हेलीकॉप्टर से पहुंचे राम, सीता और लक्ष्मण की अगवानी की।राम सीता और लक्ष्मण के स्वागत में सरयू तट पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।इसके बाद भरत मिलाप का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें डिप्टी सीएम केशव मौर्य भी मौजूद रहे।सीएम और गवर्नर ने राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और गुरु वशिष्ठ का स्वागत किया।सीएम योगी आदित्यनाथ सभी को साथ लेकर राम कथा मंच पर पहुंचे।योगी आदित्यनाथ और आनंदीबेन पटेल ने जन्मभूमि पहुंचकर रामलला की पूजा की।

योगी आदित्यनाथ और आनंदीबेन पटेल ने जन्मभूमि पहुंचकर रामलला की पूजा की।

दीपोत्सव के लिए सरयू के 24 घाटों को छह लाख दीयों से सजाया गया है। ये आज शाम जगमगाएंगे। मुख्यमंत्री और राज्यपाल राम की पैड़ी पर दीपदान भी करेंगे।

सरयू के घाटों पर सभी 6 लाख दीप एक साथ जलाने के लिए दिनभर तैयारियां चलती रहीं।

सरयू के घाटों पर सभी 6 लाख दीप एक साथ जलाने के लिए दिनभर तैयारियां चलती रहीं।

दीपोत्सव के लिए सरयू के दोनों किनारों पर अलग-अलग आकृतियों में दीप सजाए गए हैं।

दीपोत्सव के लिए सरयू के दोनों किनारों पर अलग-अलग आकृतियों में दीप सजाए गए हैं।

अयोध्या में दीपोत्सव के लिए प्रशासन और आम लोगों ने जोरदार तैयारियां की हैं।

अयोध्या में दीपोत्सव के लिए प्रशासन और आम लोगों ने जोरदार तैयारियां की हैं।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सरयू तट पर दीपदान करेंगे।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सरयू तट पर दीपदान करेंगे।

दीपोत्सव के दौरान पूरी अयोध्या राममय नजर आ रही है। प्रशासन ने शहर में रामकथा के प्रसंग उकेरे हैं, तो वहीं स्थानीय कलाकारों की मंडलियां रामायण के पात्रों का वेश धारण किए हुए है।

कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने के लिए अयोध्या को सील कर दिया गया है। बाहरी लोगों के अयोध्या में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम के उद्घाटन से पहले झांकी निकाली गई।

अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम के उद्घाटन से पहले झांकी निकाली गई।

दीप श्रृंखला में महिला सशक्तिकरण का प्रदर्शन

सरयू के तटों पर सजी दीप श्रृंखला में महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया है। अवध यूनिवर्सिटी के कला और फाइन आर्ट विभाग के स्टूडेंट्स ने दीपों के साथ राम कथा के प्रसंगों का दिखाया है।

अयोध्या में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से लगाई गई फोटो प्रदर्शनी।

अयोध्या में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से लगाई गई फोटो प्रदर्शनी।

प्रमुख झलकियों में घाट संख्या दो पर सामाजिक समरसता और महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया गया है। घाट संख्या तीन पर वनवास से 14 साल बाद लौटे भगवान श्रीराम के पुष्पक विमान को दीपों से तैयार किया गया है। घाट संख्या पांच पर पहाड़ लेकर उड़ते हनुमानजी की छवि दिखाई गई है। वहीं घाट संख्या 10 पर श्रीराम दरबार की पेंटिग बनाई गई है।

अयोध्या में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से लगाई गई फोटो प्रदर्शनी।

अयोध्या में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से लगाई गई फोटो प्रदर्शनी।

ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया

DIG दीपक कुमार के मुताबिक, ड्रोन कैमरे से पूरे अयोध्या की निगरानी की जा रही है। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। अयोध्या में ही 12 स्थानों पर रूट डायवर्ट किया गया है। एंबुलेंस और मरीज वाहनों के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है।

[ad_2]

Related posts

दिल्ली क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर ने जेहाद के नाम पर युवती को धमकाया

News Blast

पानी और केमिकल से साफ किए जा रहे हैं राम मंदिर के लिए तराशे हुए पत्थर, कार्यशाला से पत्थर पहुंचाने में लग जाएंगे एक- डेढ़ साल

News Blast

MP News: दमोह के गंगा जमना स्कूल पर चलेगा बुलडोजर, नोटिस जारी, गृहमंत्री बोले- माफिया पर तो चलता ही है

News Blast

टिप्पणी दें