May 17, 2024 : 8:55 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

मैक्सिकाे में राेने की स्पर्धा हुई, 2 मिनट के वीडियाे मांगे, दहाड़ मारकर राेई अभिनेत्री जीती

मेक्सिकाे सिटी3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • महामारी के बीच सबसे अच्छा राेने वाला ढूंढा, 2020 पर राेने वाला वीडियाे सबसे सामयिक रहा
  • मौत पर हंसना भी मेक्सिको की संस्कृति का अहम हिस्सा है

उत्तर अमेरिकी देश मैक्सिकाे में हर साल 1 नवंबर काे मृत दिवस (द डे ऑफ द डेड) मनाया जाता है। इस दिन लाेग अपने पूर्वजाें की कब्र पर जाते हैं। उनकी पसंदीदा वस्तुएं सजाते हैं। राेते हैं। सामूहिक रूप से उत्सव भी मनाते हैं। हालांकि इस साल काेराेना के चलते सारे कब्रिस्तान बंद हैं। सार्वजनिक उत्सवों पर पाबंदी रही। लाेग राे नहीं पाए। अपना मन हल्का नहीं कर पाए। अपनाें की माैत का उत्सव मनाने का माैका नहीं मिला। लेकिन सैन जुआन डेल रियाे शहर ने हर साल हाेने वाली राेने की स्पर्धा काे जारी रखा।

हर साल इसमें लाइव परफाॅर्मेंस देना हाेता था। इस बार वर्चुअल अायाेजन हुआ। ई-मेल से 2-2 मिनट की वीडियाे एंट्री बुलवाई गई। आश्चर्यजनक रूप से पिछले साल से दाेगुनी एंट्रीज पहुंचीं। सर्वश्रेष्ठ राेने वाला चुनने की परंपरा दरअसल प्राचीन परंपरा का सम्मान है, जिसमें किसी की माैत पर राेने के लिए किराए की महिलाएं बुलाई जाती थीं।

रोने की इस स्पर्धा का पहला अवॉर्ड कैलिफाेर्निया की प्रिंसेसा कैटलीना चावेज ने जीता। पेशे से अभिनेत्री चावेज कभी नहीं राेईं, लेकिन इस साल उन्हें खूब राेना पड़ा। वे कहती हैं, ‘कोरोना ने मुझे राेने पर मजबूर किया।’ उन्होंने एक अनजान कब्र के पास बैठकर वीडियो बनाया। इसके लिए अनुमति भी ली। दूसरे स्थान पर रहने वाली 58 वर्षीय सिल्वेरिया बाल्डेरास रुबियाे ने कहा कि मैंने पहले राेती हुई महिलाअाें काे देखा था। बस उसी तरह राेई और जीत गई।

सबसे सामयिक वीडियाे ब्रेंडा अनाकेरेन का रहा। जिन्हाेंने साल 2020 के बारे में राेने पर वीडियो बनाया। 31 वर्षीय ब्रेंडा कहती हैं, इस साल की त्रासदियां मेरे वीडियाे के लिए प्रेरणा बनी। टूरिज्म ब्यूराे के प्रमुख एजुअर्डाे गुइलेन के मुताबिक, माैत पर रोना ही नहीं, हंसना भी मैक्सिकाे की संस्कृति का हिस्सा है। यह समस्याओं का सामना करने का एक तरीका है।

रोने की सालाना स्पर्धा में हास्य घुला, रोने के वीडियो देख जज हंस पड़े

कई स्पर्धियाें ने बड़े नाटकीय वीडियाे बनाए। कई ने कब्र के पास बैठकर दहाड़ मार-मारकर राेने के वीडियाे भेजे। कुछ ने हास्यास्पद तरीके भी चुने। एक महिला ने घर में ही फूलों का गुलदस्ता रख रोेने का अभिनय किया। वीडियो देखकर पैनल में शामिल जज खुद को हंसने से नहीं रोक पाए। अगली बार से पुरुषों को भी स्पर्धा में शामिल किया जाएगा।

Related posts

बॉर्डर पर पकड़ा गया चीनी घुसपैठिया: BSF को इसके जासूस होने का शक; बांग्लादेश बॉर्डर से भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था, पहले भी 4 बार भारत आ चुका था

Admin

क्या बतौर राष्ट्रपति डोनाल्ड का कार्यकाल कभी खत्म होगा; अमेरिका बहुत बड़े खतरे का सामना कर रहा है

News Blast

सुरक्षा परिषद में सीट सुरक्षित करने के लिए भारत ने कैंपेन लॉन्च किया, विदेश मंत्री बोले- वैश्विक महामारी के समय हमारी भूमिका अहम

News Blast

टिप्पणी दें