May 9, 2024 : 1:45 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

21 दिन में 6 बार 20 हजार से ज्यादा एक्टिव केस घटे, इस दौरान नए केस के मुकाबले इनमें दूसरी सबसे बड़ी गिरावट

  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News

नई दिल्ली5 घंटे पहले

देश में कोरोना के एक्टिव केस घटकर 5 लाख 40 हजार हो गए हैं। सोमवार को 37 हजार 592 संक्रमित मिले, 58 हजार 524 मरीज ठीक हो गए और 497 की मौत हो गई। इससे एक ही दिन में 21 हजार 443 एक्टिव केस कम हुए। ये नए केस का 58% हैं। प्रतिशत के हिसाब से 12 अक्टूबर के बाद यह दूसरी बड़ी गिरावट है। इससे पहले 26 अक्टूबर को 36 हजार 104 केस आए थे, जबकि 28 हजार 241 एक्टिव केस कम हुए थे। यह आंकड़ा नए केस का 78% था और 12 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा था।

21 जुलाई के बाद यह दूसरा मौका था जब 40 हजार से कम केस आए। 21 जुलाई को 39 हजार 170 केस आए थे। इसके बाद 26 अक्टूबर को 36 हजार 104 केस आए थे। 12 अक्टूबर के बाद छह बार 20 हजार से ज्यादा एक्टिव केस कम हुए हैं। देश में अब तक 82.66 लाख केस आ चुके हैं, 76 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.23 लाख संक्रमित इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • वंदे भारत मिशन के तहत चीन के वुहान से लौटी फ्लाइट में 19 यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एयर इंडिया का कहना है कि सभी यात्रियों के पास कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट थी। साथ ही कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा गया था।
  • राजस्थान विधानसभा ने राज्य में मास्क पहनना जरूरी किए जाने वाला बिल पास कर दिया है। इसे सरकार ने सख्ती से राज्य में लागू करने का फैसला किया है।
  • हरियाणा में सीरो सर्वे के दूसरे फेज में 14.8% लोगों में एंटीबॉडी मिली हैं, मतलब या तो ये लोग संक्रमित हैं या फिर ठीक हो चुके हैं।

पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश

राज्य में सोमवार को कोरोना के 635 नए मरीज मिले। 868 लोग रिकवर हुए और सात मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 72 हजार 717 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 8298 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 61 हजार 454 लोग ठीक भी हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 2965 मरीजों की मौत हो चुकी है।

2. राजस्थान
राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा दो लाख के पार हो गया है। सोमवार को 1748 लोग संक्रमित मिले। इसी के साथ कुल केस 2 लाख 495 हो गए। इनमें से 15 हजार 889 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 82 हजार 680 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक 1926 मरीजों की मौत हो चुकी है।

3. बिहार
राज्य में सोमवार को 577 नए मरीज मिले, 974 ठीक हुए और चार की मौत हो गई। राज्य में अब तक 2 लाख 18 हजार 118 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7036 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 9 हजार 980 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक 1101 मरीजों की मौत हो चुकी है।

4. महाराष्ट्र
सोमवार को महाराष्ट्र में 4009 नए संक्रमित मिले। 10 हजार 225 संक्रमित ठीक हुए और 104 की मौत हो गई। अब तक 16 लाख 87 हजार 784 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1 लाख 18 हजार 777 मरीजों का इलाज चल रहा है, 15 लाख 24 हजार 304 ठीक हो चुके हैं। अब तक 44 हजार 128 मरीजों की मौत हो चुकी है।

5. उत्तरप्रदेश
प्रदेश में सोमवार को 1788 कोरोना पॉजिटिव मिले, 2040 मरीज ठीक हो गए, जबकि 35 मरीजों की मौत हो गई। अब 23 हजार 35 मरीजों का इलाज चल रहा है। यहां पॉजिटिविटी रेट 1.5% है। प्रदेश में कुल 7073 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य आलोक कुमार ने बताया कि लगातार सातवें हफ्ते एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी दिखी है। कुल एक्टिव मरीजों में से 10 हजार 177 होम आइसोलेशन में हैं।

Related posts

कोरोना आपदा को आत्मनिर्भर भारत के लिए टर्निंग पॉइंट बनाना है; पीपुल, प्लेनेट और प्रॉफिट इंटरलिंक हैं

News Blast

महाराष्ट्र-तमिलनाडु में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ा, तमिलनाडु में लगातार 5वें दिन रिकॉर्ड 3949 मरीज मिले; देश में अब तक 5.67 लाख केस

News Blast

पहली ही बारिश में बिहार बेहाल; सड़कें धंसी, घरों में घुसा पानी; राजस्थान: थाने में हुई पुलिसकर्मी की हल्दी रस्म

News Blast

टिप्पणी दें