13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट जान कुमार सानू मराठी को लेकर दिए बयान के बाद से ही विवादों में हैं। इसी बीच चैनल ने भी इस पर माफी मांगी। अब जान के पिता कुमार सानू ने एक वीडियो जारी कर बेटे की इस हरकत पर माफी मांगी है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपने परिवार से दूर रहने की बात भी सामने आई है।
अपने बेटे #JaanKumarSanu द्वारा मराठी भाषा को लेकर दिए गए विवादित बयान पर अब गायक कुमार सानू ने भी अपनी तरफ से माफी मांगी है। कुमार सानू ने बताया कि वो 27 सालों से इन लोगों के साथ नहीं रह रहे और जान कुमार सानू की माँ ने उन्हें किस तरह की शिक्षा दी इस पर भी सवाल उठाए। pic.twitter.com/C2sXKleZyn
— Shivangi Thakur (@thakur_shivangi) October 29, 2020
परिवार से 27 साल से दूर हैं कुमार
वीडियो में कुमार ने कहा कि वे अपने परिवार से 27 साल से दूर रह रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने बेटों की परवरिश करने वाली उनकी मां रीता पर भी सवाल उठाए। इतना ही उन्होंने बालासाहब ठाकरे के साथ अपने व्यवहार का भी जिक्र किया। यह वीडियो टीवी9 की जर्नलिस्ट शिवांगी ठाकुर ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।
चैनल ने भी जारी किया वीडियो
जान की माफी वाला एक वीडियो चैनल ने भी जारी किया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है- जान कुमार सानू का माफी नामा जो उन्होंने मराठी भाषा के साथ अपने रिश्ते पर बिग बॉस के एपिसोड में दिया था। जो 27 अक्टूबर को टेलीकास्ट हुआ था।