भोपाल28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
निशातपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। – फाइल फोटो
- आरोपी और विक्टिम दोनों शादीशुदा हैं, एक-दूसरे 6 साल से जानते थे
- विक्टिम महिला ने खुद को मॉडल बताया, पति बाहर प्राइवेट जॉब करता है
निशातपुरा थाना क्षेत्र में अरेरा कॉलोनी की रहने वाली एक मॉडल से ज्यादती किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी मकान बिकवाने के नाम पर उसे निशातपुरा इलाके में ले गया। बहाने से रात में रुककर ज्यादती की। विरोध करने पर मारपीट भी की। दोनों करीब छह साल से एक-दूसरे को जानते हैं।
निशातपुरा पुलिस के मुताबिक, 38 साल की महिला अरेरा कॉलोनी में रहती है। उसका पति प्राइवेट जॉब करता है, जबकि वह मॉडलिंग करती है। महिला ने बताया कि आरोपी हरि त्रिवेदी उर्फ रिंकू से उसकी करीब 6 साल से जान पहचान है।
महिला ने बताया कि उसने निशातपुरा इलाके में एक बड़ा प्लॉट लिया था। जिस पर उसने मकान भी तैयार करवाया। उसने बताया कि अब वह अपना मकान बेचना चाहती है। इसलिए उसने हरि को मकान बिकवाने के लिए कहा। हरि ने बुधवार रात उसे निशातपुरा बुलवाया और किसी को मकान दिखाने की बात कही। वहां पहुंचने पर हरि ने बताया कि वह नहीं आया है। सुबह आएगा। ऐसा करते हैं, आज रात यहीं रुक जाते हैं।
वे उसी मकान में ही रुक गए। महिला के अनुसार हरि ने उसके साथ रात को जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने उससे मारपीट की। रात को ज्यादती करने के बाद वह वहां से भाग गया। सुबह उसने अपने पति को इस बारे में बताया और फिर उन्होंने गुरुवार रात थाने पहुंचकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी हरि त्रिवेदी को पकड़ लिया है।
हरि का कहना 10 साल से पहचान
पूछताछ में हरि ने ज्यादती किए जाने की बात कबूल कर ली है। उसने बताया कि वह महिला को करीब 10 साल से पहचानता है। उसके तभी से उससे संबंध भी हैं। आरोपी के दो बड़े बेटे हैं, जबकि महिला का बड़ा बेटा करीब 22 साल का बताया जाता है।