May 27, 2024 : 12:18 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ की बहू सोफी सेल्फ आइसोलेट हुईं; नए रिसर्च में दावा- कोरोनावायरस स्किन पर 9 घंटों तक टिका रह सकता है; दुनिया में 3.68 करोड़ केस

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus Novel Corona Covid 19 9 Oct | Coronavirus Novel Corona Covid 19 News World Cases Novel Corona Covid 19

वॉशिंगटन19 घंटे पहले

क्वीन एलिजाबेथ की छोटी बहू और प्रिंस एडवर्ड की पत्नी सरकारी प्रोटोकॉल मानते हुए संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद आइसोलेट हो गई हैं।- फाइल फोटो

  • दुनिया में 10.68 लाख से ज्यादा लोगों की मौत, 2.7 करोड़ से ज्यादा लोग अब स्वस्थ
  • अमेरिका में 78.39 लाख लोग संक्रमित, 2.17 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ की बहू सोफी संक्रमित के संपर्क में आने के बाद सेल्फ आइसोलेट हो गई हैं। सोफी प्रिंस एडवर्ड की पत्नी हैं। उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं आए हैं, लेकिन वे सरकारी गाइडलाइन्स को मानते हुए आइसोलेट हो गई हैं।

सोफी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद से रॉयल परिवार के किसी भी सदस्य से नहीं मिलीं हैं। बकिंघम पैलेस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। ब्रिटेन में अब तक 5 लाख 61 हजार 815 संक्रमित मिले हैं और 42 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं।

इस बीच,एक नए शोध में यह दावा किया गया है कि कोरोनावायरस मनुष्य की स्किन पर 9 घंटे तक टिका रह सकता है। यह फ्लू वायरस से ज्यादा देर तक मानव शरीर के अंगों पर रह सकता है। इस रिसर्च को जर्नल क्लीनिकल इन्फेक्शियस डिजीज में पब्लिश किया गया है। रिसर्च में पाया गया है कि अगर हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया जाए तो यह तुरंत इनएक्टिव हो जाता है।

दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 3.68 करोड़ से ज्यादा हो गया है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2 करोड़ 76 लाख 33 हजार 035 से ज्यादा हो चुकी है। मरने वालों का आंकड़ा 10.66 लाख के पार हो चुका है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 78,39,739 2,17,829 50,26,381
भारत 69,08,603 1,06,552 59,06,069
ब्राजील 50,29,539 1,49,034 44,14,564
रूस 12,72,238 22,257 10,09,421
कोलंबिया 8,86,179 27,331 7,77,658
स्पेन 8,84,381 32,688 उपलब्ध नहीं
अर्जेंटीना 8,56,369 22,710 6,84,844
पेरू 8,38,614 33,098 7,28,216
मैक्सिको 8,04,488 83,096 5,83,603
साउथ अफ्रीका 6,86,891 17,408 6,18,771

जर्मनी : एक दिन में 4 हजार मामले
जर्मनी की हेल्थ बॉडी रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट ने गुरुवार रात जारी एक बयान में माना कि देश में संक्रमण खतरनाक स्तर पर पहुंचने लगा है। यहां एक दिन में 4 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। इससे भी ज्यादा चिंताजनक बात यह है कि इस हेल्थ बॉडी ने इनके 10 हजार प्रतिदिन तक पहुंचने की आशंका जताई है। हेल्थ मिनिस्टर जेन्स स्पाहन ने कहा- हमने मुश्किल हालात में भी बहुत बेहतर काम कर दिखाया है। संक्रमण को जल्द ही काबू में करने के लिए प्लान तैयार है। इसके लिए सभी समुदायों से भी बातचीत की जा रही है। बर्लिन और फ्रेंकफर्ट में कर्फ्यू लगाया जा चुका है।

यूरोप में एक दिन में एक लाख से ज्यादा मामले

यूरोप में गुरुवार को पहली बार एक दिन में 1 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले। कॉन्टीनेंट के कई देशों में बीते एक हफ्ते से नए मामले बढ़ रहे हैं। ब्रिटेन, रूस, स्पेन और फ्रांस जैसे देशों में पिछले तीन दिनों से हर रोज संक्रमण के 10 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। फ्रांस, स्पेन और ब्रिटेन को बढ़ते मामलों को देखते हुए नई पाबंदियों को लागू करना पड़ा है। कुछ देशों में संक्रमण की दूसरी लहर भी शुरू हो चुकी है।

स्पेन: राजधानी मैड्रिड में इमरजेंसी का ऐलान

स्पेन सरकार ने शुक्रवार को राजधानी मैड्रिड इलाके में इमरजेंसी का ऐलान कर दिया। यहां पर आंशिक लॉकडाउन को सही ढंग से लागू करवाने के लिए सरकार ने यह घोषणा की है। लॉकडाउन लगाने का देश की विपक्षी पार्टी कंजरवेटिव ने विरोध किया था। लॉकडाउन लगाने का मामला कोर्ट में गया था, कोर्ट ने लॉकडाउन करने की मंजूरी देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद सरकार ने यह फैसला किया। स्पेन में अब तक 8 लाख 84 हजार 381 मामले सामने आए हैं और 32 हजार 688 मौतें हुईं हैं।

स्पेन की राजधानी मैड्रिड में शुक्रवार को इमरजेंसी के एलान के बाद ट्रैफिक सिग्नल पर मास्क लगाकर अपने काम में जुटा एक पुलिसकर्मी।

स्पेन की राजधानी मैड्रिड में शुक्रवार को इमरजेंसी के एलान के बाद ट्रैफिक सिग्नल पर मास्क लगाकर अपने काम में जुटा एक पुलिसकर्मी।

फ्रांस : तेजी से बढ़ता संक्रमण
यूरोपीय देशों की बात करें तो सबसे ज्यादा संक्रमण फ्रांस में देखने मिल रहा है। यहां 24 घंटे में कुल 18 हजार 746 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव टेस्ट रिजल्ट की दर में 9.1 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है। खास बात यह है कि यह पिछले महीने से 5 फीसदी ज्यादा है। पिछले महीने यह दर 4.5 प्रतिशत ही थी। हेल्थ मिनिस्टर ओलिवन वेरन ने कहा- हम इस वक्त हाई अलर्ट पर हैं। उम्मीद है कि जल्द ही इन्फेक्शन लेवल को काबू में ले आएंगे।

पेरिस के एक हॉस्पिटल में मरीज का कोरोना सैम्पल लेती नर्स। फ्रांस में गुरुवार को 18 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिले। दो हफ्ते में संक्रमितों का आंकड़ा ढाई लाख से ज्यादा हो गया है। सरकार ने साफ कर दिया है कि जल्द ही नए प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। (फाइल)

पेरिस के एक हॉस्पिटल में मरीज का कोरोना सैम्पल लेती नर्स। फ्रांस में गुरुवार को 18 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिले। दो हफ्ते में संक्रमितों का आंकड़ा ढाई लाख से ज्यादा हो गया है। सरकार ने साफ कर दिया है कि जल्द ही नए प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। (फाइल)

न्यूजीलैंड : जेसिंडा को फायदा
ब्लूमबर्ग में पब्लिश एक रिपोर्ट के मुताबिक, संक्रमण पर काबू पाने के मामले में न्यूजीलैंड अब तक सबसे कामयाब देश रहा है। यहां की सरकार ने बेहतरीन काम किया और दुनिया के बड़े बिजनेस लीडर्स भी इस बात को मान रहे हैं। इतना ही नहीं ये लोग यहां इन्वेस्टमेंट प्लान भी कर रहे हैं। यहां इकोनॉमिक रिकवरी रेट भी दूसरे देशों से बहुत बेहतर है। इसके लिए जो इंडेक्स रेटिंग जारी की गई है, उसमें न्यूजीलैंड को 238, जापान को 204 और ताइवान को 198 नंबर दिए गए हैं। अमेरिका 10वें नंबर पर है। रिपोर्ट के मुताबिक, जेसिंड अर्डर्न की सरकार ने इतना बेहतर काम किया है कि वे दूसरा चुनाव जीत सकती हैं।

Related posts

विराट कोहली के लिए अनुष्का शर्मा का भावुक पोस्ट

News Blast

टैक्स धोखाधड़ी का मामला:‘द ट्रम्प ऑर्गनाइजेशन’ पर धोखाधड़ी का केस; 500 संस्थाओं का समूह है, संगठन के सीएफओ का सरेंडर

News Blast

मैक्सिको सिटी में 7.4 तीव्रता का भूकंप; इमारतें हिलीं, दहशत से हजारों लोग सड़कों पर आ गए

News Blast

टिप्पणी दें