April 27, 2024 : 9:34 AM
Breaking News
MP UP ,CG

भोपाल में रंगदारी मांगने वाला क्रिकेटर निकला; पहले फोन पर धमकाया, पुलिस से शिकायत हुई तो रात को माफी मांगने घर पहुंचा

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • परिजनों के कहने पर विष्णु ने आरोपी के खिलाफ शिकायत वापस ली
  • खाना और रुपए नहीं मिलने पर गोली तक मारवाने की धमकी दी थी

राजधानी भोपाल में फास्ट फूड चेन संचालक विष्णु प्रसाद शर्मा से रंगदारी वसूलने का धमकी भरा फोन करने के मामले में नया मोड़ आया है। फोन पर गोली मारने तक की धमकी देने वाला आरोपी क्रिकेटर निकला। जब उसका नशा उतरा तो वह उनके पैर पकड़ने उनके घर पहुंच गया। परिजनों के समझाने के बाद विष्णु ने उसे माफ कर दिया। उन्होंने अपना शिकायती आवेदन भी थाने से ले लिया।

विष्णु ने बताया कि दैनिक भास्कर एप पर न्यूज पब्लिश होने के बाद आरोपी को एफआईआर के बारे में पता चल गया। इसके बाद वह उनका घर पता करते हुए आया। उसने बताया कि वह क्रिकेटर है। उसकी उम्र करीब 25-26 साल की है। इसके साथ ही वह मैचों की कमेंट्री और अंपायरिंग भी करता है। इतना ही नहीं भोपाल के कुछ क्रिकेट खिलाड़ियों ने भी उसे माफ करने के लिए विष्णु से बात की। इधर, परिजनों ने भी युवक की उम्र और उसके भविष्य को देखते हुए उसे माफ करने का फैसला किया।

युवक ने अपना नाम आशीष बताया। उसने कहा कि उससे यह गलती में हो गया। वह नशे में था। इतना ही नहीं उसने कुछ और जगह भी फोन किए थे। अब वह सबसे माफी मांग रहा है। विष्णु ने कहा कि युवक की उम्र अभी बहुत कम है। ऐसे में अगर उसने अपनी गलती मान ली है, तो उसे माफ करना जरूरी है। उसने भरोसा दिलाया है कि अब वह दोबारा ऐसा नहीं करेगा।

भोपाल में 7 आउटलेट हैं

विष्णु प्रसाद शर्मा ने बताया कि उनका मुख्य रेस्टोरेंट सात नंबर मार्केट स्थित बीडीए कॉम्पलेक्स में है। बुधवार रात करीब 8:30 एक कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को फूड डिपार्टमेंट का अधिकारी बताते हुए धमकाया। कॉल रिकॉर्ड की बात कहने पर उसने पैसे नहीं देने पर फूड डिपार्टमेंट से छापा तक की धमकी दी। इतना ही नहीं, उसका कहना था कि कभी भी गोली पड़ जाएगी। उसने कहा कि जा टीआई को बता देना। इसके बाद उन्होंने गुरुवार दोपहर आरोपी के खिलाफ शिकायत की थी।

0

Related posts

4 दिन के बच्चे को आधी रात में 13.6° की ठंड में सड़क पर छोड़ गए; एकता नगर में कराह रहा था नवजात

News Blast

हर साल बह जाती है पुलिया, इस बार ग्रामीणों ने श्रमदान कर रास्ता चालू किया

News Blast

भोपाल शहर में एक अनूठा देवी मंदिर, जहां मातारानी को चरण पादुका अर्पित करते हैं श्रद्धालु

News Blast

टिप्पणी दें