May 4, 2024 : 3:30 AM
Breaking News
MP UP ,CG

मवेशियों के लिए खेत से चारा लेकर लौट रहे किसान की गोली मारकर हत्या; कारणों को तलाशने में जुटी पुलिस

बागपतएक घंटा पहले

बागपत में किसान की हत्या के बाद मौके पर तफ्तीश करते पुलिसकर्मी।

  • दोघट थाना क्षेत्र का मामला, एसपी ने फोर्स के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला दोघट थाना क्षेत्र का है। किसान साइकिल पर चारा लादकर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में बदमाशों ने उसे दो गोली मारी। गोली लगने से किसान ने मौके पर दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

गन्ने के खेत में घात लगाकर बैठे थे बदमाश।

गन्ने के खेत में घात लगाकर बैठे थे बदमाश।

मौके पर ढेर हो गया किसान सुरेश पाल

कस्बा दोघट के पट्टी मदान गांव निवासी 35 साल का किसान सुरेशपाल शुक्रवार को मवेशियों के लिए चारा काटने के खेत गया था। सुबह 9 बजे के आसपास सुरेश पाल की भाभी सुनीता खेत से घर लौट आईं। सुरेश पाल करीब साढ़े दस बजे साइकिल पर चारा लादकर लौट रहा था। लेकिन दोघट-गांगनौली मार्ग पर गन्ने की झाड़ियों में घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उसे दो गोली मारी। इससे सुरेश पाल मौके पर ही ढेर हो गया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

राहगीरों ने शव देखा तो पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, एएसपी बागपत मनीष मिश्रा भी घटना की जानकारी मिलते ही मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। किसान की हत्या किसने और क्यों की है? इसकी गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने टीम का गठन कर जांच शुरू कर दी है।

जल्द आरोपियों को पकड़ने का दावा

एएसपी बागपत मनीष मिश्रा का कहना है कि सुरेशपाल को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारी गई है। इससे उसकी मौत हो गई। हत्या किसने की ओर क्यों की? इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है। परिजन को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

0

Related posts

पुणे में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, एक दिन में आए 14,424 नए केस, बिहार में भी 4 की मौत

News Blast

किसानों की सहमति से होगा फसल बीमा, खाते से नहीं कटेगी राशि

News Blast

महिला एसआई और उसकी मां पड़ोसी युवती को पीटते हुए सीसीटीवी में कैद हुई, पूछा- तो एसआई बोली- मेरा विभाग ही मेरी नहीं सुन रहा

News Blast

टिप्पणी दें