May 15, 2024 : 10:09 PM
Breaking News
बिज़नेस

113 अंक नीचे खुला डाउ जोंस, यूएस में संक्रमितों का आंकड़ा 61.75 लाख के पार; दुनिया के लगभग सभी प्रमुख बाजार गिरावट के साथ बंद हुए

  • Hindi News
  • Business
  • Dow Jones Live| Dow Jones Opened 113 Points Down, US Infectives Crossed 61.75 Lakh; Almost All Major Markets In The World Closed Down

न्यूयॉर्क22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नैस्डैक 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 36 अंक ऊपर और एसएंडपी 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 3 अंक नीचे खुला।

  • बाजार खुलते समय डाउ जोंस 28540, नैस्डैक 12032 और एसएंडपी 3504 अंक पर कारोबार कर रहे थे।
  • शुक्रवार को डाउ जोंस 0.57 फीसदी यानी 161 अंक की बढ़त के साथ 28653 अंक पर बंद हुआ था।

सोमवार को अमेरिकी बाजार में उतार-चढाव का माहौल रहा। डाउ जोंस 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 113 अंक गिरावट के साथ खुला। नैस्डैक 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 36 अंक ऊपर और एसएंडपी 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 3 अंक नीचे खुला। बाजार खुलते समय डाउ जोंस 28540, नैस्डैक 12032 और एसएंडपी 3504 अंक पर कारोबार कर रहे थे।

सोमवार को दुनियाभर के लगभग सभी बाजारों में गिरावट का माहौल रहा। जापान को छोड़कर सभी प्रमुख बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। जापान का निक्केई 257 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ जबकि चीन के शंघाई कम्पोसिट 8 अंक, हॉन्गकॉन्ग का हैंग सैंग 245 अंक, भारत के निफ्टी में 260 अंक और कोरिया का कोस्पी में 27 अंक की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं इस समय मैक्सिको के IPC और रूस के MICEX को छोड़कर यूके का FTSE, फ्रांस का CAC, जर्मनी का DAX सभी गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।

इस समय मैक्सिको के IPC और रूस के MICEX को छोड़कर यूके का FTSE, फ्रांस का CAC, जर्मनी का DAX सभी गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।

इस समय मैक्सिको के IPC और रूस के MICEX को छोड़कर यूके का FTSE, फ्रांस का CAC, जर्मनी का DAX सभी गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।

शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था डाउ जोंस
शुक्रवार को डाउ जोंस 0.57 फीसदी यानी 161 अंक की बढ़त के साथ 28653 अंक पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.58 फीसदी यानी 69 अंक की बढ़त के साथ 11995 अंक पर और एसएंडपी 0.67 फीसदी यानी 23 अंक की बढ़त के साथ 3508 अंक पर बंद हुआ था।

अमेरिका: 58.75 लाख के पार हुआ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा
worldometers वेबसाइट के मुताबिक, सोमवार को अमेरिका में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 61 लाख 75 हजार 600 पर पहुंच गया। देश में अब तक 1 लाख 87 हजार 232 मौतें हो चुकी हैं जबकि 34 लाख 25 हजार 907 लोग ठीक हो चुके हैं। दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 54 लाख 36 हजार 090 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 77 लाख 42 हजार 509 मरीज ठीक हो चुके हैं। 8 लाख 51 हजार 297 लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका: विशेषज्ञ बोले- वैक्सीन की दो डोज की जरूरत होगी
अमेरिका के विशेषज्ञों ने कहा है कि अगर कोरोना की वैक्सीन बनती है तो केवल एक डोज से काम नहीं चलेगा। लोगों को दो डोज की जरूरत पड़ेगी और यही सबसे बड़ी समस्या है। मौजूदा समय में ही टेस्टिंग किट, पीपीई किट और दूसरी जरूरी चीजों की कमी है। ऐसे में दो बार वैक्सीनेशन का प्रोग्राम चलाना बड़ा काम है।
टेनेसी के वैंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी की हेल्थ पॉलिसी प्रोफेसर डॉ. केली मूर ने कहा कि यह मानव इतिहास का सबसे कठिन वैक्सीनेशन प्रोग्राम होगा। अमेरिका में वैक्सीन को मार्केट तक लाने के लिए ऑपरेशन वार्प स्पीड चल रहा है। इसके तहत छह फार्मास्यूटिकल कंपनी को रुपए दिए गए हैं। इनमें से दो कंपनी मॉडर्ना और फाइजर की वैक्सीन फेज-3 के ट्रायल पर हैं। दोनों कंपनी 30 हजार वॉलंटियरों को वैक्सीन की दो डोज दे रही हैं। मॉडर्ना 28 दिन के बाद तो फाइजर 21 दिन के बाद दूसरी डोज देगी।

अमेरिका के मैसाच्युसेट्स में गवर्नर के आदेश के खिलाफ प्रदर्शन करता तीन साल का बच्चा और उसके परिजन। यहां 30 साल से कम के सभी स्टूडेंट के लिए फ्लू का टीका लगाना जरूरी कर दिया गया है, इस फैसले का विरोध हो रहा है।

अमेरिका के मैसाच्युसेट्स में गवर्नर के आदेश के खिलाफ प्रदर्शन करता तीन साल का बच्चा और उसके परिजन। यहां 30 साल से कम के सभी स्टूडेंट के लिए फ्लू का टीका लगाना जरूरी कर दिया गया है, इस फैसले का विरोध हो रहा है।

भारी गिरावट के साथ बंद हुआ भारतीय बाजार
बीएसई 839 अंक गिरकर 38,628 अंक पर और निफ्टी 260 अंक फिसल कर 11,387 अंक पर बंद हुआ। लगातार बढ़ रहे शेयर बाजार ने सोमवार को एक और रिकॉर्ड बनाया और 40 हजार का आंकड़ा पर किया, लेकिन पूर्वी लद्दाख में चीन की सेना का मूवमेंट बढ़ने से बाजार दिन के ऊपरी स्तरों से 1381 अंकों तक फिसलकर 38,628 अंकों पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी भारी बिकवाली देखने को मिली।
आज सुबह सेंसेक्स हालांकि 480 अंक बढ़कर खुला लेकिन पहले ही मिनट में 40 हजार के अंक को पार कर गया। इसमें 500 अंकों की बढ़त देखी गई। उधर नेशनल स्टॉक एक्सेंचज का निफ्टी भी 105 अंक ऊपर 11,753 अंक पर कारोबार कर रहा था, लेकिन लद्दाख से आ रही खबरों के कारण बाजार में भारी बिकवाली के चलते 11,400 से भी नीचे बंद हुआ। सुबह मार्केट कैपिटलाइजेशन 159.50 लाख करोड़ का था, लेकिन दोपहर में बाजार में जोरदार बिकवाली के कारण करीब 5.72 लाख करोड़ घटकर 153.55 लाख करोड़ हो गया।

0

Related posts

अडानी को मिला दुनिया का सबसे बड़ा सोलर पावर प्लांट प्रोजेक्ट; 45300 करोड़ रुपए का निवेश कर अडानी ग्रीन 8000 मेगावाट का प्लांट स्थापित करेगी

News Blast

वर्क फ्रॉम होम में कई चुनौतियों का सामना कर रहे इंजीनियर, 37% में काम के घंटे बढ़ने से तनाव

News Blast

डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी समेत कई तरह के वर्क वीजा पर 31 दिसंबर तक के लिए रोक लगाई, भारतीयों पर भी पड़ेगा असर

News Blast

टिप्पणी दें