May 6, 2024 : 10:12 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

7 राशियों के लिए करियर, बिजनेस और परिवार से जुड़े फैसलों का दिन, 5 राशियों के लिए हेल्थ में समस्या

11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • मेष राशि वालों के लिए सितारों का पूरा साथ मिलने का है दिन
  • वृष राशि वालों के लिए किसी परेशानी का हल खोजने का समय
  • मिथुन राशि वालों के लिए धातुओं में निवेश करने का दिन

शुक्रवार, 28 फरवरी 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 7 राशियों के लिए दिन कई मामलों में खास रहने वाला है। कुछ लोगों को करियर और बिजनेस के मसलों पर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने का दिन है। वहीं, 5 राशियों के लिए समय सेहत को लेकर परेशानी भरा हो सकता है। मेष राशि वालों के लिए सितारों का पूरा साथ मिलने का है दिन, वृष राशि वालों के लिए किसी परेशानी का हल खोजने का समय, मिथुन राशि वालों के लिए धातुओं में निवेश करने का दिन। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।

  • मेष – The World

आज आपको सितारों का पूरा साथ मिल सकता है। करियर में कुछ महत्वपूर्ण फैसले हो सकते हैं। कुछ लोग आपको अपनी सफलता का श्रेय भी देंगे और आपकी कार्यशैली की प्रशंसा भी करेंगे। कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। अगर कोई बड़ा प्रस्ताव आपको मिल रहा है तो बिना देर किए इसे अपना लें। इससे आपके भविष्य की कई आशंकाओं का समाधान हो सकता है। आपको अपने लोगों के करियर में भी मदद करनी पड़ सकती हैं।
करियर – कोई बड़ा काम आपके हाथ आ सकता। इस मौके को लपकें, ये आपकी तरक्की के लिए जरूरी है।
लव – अपने साथी को उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करें। इसमें उनका सहायक होना अच्छा रहेगा।
हेल्थ – आपको मौसमी बीमारियों से थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है।

  • वृषभ – The Emperor

आज आपको अपनी टीम या साथियों से काम में काफी मदद मिल सकती है। किसी मामले में आपको उलझन हो सकती है, जिसे सुलझाने में लगभग पूरा दिन लग सकता है। आपको कुछ लोगों से सावधान रहना होगा। आज कुछ लोग आपकी बातों का गलत अर्थ लगा सकते हैं, इससे विवाद की स्थिति बन सकती है। आपको वाहन चलाने और खेल के मैदान में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए, एक छोटी चोट लगने की आशंका है।
करियर – साझेदारी व्यवसाय के लिए समय अनुकूल नहीं है। आपको सावधानी रखनी होगी।
लव – समय परिवार के साथ गुजरेगा। अविवाहितों के लिए भी समय सामान्य है।
हेल्थ – आपको घुटनों में कुछ समस्या हो सकती है। ध्यान रखें, संभलकर चलें।

  • मिथुन – Four of Pentacles

आज का दिन आपके लिए धातुओं में निवेश करने के लिए अच्छा नहीं है। शेयर या प्रॉपर्टी में इंवेस्टमेंट के लिए सही समय है। आपको अपने आसपास के लोगों या कुछ परिचितों से इसके बारे में संकेत मिल सकता है। आज आपको धन लाभ के अवसर भी काफी अच्छे मिल सकते हैं। इस दिन का उपयोग आपको अपनी पूंजी बढ़ाने या पूंजी को सुरक्षित करने में बिताने की सलाह कार्ड्स दे रहे हैं।
करियर – धन प्राप्ति की संभावना बहुत अच्छी है लेकिन सोने या अन्य धातु में निवेश करने से बचें।
लव – आपको अपने निजी संबंधों पर ध्यान देना होगा। अगर आप प्रेम संबंधों में हैं तो आपको अपने साथी को अपने कमिटमेंट का भरोसा दिलाना पड़ सकता है।।
हेल्थ – आपको खराश या खांसी जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

  • कर्क – The Fool

आज का दिन आपके लिए थोड़ा गलत फैसलों वाला हो सकता है। कुछ जरूरी मामलों में जल्दबाजी आपके लिए घातक हो सकती है। महत्वपूर्ण फैसलों को आज लेने से बचें। जल्दबाजी आपके काम को बिगाड़ सकती है या मनचाहे परिणाम मिलने की संभावना कम हो सकती है। आपको किसी मामले में कोई तकनीकी समस्या को सुलझाने में मेहनत करनी पड़ सकती है। ये आपके काम के नकारात्मक प्रभाव को कम करने में सहायक हो सकता है।
करियर – तकनीकी कार्यों के कारण आपके काम में देरी हो सकती है। आप कार्यों को धीरे-धीरे पूरा करेंगे।
लव – अपने प्रेमी के बारे में अपने परिवार को बताने का अच्छा समय है।
हेल्थ – आपको कमर के दर्द से परेशानी हो सकती है। सतर्क रहें।

  • सिंह – Strength

आज का दिन आपके लिए कुछ खास लोगों से मदद मिलने का हो सकता है। नौकरी या व्यवसाय में तरक्की के योग बन रहे हैं। आपको सबकी बातें सुनने की आदत डालनी होगी। ये आपके भविष्य के लिए अच्छा होगा। कुछ लोगों की सलाह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती हैं। अपने काम में आज इस बात को शामिल रखेंगे तो कई तरह की परेशानियों से बच सकते हैं, साथ ही आपको सरलता से कुछ मामलों में समाधान मिल सकता है।
करियर – आज आपको करियर के मामले में किसी से सलाह या सहायता मांगनी पड़ सकती है।
लव – आप अपने संबंधों के कारण उदास महसूस कर सकते हैं, रिश्तों के पीछे ना भागें।
हेल्थ – सिरदर्द रह सकता है। माइग्रेन से परेशान लोगों को सावधान रहना होगा।

  • कन्या – Ten of Cups

आज का दिन आपके लिए आर्थिक लाभ के कुछ बेहतरीन मौके लेकर आ सकता है। अगर आप बिजनेस में हैं तो समय अनुकूल है।। कोई बहुत समय से अटका हुआ ऑफर आज स्वीकृत हो सकता है, या किसी पुरानी योजना पर काम शुरू हो सकता है। किसी परिचित या मित्र की मदद से आपको बिजनेस का बड़ा मौका मिल सकता है। कुल मिलाकर दिन आपके फेवर का है, कार्ड्स की सलाह है कि आप इस दिन को जाया ना करें। मौके का पूरा लाभ लें।
करियर – अगर आप व्यवसाय में हैं तो आज कुछ बेहतरीन सौदों पर बात फाइनल हो सकती है।
लव – आज आप अपने साथी के व्यवहार और उनके देखरेख करने के तरीकों से काफी प्रभावित हो सकते हैं।
हेल्थ – आपको घुटनों में चोट लगने की आशंका रह सकती है। भारी कामों में सावधानी रखें।

  • तुला – Four of Swords

आज आपको अपनी मेहनत से ही मनचाहे परिणाम प्राप्त करने होंगे। आज परिस्थितियां आपके लिए ज्यादा अनुकूल नहीं रहेंगी। आपको सितारों का साथ कम मिलेगा। कुछ मामलों में आपको निराशा भी मिल सकती है। आपको अन्य कामों को साइडलाइन करते हुए अपने मूल काम पर फोकस करना पड़ सकता है। आपकी सकारात्मक सोच और प्रयासों का आपको पूरा परिणाम मिलेगा। किसी भी मामले में पीछे ना रहें, ये कार्ड्स की सलाह है।
करियर – आज आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। आपका समर्पण और परिश्रम आपको पुरस्कार दिलाएगा।
लव – आपके साथी के साथ कोई गलतफहमी हो सकती है, जल्द ही उसका समाधान हो जाएगा।
हेल्थ – सर्दी-खांसी का असर हो सकता है। अपने गले का ध्यान रखें।

  • वृश्चिक – The Star

आज का दिन अपनी रचनात्मकता का पूरा इस्तेमाल करने का है। आपका काम काफी सराहा जा सकता है। कुछ लोगों को अपने क्रिएटिव आइडिया के लिए कोई अवार्ड या रिवार्ड भी मिल सकता है। आज आपकी क्रिएटिविटी को सितारों का साथ मिल सकता है। इससे आपको लोगों को इम्प्रेस करने में काफी मदद मिल सकती है। आज का दिन किसी छोटी यात्रा का भी है। परिवार या मित्रों के साथ आप भविष्य में कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम भी बना सकते हैं।
करियर – आज डिजाइनिंग या फैशन के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए दिन विशेष सफलता वाला है।
लव – प्रेमियों के लिए समय राहत भरा हो सकता है। आपके संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।
हेल्थ – काम का बोझ आपको कमजोर कर सकता है। उतना ही काम करें जितनी क्षमता है।

  • धनु – Knight of Wands

आज का दिन आपके लिए अपनी कुछ इच्छाएं पूरी करने का है। आप वो काम आज शुरू कर सकते हैं, जिसके लिए लंबे समय से प्लानिंग कर रहे थे। कुछ लोगों को बिजनेस में कई तरह से लाभ मिल सकता है। आज कई चीजों को एक साथ आगे बढ़ाया जा सकता है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के लिए भी दिन काफी अच्छा रहने वाला है। वो लोग जो लंबे समय से एक रिश्ते में हैं, वे अपने रिश्ते को आगे बढ़ा सकते हैं। समय आपके अनुकूल है।
करियर – तकनीक और सॉफ्टवेयर के कामों से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रह सकता है।
लव – रिश्तों में आपको काफी सुकून और अपनापन महसूस होगा। प्रेमियों के लिए भी समय अनुकूल है।
हेल्थ – एलर्जी के कारण आपको सर्दी या सांस संबंधी समस्या हो सकती है।

  • मकर – Temperance

आज आप परिस्थितिवश कुछ नाराज या गुस्सैल रह सकते हैं। आपका व्यवहार कुछ लोगों को आहत कर सकता है। कुछ लोगों की बातें आपको चुभ सकती हैं या किसी व्यक्ति के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। किसी भी मामले में आपको गुस्से में या जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेना चाहिए। चीजों को सही होने के लिए आप उन्हें समय दें। इससे आपको कुछ चीजों का समाधान स्वतः मिल सकता है।
करियर – निवेश के लिए समय अच्छा है। खाने या होटल से जुड़े व्यवसाय के लिए समय अनुकूल नहीं है।
लव – कुछ परेशानियों को सुलझाने में आपको जीवनसाथी की मदद मिल सकती है।
हेल्थ – आज चोट लगने की आशंका है। कोई भी काम जल्दबाजी में ना करें।

  • कुंभ – The Hermit

आज आप अपने व्यवसाय और करियर के भविष्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। परिस्थितियों में तेजी से बदलाव आ सकता है या आप अपने आसपास की चीजों में काफी परिवर्तन होता महसूस करेंगे। अगर आपको किसी तरह का कन्फ्यूजन हो, तो आप अपने किसी खास मित्र या सलाहकार से इस पर चर्चा कर सकते हैं। ये आपके लिए काफी लाभप्रद रह सकता है, ऐसा कार्ड्स का संकेत है।
करियर – आप करियर में बदलाव पर विचार कर सकते हैं। इस बात को समझें कि आपको क्या प्रेरित करता है।
लव – आपका प्रेमी आपसे बहुत कुछ सीखता है, आप उन्हें प्रेरित करते हैं।
हेल्थ – मुंह से जुड़ी कोई परेशानी आपका दिन बिगाड़ सकती है।

  • मीन – Two of Swords

आज का दिन मिलजुल कर काम करने के लिए बहुत भाग्यशाली है। आपको पार्टनरशिप के ऑफर मिल सकते हैं। इन्हें आप आपसी सहमति और कागजी खानापूर्ति के बाद शुरू कर सकते हैं। लोग आपसे जुड़ने के लिए काफी उत्साह दिखाएंगे। किसी भी परिस्थिति में अपने परिजनों या प्रियजनों की अनदेखी ना करें, ये आपके संबंधों की मधुरता के लिए काफी आवश्यक है।
करियर – नए उद्यम को लेकर आपका साथी बहुत उत्साही है। सुनिश्चित करें कि आप दोनों इस पर सहमत हैं।
लव – अपने साथी को वह प्यार और देखभाल दें, जिसकी उन्हें जरूरत है। उन्हें आपसे इसकी अपेक्षा रहेगी।
हेल्थ – हेल्दी भोजन करें, पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।

0

Related posts

ताइवान के वैज्ञानिकों का दावा: लेजर लाइट से जोड़ों का दर्द कम कर रहे वैज्ञानिक, जानिए लाइट से कैसे घटेगा आर्थराइटिस का दर्द

Admin

7.6 करोड़ साल पुराने डायनासोर की जिस हड्‌डी को फ्रैक्चर समझा जा रहा था, उसमें कैंसर की पुष्टि हुई; ट्यूमर सेब से भी बड़ा

News Blast

आषाढ़ महीने की स्कंद षष्ठी आज, संतान सुख और दुश्मनों पर जीत के लिए किया जाता है ये व्रत

News Blast

टिप्पणी दें