April 28, 2024 : 2:42 AM
Breaking News
टेक एंड ऑटो

Kent RO ने लॉन्च किया टचलेस फेस अटेंडेंस डिवाइस ‘केंट कैमअटेंडेंस’; चेहरा देखकर लग जाएगी हाजिरी

नई दिल्ली19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जीरो ह्यूमन टच अटेंडेंस प्रोडक्ट के लांच के अवसर पर केंट आरओ सिस्टम्स के सीएमडी डॉ. महेश गुप्ता और डायरेक्टर वरुण गुप्ता।

  • केंट कैमअटेण्डेंस सिस्टम की कीमत 25,000 रुपए रखी गई है
  • केंट कैमअटेंडेंस का ब्रान्ड एम्बेसेडर शाहरुख खान को बनाया गया है

अब कर्मचारी और स्टाफ को ऑफिस में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए न तो कहीं हस्ताक्षर करने होंगे और न ही फिंगर स्कैनर पर अंगुली रखनी होगी। दरअसल, वॉटर प्यूरीफायर ब्रान्ड केंट आरओ सिस्टम्स लिमिटेड ने कोविड-19 महामारी के चलते यूनिक प्रोडक्ट तैयार किया है। कंपनी ने एआई सिस्टम (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी) से लैस टचलेस फेस अटेंडेंस डिवाइस ‘केंट कैम अटेंडेंस’ को लॉन्च किया है।

यह पूरी तरह टचलेस सिस्टम है

केंट कैमअटेंडेंस नेक्स्टजेन टचलेस अटेंडेंस सिस्टम है जो कि पूरी तरह से चेहरे की पहचान पर आधारित है। बता दें कि केंट के इस नए इनोवेशन के साथ ही कंपनी ने अपने एआई पोर्टफोलियो का भी विस्तार किया है। इससे पहले पिछले साल केंट केमआई लांच किया गया था।

कंपनी और कर्मचारी के सामने चुनौती

कोविड-19 के बाद इंडस्ट्री के लिए अपने कर्मचारियों की हाजिरी दर्ज करना एक बड़ी समस्या बन गई है। ज्यादातर कंपनियों के कर्मचारियों को बायोमैट्रिक अटेंडेंस मशीन का उपयोग करना पड़ता है। हालांकि कोविड के बाद इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं अब मजबूरी में कंपनियों को फिर से पुराने तरीके को अपनाना पड़ रहा है। यह न सिर्फ कर्मचारियों के लिए खतरनाक है बल्कि एचआर मैनेजर्स के लिए मैनेज करना भी चुनौती पूर्ण है। वहीं कर्मचारियों में संक्रमण फैलने को लेकर डर भी है। ऐसे में टचलेस मशीन काफी उपयोगी होगी।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस है डिवाइस

केंट ने अपने नेक्स्टजेन टचलेस अटेंडेंस फेसियल रिकग्निशन प्रणाली को तैयार कर इस दिशा में एक नया कदम बढ़ाया। इसमें कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने के उद्देश्य से एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित कम्प्यूटर विजन का उपयोग किया गया है। इससे उनके चेहरे की पहचान कर ली जाती है। इसे क्लाउड एप्लीकेशन के माध्यम से मैनेज किया जाता है। साथ ही इस डिवाइस में कर्मचारी का पूरा रिकॉर्ड्स, उनका फोटो एवं डेटा रहेगा। मौजूदा ह्यमून रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (एचआएमएस) के साथ इंटीग्रिटेड होता है। यह मैनुअल अटेंडेंस की तुलना में तेज और विश्वसनीय डिवाइस है।

इसे भारत में ही बनाया गया है

खास बात यह है कि इसे भारत में में ही बनाया गया है और यह डिवाइस कर्मचारियों के डेटा को सुरक्षित रखेगी। इस डिवाइस को एक परिसर में और विभिन्न साइटों पर लगाया जा सकता है। सभी कैमअटेंडेंस उपकरणों को क्लाउड से सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल करेगा। सभी डिवाइस से डेटा भी वास्तविक समय में क्लाउड पर आता है। कंपनी एचआर क्लाउड से सभी डेटा देख सकते है और कर्मचारी उपस्थिति दर्ज कर सकते हैं।

चेक-इन के लिए मोबाइल ऐप का उपयोग भी कर सकते हैं

कर्मचारी मोबाइल के जरिए चेक-इन के रूप में वैकल्पिक मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं, जो चेहरे की पहचान या जगह के अनुसार मोबाइल के माध्यम से उपस्थिति को दर्ज करने के लिए होता है। मोबाइल सुविधा छुट्टी आवेदन, उपस्थिति रेगुलाइजेशन और रिकमेंडेशन भी प्रदान करती है। इसके अलावा, टीम व्यू फंक्शनालिटी की मदद से कोई एक मैप पर अपने लोकेशन के माध्यम से टीम के सदस्यों की उपस्थिति की जांच कर सकता है।

क्योंकि सुरक्षा के साथ किसी भी हालत में समझौता नहीं

इस नए केंट कैमअटेंडेंस समाधान के बारे में केंट आरओ सिस्टम्स लिमिटेड के सीएमडी महेश गुप्ता ने कहा कि हमारा मानना है कि सुरक्षा के साथ किसी भी हालत में समझौता नहीं किया जा सकता। महामारी ने हमें इस उत्पाद को बनाने के लिए प्रेरित किया। हम एक बहुत आवश्यक उत्पाद को बाजार में लाने के लिए आश्वस्त और उत्साहित हैं जो इन दबाव ग्रस्त समय में कर्मचारियों के आत्मविश्वास और सुरक्षा में सुधार करता है। उन्होंने कहा कि यह उत्पाद रिसर्च एवं अनुसंधान (आरएंडडी) के बाद तैयार किया गया है और पूरी तरह से भारत में ही डिजाइन एवं निर्मित किया गया है।

  • जानिए डिवाइस की कीमत –

केंट कैमअटेण्डेंस सिस्टम की कीमत 25,000 रुपए रखी गई है। इसमें टैक्स भी शामिल है। इसके साथ ही क्लाउड प्लेटफॉर्म का उपयोग किए जाने की वजह से इसका सालाना मेंटीनेंस शुल्क भी देना होगा। केंट ने शाहरूख खान को केन्ट केमअटेंडेंस का ब्राण्ड एम्बेसेडर नियुक्त किया है।

  • जानिए क्या है खास फीचर्स –

एआई फेस रिकॉग्निशन: एआई आधारित कम्प्यूटर विजन फॉर फेस डिटेक्शन एंड फेस रिकग्निशन

मास्क की आवश्यकता: वैकल्पिक मास्क का पता लगाने के लिए इनबिल्ट एल्गोरिदम

सही व्यक्ति का पता लगाने के लिए: पेटेंट एल्गोरिदम वास्तविक व्यक्ति और एचडी फोटो/वीडियो के बीच अंतर करने के लिए

हाई एक्यूरेट एंड स्पीड: चेहरा पहचान 99.9 प्रतिशत की सटीकता के साथ एक सेकण्ड से भी कम समय लेता है

स्मार्ट अलर्ट: गलत मामलों में सिस्टम अलर्ट। जैसे कर्मचारी ने मास्क नहीं पहना है।

0

Related posts

Xiaomi की Mi 10T सीरीज के तीन फोन लॉन्च, Samsung के इस फोन से होगा मुकाबला

News Blast

बच्चों के लिए बुगाटी ने बनाई मिनी इलेक्ट्रिक कार, आलीशान बंगले जितनी है इसकी कीमत

News Blast

बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी: 17 मार्च को भारत में लॉन्च होगा रेडमी ब्रांड का पहला स्मार्ट टीवी, जानिए क्या मिलेगा खास

Admin

टिप्पणी दें