May 16, 2024 : 9:29 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

मघा नक्षत्र में सूर्य के आने से मौसम में अचानक होंगे बदलाव; महंगाई बढ़ सकती है, बीमारियों का डर भी रहेगा

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Surya Nakshatra Parivartan: Transit 2020 Rashifal, Astrological Predictions Gemini Cancer Taurus Scorpio Kumbha Libra Mithun

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • सूर्य के नक्षत्र बदलने से 6 राशियों के लिए अच्छा समय और अन्य 6 राशियों को रहना होगा संभलकर

सोमवार, 17 अगस्त को सूर्य मघा नक्षत्र में आ गया है। इससे पहले ये ग्रह अश्लेषा नक्षत्र में था। 31 अगस्त तक सूर्य इसी नक्षत्र में रहेगा। अब मघा नक्षत्र में बुध और सूर्य दोनों आ गए हैं। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र का कहना है कि सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से मौसम में अचानक बदलाव हो सकते हैं। इस कारण देश के कई हिस्सों में तेज बारीश की संभवना है। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन करने से देश में महंगाई भी बढ़ सकती है। देश में बड़े पद पर स्थिति लोगों की सेहत बिगड़ सकती है। उनके आत्मबल में कमी आ सकती है। प्रशासनिक बदलाव होने की भी संभावना बन रही है।

  • विष नक्षत्र होने से देश में संक्रामक बीमारियों के बढ़ने का डर रहेगा। कीट-पतंगे और जंगली जानवरों से जुड़ी घटनाएं सामने आएंगी। इस नक्षत्र का शुभ प्रभाव खेती पर पड़ेगा। जिससे फसलें अच्छी होंगी। सूर्य के नक्षत्र बदलने से मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक और धनु राशि वाले लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। इनके अलावा वृष और मीन राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। वहीं, मेष, कन्या, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा।

कुंभ सहित 4 राशियों के लिए अशुभ समय
सूर्य के मघा नक्षत्र में आ जाने से मेष, कन्या, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शनि और सूर्य का षडाष्टक योग बनने से इन 4 राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। विवाद होने की आशंका है। धन हानि और सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। नए काम की शुरुआत करने से बचना होगा। कर्जा न लें। कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए।

तुला सहित 6 राशियों के लिए अच्छा समय
मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक और धनु राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। इन राशि वाले लोगों को किस्मत का साथ मिल सकता है। प्रॉपर्टी और आर्थिक मामलों में फायदा मिल सकता है। जॉब और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा।

वृष और मीन राशि वालों के लिए मिला-जुला समय
सूर्य के मघा नक्षत्र में आ जाने से वृष और मीन राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन 3 राशि वाले लोगों के काम तो पूरे होंगे लेकिन मेहनत ज्यादा रहेगी। तनाव भी बढ़ेगा। इसके साथ ही धन लाभ भी हो सकता है, लेकिन खर्चा भी बढ़ सकता है। कई मामलों में सितारों का साथ भी मिलेगा। सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है।

क्या करें अशुभ प्रभाव से बचने के लिए
मघा नक्षत्र के स्वामी पितृ होते हैं। इसलिए सूर्य के इस नक्षत्र में आने पर अशुभ प्रभाव से बचने के लिए बरगद और पीपल के पेड़ में पानी डालना चाहिए। कच्चा दूध और पानी मिलाकर पीपल के पेड़ में चढ़ाने से सूर्य के अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है। लाल चंदन घीसकर पानी में कुछ बूंदे डालकर नहाएं। रोज सूर्योदय से पहले उठकर नहाएं और उगते हुए सूरज को प्रणाम करें।

0

Related posts

भगवान राम के जीवन से मिलने वाली सीख, जो जीवन को सफल बनाने में मददगार है

News Blast

संक्रमित नहीं हैं तो मास्क को इस्तेमाल करके इसे 3 दिन पेपर बैग में रखें फिर कचरे के साथ निकाल दें लेकिन कोरोना के मरीज हैं तो पहले गाइडलाइन को समझें

News Blast

अब लाल प्याज से फैल रहा संक्रमण, अमेरिका के 34 राज्यों में संक्रमण फैला; सीडीसी ने खास तरह के प्याज को फेंकने की एडवाइजरी जारी की

News Blast

टिप्पणी दें