May 4, 2024 : 12:36 PM
Breaking News
टेक एंड ऑटो

किसी में स्पीकर, तो किसी में लगा है कूलिंग फैन; कोई बारिश में खुद ही आपके ऊपर उड़ता रहेगा

नई दिल्ली20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • म्यूजिक लवर्स के लिए मार्केट में मौजूद हैं ब्लूटूथ स्पीकर वाले छाते
  • जापान की कंपनी का ड्रॉनबेला आदमी के सिर के ऊपर उड़ता रहता है
Advertisement
Advertisement

बारिश से बचने का सबसे आसान और सस्ता उपाय छाता है। यही वजह है कि भारतीय बाजार में अब कई वैराइटी, डिजाइन के साथ टेक्नोलॉजी से जुड़े छाते भी मौजूद हैं। खास बात है कि इनमें लाइट, म्यूजिक जैसे फीचर्स होते हैं। वहीं, फोन को भी इनसे चार्ज किया जा सकता है। यानी एक छाता कई तरह से काम आता है।

हम आपको ऐसे ही अलग-अलग तरह के कई छातों के बारे में बता रहे हैं, जो ये मानसून सीजन आपके लिए यादगार बना देंगे।

ये 9 फीट लंबा छाता वाटरप्रूफ केसिंग के साथ आता है। आप पिकनिक मनाने जा रहे हैं तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसका लंबा हैंडल फोल्डेबल है। साथ ही, इसे अलग-अलग डायरेक्शन के हिसाब से रोटेड भी किया जा सकता है। यानी बारिश हवा के साथ तिरछी आ रही है, तब आप छतरी की पोजिशन बदल सकते हैं। वैसे, धूप में भी ये आपको पूरा प्रोटेक्शन देता है।

इसमें ब्लूटूथ स्पीकर भी दिया है। स्पीकर के वॉल्यूम को कंट्रोल करने के लिए इसमें बटन दिए हैं। इसमें 24 LED लाइट्स हैं, जो इसे अट्रेक्टिव बनाती हैं। सभी लाइट्स सिर्फ एक बटन के साथ ऑन/ऑफ होती हैं। छाते में USB चार्जिंग पोर्ट भी दिया है, जो पावरबैंक की तरह काम करता है। इससे आप फोन या अन्य डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं।

इसमें 3.5 वाट सोलर प्लेट दी है। जो छाते के सभी इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स को पावर देती है। छाते के नीचे एक साथ 4-5 लोग आसानी से आ सकते हैं। छाता में मास्टर बटन दिया है, जिसे ऑन/ऑफ करके LED लाइट्स, ब्लूटूथ स्पीकर, USB चार्जिंग जैसे तमाम फंग्शन एक साथ बंद कर सकते हैं।

इस छाते की खासियत इसमें दी गई LED लाइट और टॉर्च है। सभी लाइट को कंट्रोल करने के लिए ऑन/ऑफ बटन दिए हैं। छाते में दी गई लाइट बैटरी से ऑपरेट होती है। कंपनी का कहना है कि इन लाइट्स को बारिश के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 3 AAA बैटरी का इस्तेमाल होता है।

इसमें वाटरप्रूफ शीट का इस्तेमाल किया गया है और ये यूवी प्रोटेक्शन के साथ आता है। रात के समय बारिश में इस छाते की एलईडी लाइट्स ऑन करने से ये सामने वाले को भी अलर्ट करता है। वहीं, लाइट की वजह से छाता काफी अट्रेक्टिव नजर आता है।

ये ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला छाता है। इसमें ब्लूटूथ स्पीकर दिया है। यानी म्यूजिक से ये छाता बारिश को मजेदार बना देगा। स्पीकर को ऑन करने के लिए इसमें बटन दिया है। म्यूजिक को ऑपरेट करन के लिए दो बटन दिए हैं। इनसे वॉल्यूम के साथ सॉन्ग को नेक्स और प्रीवियस कर सकते हैं।

अंब्रेला का साइज कॉम्पैक्ट है जिसकी वजह से इसे कैरी करना काफी आसान है। इसे लैपटॉप, कार के ग्लब बॉक्स या बैग में आसानी से रखा जा सकता है। इसका वजह 500 ग्राम से भी कम है। ये छाता ऑटोमैटिक ओपन और बंद होता है। यानी सिंगल बटन से इसे ऑपरेट किया जाता है। ये देखने में भी स्टाइलिश है।

ये छाता उन लोगों के लिए है जिन्हें थोड़ी सी ज्यादा गर्मी लगती है। दरअसल, इस छाते में एक फैन दिया है। यानी बारिश के दिनों के साथ गर्मी के मौसम में भी ये आपको राहत देता है। फैन को ऑपरेट करने के लिए बैटरी का इस्तेमाल किया जाता है। इस छाते में नायलॉन सीट का इस्तेमाल किया गया है, जिससे ये पूरी तरह वाटरप्रूफ है।

आपने खेल के मैदान पर धूप से बचने के लिए लोगों को हैट अंब्रेला लगाए हुए कई बार देखा होगा। हालांकि, रेन हैट अंब्रेला उनसे काफी अलग है। इसका डिजाइन सर्दी से बचने वाली मंकी कैप की तरह है। जिसे सिर में फंसा लिया जाता है। वहीं, कंधे से ऊपर ये छाते की तरह खुल जाता है। इस तरह के छाते से कमर से ऊपर वाले हिस्से को भीगने से बचाया जा सकता है, लेकिन पूरी तरह से भीगने से नहीं बच पाएंगे।

ये छाता किसी मैजिक से कम नहीं है। इसे पकड़ने की जरूरत नहीं होती, बल्कि ये खुद अपने ऑनर को फॉलो करता है। दरअसल, जापान की एक कंपनी इसे बना रहा है। इस छाते में ड्रॉन का इस्तेमाल किया गया है, जिसके चलते इसे ड्रॉनबेला का नाम दिया गया है। इसमें ड्रॉन के साथ एक सेंसर लगाया गया है, जो कनेक्ट डिवाइस को फॉलो करता है।

अभी इस छाते को बिक्री के लिए नहीं लगाया है, लेकिन इसकी संभावित कीमत 19,000 रुपए हो सकती है। हालांकि, इस छाते का सबसे बड़ी खामी इसकी बैटरी है। जैसे ही ड्रॉन की बैटरी डिस्चार्ज होगी, छाते का मैजिक भी खत्म हो जाएगा।

Advertisement

0

Related posts

Top 5 Smartphone In The Range Of 7 Thousand, Strong Battery And With Good Camera Features

Admin

Apple को पुराने फोन स्लो करना पड़ा महंगा, अब देना होगा इतने अरब का जुर्माना

News Blast

पोरट्रॉनिक्स क्रोनोस बीटा स्मार्टवॉच लॉन्च:इसमें 300 गाने स्टोर कर पाएंगे, 100 फेस से डेली मिलेगा नया लुक; 7 दिन का बैटरी बैकअप मिलेगा

News Blast

टिप्पणी दें