May 15, 2024 : 7:22 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

कोरोना के दौरान दिल्ली सरकार ने जनता को भाग्य भरोसे छोड़ा : आदेश गुप्ता

नई दिल्ली6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Advertisement
Advertisement

दिल्ली में लगातार घट रही कोरोना मरीजों की संख्या का श्रेय लेने को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा में जुबानी जंग जारी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने शुक्रवार को मीडिया प्रमुख अशोक गोयल के साथ प्रेसवार्ता कर दिल्ली सरकार पर हमला बोला। गुप्ता ने कहा कि कोरोना संक्रमण पर काबू करने में दिल्ली सरकार शुरू से ही नाकाम साबित हुई है।

जब दिल्ली में कोरोना का संख्या बढ़ रही थी तब दिल्ली सरकार ने जनता को भाग्य भरोसे छोड़ दिया था। गुप्ता ने बताया कि तब गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिल्ली में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए खुद पहल कर सबकुछ अपने हाथ में लिया। तब से दिल्ली में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार तेजी से घटती गई। कोरोना मरीजों की रिकवरी में तेजी से वृद्धि आई जिससे अस्पतालों में बेड खाली होते गए।

गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के लोगों के सामने केजरीवाल सरकार के बड़े-बड़े दावों की पोल खोलने के लिए आज का ही दिन हमने इसलिए चुना क्योंकि 9 जून को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक गैर जिम्मेदाराना बयान दिया था। और कहा था कि 31 जुलाई तक दिल्ली में 5.5 लाख कोरोना मामले होंगे। जिसके बाद दिल्ली में डर और भय का माहौल उत्पन्न हो गया था। उससे पहले उन्होंने भूमिका बनाई और केंद्र से 5000 करोड रुपए की मांग की। उन्होंने कहा कि जब लोग परेशान थे इलाज के लिए दर-दर भटक रहे थे।

Advertisement

0

Related posts

भारत-चीन तनाव के बीच रक्षा मंत्री रूस रवाना हुए, डिफेंस और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा करेंगे

News Blast

सच साबित हुईं भास्कर की ग्राउंड रिपोर्ट्स: बंगाल में ध्रुवीकरण हुआ, लेकिन सिर्फ मुस्लिम एकजुट हुए; BJP जंगलमहल जैसे अपने गढ़ में भी सीटें गंवा बैठी

Admin

24 घंटे में 21,203 केस, 5 लाख के पास संक्रमित

News Blast

टिप्पणी दें