May 13, 2024 : 1:32 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

पुंछ में पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में बुजुर्ग महिला की मौत, जून महीने में ही पाकिस्तान ने 411 बार संघर्ष विराम तोड़ा

पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पास सीजफायर तोड़ा। फायरिंग में 65 साल की महिला की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर है। एलओसी के पास पुंछ जिले में बालाकोट सेक्टर के गांवों में पाकिस्तानी फौजों ने तड़के 3 बजे फायरिंग शुरू कर दी थी।

पाकिस्तान ने 45 मिनट फायरिंग की
अधिकारियों ने बताया कि दो बुजुर्ग महिलाओं रेशम बी और हाकम बी को गोलियां लगीं। रेशम बी की मौत हो गई। भारतीय सेना ने सीजफायर उल्लंघन का जवाब दिया। करीब 45 मिनट बाद पाकिस्तान ने फायरिंग बंद कर दी थी।
मंधेर के स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर परवेज ने बताया कि फायरिंग इतनी ज्यादा हो रही थी कि हमें घायलों को वक्त पर अस्पताल लाने के लिए 8 एंबुलेंस भेजनी पड़ीं।

3 दिन पहले भारत का जवान शहीद हुआ था
5 जुलाई को पुंछ सेक्टर में ही पाकिस्तानी फौज ने सीजफायर वॉयलेशन किया था। इसमें एक जवान शहीद हो गया था। इससे पहले 10 जूून को राजौरी सेक्टर में नायक गुरुचरण सिंह ऐसे ही हमले में शहीद हुए थे।

इस साल सीजफायर वॉयलेशन में बढ़ोतरी
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस साल पाकिस्तान की ओर से सीजफायर वॉयलेशन के मामले तेजी से बढ़े हैं। केवल जून में ही पाकिस्तान ने 411 बार उल्लंघन किया है। इस साल 2300 बार सीजफायर वॉयलेशन किया गया। पिछले साल इनकी संख्या 3168 और 2018 में 1629 थी।

ये खबरें भी पढ़ सकते हैं…

1.पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से की गई फायरिंग में एक जवान शहीद और दो घायल; दो दिन पहले संघर्ष विराम उल्लंघन में महिला की मौत हुई थी

2.गोलीबारी के जरिए घुसपैठियों को भारत भेजने की कोशिश में पाकिस्तान, गांव तक दाग रहा मोर्टार के गोले

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

पाकिस्तान ने बुधवार तड़के तीन बजे फायरिंग शुरू की। इस दौरान बुजुर्ग रेशम बी की गोली लगने से मौत हो गई। एक अन्य महिला हाकम बी की हालत गंभीर है।

Related posts

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में जानलेवा गैस लीक; प्राइवेट कंपनी के 2 कर्मचारियों की मौत, 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया

News Blast

कमलनाथ बोले- मैं शुरू से कह रहा था कि मेरी बहुमत की सरकार को साजिश-षड्यंत्र और विधायकों को प्रलोभन देकर गिराया है

News Blast

आयुष मंत्री सड़क हादसे में घायल: कर्नाटक के अंकोला में श्रीपद नाइक की कार पलटी, पत्नी और पीए की मौत; मंत्री की हालत खतरे से बाहर

Admin

टिप्पणी दें