April 26, 2024 : 5:31 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

पाकिस्तान में पीएम के स्वास्थ्य सलाहकार कोरोना पॉजिटिव मिले, यहां 2.33 लाख मरीज; दुनिया में अब तक 1.15 करोड़ संक्रमित

  • दुनियाभर में अब तक 5.36 लाख लोगों की जान जा चुकी है, 65.34 लाख लोग ठीक हुए हैं
  • सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में 29.82 लाख संक्रमित, जबकि 1 लाख 32 हजार 569 मौतें

दैनिक भास्कर

Jul 06, 2020, 04:36 PM IST

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 15 लाख 55 हजार 414 संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 65 लाख 34 हजार 456 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 36 हजार 720 की जान जा चुकी है। पाकिस्तान के विदेशमंत्री शाह महमूद कुरैशी के बाद अब इमरान खान के विशेष स्वास्थ्य सलाहकार जफर मिर्जा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जफर मिर्जा ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व पीएम शाहिद खाकान अब्बासी और यूसुफ रजा गिलानी भी संक्रमित पाए गए थे। 
पाकिस्तान में अब तक 2 लाख 33 हजार 526 लोग संक्रमित हुए हैं। यहां 4808 लोगों की मौत हो चुकी है। 

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 29,82,928 1,32,569     12,89,564
ब्राजील 16,04,585 64,900 9,78,615    
भारत 6,97,836 19,700 4,24,891   
रूस 6,81,251 10,161 4,50,750    
पेरू 3,02,718 10,589 1,93,957
स्पेन 2,97,625 28,385   उपलब्ध नहीं    
चिली 2,95,532 6,308 2,61,032
ब्रिटेन 2,85,416 44,220 उपलब्ध नहीं
मैक्सिको  2,56,848 30,639 1,55,604
इटली 2,41,611 34,861 1,92,108

*ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

द.अफ्रीका: हिंदू पॉलिटिकल पार्टी के फाउंडर की मौत
दक्षिण अफ्रीका की अकेली हिंदू पॉलिटिकल पार्टी के फाउंडर और लीडर जयराज बाचू की कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। 75 साल के बाचू डरबन में रहते हैं। उन्होंने हिंदू पॉलिटिकल पार्टी ‘हिंदू यूनिटी मूवमेंट’ की स्थापना की थी। बाचू पांच दशक से दक्षिण अफ्रीका की राजनीति में सक्रिय थे।

हज यात्रा के दौरान बैठकें करने पर प्रतिबंध

सऊदी सरकार ने हज यात्रा को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि यात्रा के दौरान यात्रियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। साथ ही एक जगह जमा होने या बैठकें करने पर रोक रहेगी। इस साल की यात्रा में पवित्र काबा को छूने पर प्रतिबंध रहेगा। जून में सऊदी सरकार ने कहा था कि इस साल विदेशी यात्रियों को हज यात्रा की अनुमति नहीं होगी। केवल वहां रहने वाले नागरिक ही यात्रा कर पाएंगे।

जून में महामारी के चलते सऊदी सरकार ने विदेशी यात्रियों के हज यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था। हज यात्रा 28 जुलाई से 2 अगस्त तक होगी।

अमेरिका: मिसिसिपी के स्पीकर संक्रमित

मिसिसिपी के हाउस स्पीकर फिलीप गन्न ने रविवार को खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। वे सदन के एक अन्य सदस्य के संपर्क में आए थे, जो कोरोना पॉजिटिव आया था। गन्न ने कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि मुझमें कोरोना के ज्यादा लक्षण नहीं हैं और मैं स्वस्थ्य महसूस कर रहा हूं। हालांकि, वे क्वारैंटाइन होंगे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि अगर वे भी किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं तो टेस्ट कराएं और आइसोलेशन में चले जाएं।

  • अमेरिका में 11 सितंबर 2001 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले में भागकर जान बचाने वाले व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। 78 साल के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर स्टीफन कूपर न्यूयॉर्क में रहते थे। 28 मार्च को उनकी मौत हो गई थी। 9/11 हमले के दौरान भागते हुए उनकी तस्वीर एक फोटोग्राफर ने ली थी। यह दुनियाभर की मिडिया में प्रकाशित हुई थी। इस तस्वीर को न्यूयॉर्क के म्यूजियम भी रखा गया है। 
11 सितंबर 2001 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले के दौरान भागते हुए स्टीफन कूपर। यह फोटो एपी की फोटोग्राफर सुजैन प्लंकेट ने खींची थी।

मैक्सिको: यूरोपीय देशों से तुलना नहीं

मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर ने यूरोपीय देशों के साथ मौतों के आंकड़ों की तुलना करने से इनकार किया है। मैक्सिको पांचवां देश है, जहां सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। स्पेन और फ्रांस की जनसंख्या मैक्सिको से कम है। हमारे देश में मरने वाले हर व्यक्ति स्पेन में मारे गए तीन व्यक्तियों के बराबर है। हम इसकी तुलना नहीं कर सकते। यहां अब तक 30,639 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 2.56 लाख संक्रमित हुए हैं।

मैक्सिको में लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील देनी शुरू कर दी गई है। इसके बाद यहां बीच पर पर्यटक घूमते नजर आए। मैक्सिको पांचवां देश है, जहां सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं।

बोलीविया: स्वास्थ्य मंत्री संक्रमित

बोलीविया की स्वास्थ्य मंत्री इडी रोका संक्रमित पाई गई हैं। पिछले चार दिनों में वे तीसरी कैबिनेट मंत्री हैं, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। फिलहाल, उनकी हालत ठीक है और वे आइसोलेशन में हैं।  1.1 करोड़ की आबादी वाले देश में 38 हजार लोग संक्रमित हैं।

बोलीविया की स्वास्थ्य मंत्री इडी रोका पिछले चार दिनों में संक्रमित होने वाली तीसरी कैबिनेट मंत्री हैं।

हवा के जरिए भी संक्रमण फैल सकता है: एक्सपर्ट

32 देशों के 139 एक्सपर्ट्स का कहना है कि वायरस हवा के जरिए भी संक्रमण फैला सकता है। एक्सपर्ट्स की टीम ने डब्ल्यूएचओ और सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) को पत्र लिखकर कहा है कि इसके बारे में लोगों को बताना चाहिए। एजेंसियां इसके बारे में बात करने से डरती हैं। इस जानकारी को छिपाकर नहीं रखना चाहिए।

ब्राजील: 602 नई मौतें
ब्राजील में रविवार को 26 हजार 51 संक्रमित मिले हैं और 602 लोगों की जान गई। देश में अब तक 16 लाख से ज्यादा मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। देश के सबसे बड़े शहर साओ पाउलो में संक्रमण बढ़ रहा है। वहीं, सोमवार से यहां बार, रेस्टोरेंट, ब्यूटी सलून, बार्बरशॉप और एस्थेटिक क्लीनिक खोले जाएंगे। स्ट्रीट शॉप और मॉल 6 घंटे के लिए खुलेंगे।

ब्राजील में चर्च खोल दिए गए हैं। हालांकि, लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा गया है। अमेरिका के बाद ब्राजील सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। 

पेरू: 3 लाख से ज्यादा मामले
दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में कोरोना से अब तक तीन लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। करीब 10,589 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पांच जुलाई तक देश में 17 लाख 82 हजार 846 लोगों की जांच की गई है। इसमें से 3 लाख 2 हजार 718 लोग संक्रमित हैं और शेष 14 लाख 80 हजार 128 लोग जांच में नेगेटिव पाए गए। यहां अब तक 10,589 लोगों की जान जा चुकी है और 1 लाख 82 हजार मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं।

चीन: कोरोना को लेकर राष्ट्रपति की आलोचना करना वाला प्रोफेसर गिरफ्तार
चीन में सोमवार को एक लॉ प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रोफेसर ने कोरोना महामारी को लेकर राष्ट्रपति शी जिनपिंग की आलोचना की थी। बीजिंग में जू झंगरुन को 20 से ज्यादा घर से उठा ले गए। जू ने फरवरी में शी जिनपिंग की आलोचना करते हुए एक ऐसे पब्लिश किया था।

ब्रिटेन: 2.85 लाख संक्रमित
ब्रिटेन में 24 घंटे में 22 लोगों की मौत हुई है। यहां मरने वालों की संख्या 44,220 हो गई है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को बताया कि इन आंकड़ों में अस्पताल, होम केयर में मरने वाले शामिल हैं। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह तक देश में 2.85 लाख लोग संक्रमित मिले। इसके अलावा प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के 72वें स्थापना दिवस के मौके पर स्वास्थ्यकर्मियों को धन्यवाद दिया।

कोरोनावायरस से निपटने के सरकार के नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते एनएचएस स्टाफ। देश में 44 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

यूएई: 51,540 संक्रमित
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रविवार को कोरोनावायरस के 683 नए मामलों की पुष्टि हुई। इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या 51,540 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 40,297 मरीज ठीक हो चुके हैं। दो और संक्रमितों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 323 हो गई है। सभी खाड़ी देशों में कोरोना का पहला मामला यूएई में ही दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें

बाजार में 4 तरह के मास्क बिक रहे, जानिए इनकी खूबियां और आपके लिए कौन सा मास्क बेहतर रहेगा

Related posts

कोरोना-काल में चेहरे पर मुंहासों के मामले बढ़े, फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स ‘मास्कने’ का शिकार हो रहे; पर 3 बातों का ध्यान रख आप बच सकते हैं

News Blast

अगर कोरोना के मरीजों की लाशें कचरे के ढेर में मिल रही हैं तो इंसानों के साथ जानवरों से भी बदतर सलूक हो रहा है: सुप्रीम कोर्ट

News Blast

क्या हिंदुओं को देश के कुछ राज्यों में अल्पसंख्यक का दर्जा मिल सकता है?

News Blast

टिप्पणी दें