April 26, 2024 : 6:38 AM
Breaking News
MP UP ,CG

आंकड़ा 141 पर पहुंचा, एक्टिव केस 35

  • रविवार रात रतलाम से आई 166 सैम्पल की जांच रिपोर्ट इसमें से 9 संक्रमित मिले, मंदसाैर की लैब में 57 सैम्पल जांचें, एक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली

दैनिक भास्कर

Jul 06, 2020, 05:50 AM IST

मंदसौर. रविवार को रतलाम से 166 सैम्पल की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 9 पॉजिटिव मरीज़ मिले हैं जबकि जिला लैब में 57 सैंपल की जांच हुई इसमें एक कोरोना पॉजिटिव सामने आया है। इस तरह रविवार देर रात मंदसौर शहर में 10 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। 
जिला पंचायत सीईओ ऋषव गुप्ता ने बताया कि रतलाम लेब से आई 166 सेम्पल की रिपोर्ट आई है। इसमें 9 पॉजिटिव आए ओर 1 सैम्पल रिजेक्ट हुआ जबकि शेष सभी निगेटिव है। ज़िला लैब से भी 57 सेम्पल की रिपोर्ट आई। इसमें एक पोिजटिव और 2  सैम्पल रिजेक्ट और बाक़ी सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 
रतलाम से आए पॉजिटिव में 5 अभिनंदन नगर में पूर्व में मिले पॉजिटिव मरीज के संपर्क वाले हैं। इसमें चार परिवार जन व एक मरीज किराएंदार है। एक खानपुरा पॉजिटिव की पत्नी पॉजिटिव आई है। एक शहर कोलवाली के सामने व्यापारी, एक शगुन गार्डन के सामने नागदा गली, एक अभिनंदन नगर 52 वर्षिय व्यक्ति एवं एक नईआबादी पॉजिटिव मरीज की बेटी पाॅजिटिव आई है। जबकि जिला लैब में शुक्रवार को दशरथ नगर में शुक्रवार को मिले आंशिक पॉजिटिव की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह जिले में 10 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। रविवार देर रात जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 141 हो गई है वहीं वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 35 पहुंच गई है। जिला प्रशासन ने सभी को कोविड अस्पताल पहुंचा कर ट्रेवल हिस्ट्री निकालने का काम शुरू कर दिया है। साथ ही नए क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

इधर, कयामपुर में पॉजिटिव मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटा
पिछले दिनों कयामपुर में पॉजिटिव मिले युवक का काेविड अस्पताल में उपचार चल रहा था। युवक के स्वस्थ्य होने पर रविवार को प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने युवक को डिस्चार्ज कर दिया। स्वास्थ्य विभाग ने युवक को एक सप्ताह होम क्वारेंटाइन रहने के निर्देश दिए है।

Related posts

तीसरी लहर से लड़ने को इंदौर तैयार!:CM को बताया मास्टर प्लान; 7 हजार से 10 हजार किए ऑक्सीजन-ICU बेड, गर्भवती और बच्चों के लिए अलग इंतजाम, ऑक्सीजन प्लांट पर 52 करोड़ खर्च होंगे

News Blast

दिग्विजय ने शिवराज को लिखा तीखा पत्र, कहा- घड़ियाली आंसू मत बहाइए, मेरे साथ सांसदों को लेकर दिल्ली चलिए, प्रधानमंत्री के घर के सामने धरना देंगे

News Blast

रैली के लिए मंजूरी जरूरी होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी भाजपा; शिवराज बोले- बिहार में तो सभाएं हो रही हैं

News Blast

टिप्पणी दें