May 15, 2024 : 3:58 AM
Breaking News
MP UP ,CG

दोपहर 1 बजे तक उमस से बेहाल हुए लोग, आधे घंटे में 11.2 मिमी बारिश हुई तो मिली राहत

  • जिले के दतिया और सेंवढ़ा क्षेत्र में बारिश, भांडेर में बूंदाबांदी

दैनिक भास्कर

Jul 04, 2020, 04:00 AM IST

दतिया. शुक्रवार को सुबह सूर्योदय ने उमस के साथ दस्तक दी और दोपहर 1 बजे तक लोग तेज धूप और उमस के कारण बेहाल रहे। लेकिन दोपहर 1 बजे उत्तर की तरफ से घनघोर घटाएं आईं और बारिश शुरू हो गई। करीब आधा घंटे तक जोरदार बारिश से मौसम ठंडा हो गया और उमस गायब हो गई। बारिश शाम चार बजे सेंवढ़ा में भी आधा घंटे तक हुई। लेकिन भांडेर में केवल बूंदाबांदी ही होती रही। हालांकि बारिश से तापमान पर असर नहीं पड़ा। तापमान मामूली बढ़त के साथ 39 डिग्री दर्ज किया गया। 
जिले में जून में आखरी बार बारिश 28 जून को हुई थी। इसके बाद मौसम साफ हो गया। लगातार चार दिन से मौसम साफ था इसलिए किसानों ने भी इसका फायदा उठाया। किसानों ने बिना समय गंवाए खेतों की जुताई कराकर मूंगफली, उड़द, मूंग और सोयाबीन की बोवनी कर दी। बोवनी लगभग 10 प्रतिशत हाे चुकी है। लेकिन शुक्रवार को बारिश ने बोवनी में खलल डाल दिया। शुक्रवार को सुबह धूप निकली और उमस भरी गर्मी से लोग बेचैन नजर आए। हालत यह थी कि छाया में भी खड़े रहने पर पसीना निकल रहा था। न पंखे के नीचे चेन मिल रहा था न कूलर के नीचे। दोपहर 1 बजे तक उमस के कारण लोग बहुत ज्यादा परेशान नजर आए। दोपहर एक बजे उत्तर की तरफ से बादल काले हुए और बारिश शुरू हो गई। तेज हवा के साथ बारिश हुई जिससे गर्मी और उमस गायब हो गई। बारिश 11.2 एमएम हुई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.7 और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। बारिश सेंवढ़ा में भी शाम चार बजे से साढ़े चार बजे तक हुई। जबकि भांडेर में साढ़े चार बजे के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसलिए पूरे जिले में मौसम ठंडा हो गया।

Related posts

UP CM Yogi Adityanath Covid19 Negative Latest Update । Uttar Pradesh Coronavirus District Wise Cases; Daily Deaths Reached 295 In 29 Days In Uttar Pradesh | रोज होने वाली मौतें 29 दिन में 295 पहुंची, 15 दिन बाद CM योगी आदित्यनाथ कोरोना निगेटिव; BJP MLA ने कहा- न बेड न वेंटिलेटर

Admin

24 घंटे में रिकार्ड 982 मरीज मिले; संक्रमित मरीजों की संख्या 25 हजार के पार, महामारी से अब तक 749 लोगों की जान गई

News Blast

Fog increases in Varanasi, minimum temperature reaches 6.2 degree, 5 aircraft canceled | वाराणसी में कोहरे ने बढ़ाई ठंड, न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री तक पहुंचा, 5 उड़ानें रद्द

Admin

टिप्पणी दें