- दुनियाभर में अब तक 5.24 लाख लोगों की जान जा चुकी है, 61.74 लाख लोग ठीक हुए हैं
- सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में 28.37 लाख संक्रमित, जबकि 1 लाख 31 हजार 485 मौतें
दैनिक भास्कर
Jul 03, 2020, 05:45 PM IST
वॉशिंगटन. दुनियाभर में कोरोनावावायरस से अब तक 1 करोड़ 10 लाख 17 हजार 144 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 61 लाख 74 हजार 823 मरीज ठीक हो चुके हैं। 5 लाख 24 हजार 751 लोगों की मौत हो गई है। कोलंबिया में एक दिन में 171 लोगों की जान गई है। नॉर्थ कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने कोरोनावायरस को अधिक सर्तक रहने के लिए कहा है। अपनी पार्टी की बैठक में उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वायरस से निपटने में ढील की तो इसे बहुत बड़ा संकट पैदा हो जाएगा। तीन महीने में यह दूसरी बार है जब किम जोंग उन ने कोरोना को लेकर चेतावनी दी है।वहीं, कोलंबिया में एक दिन में 171 लोगों की जान गई है। महामारी की शुरुआत के बाद से यह अब तक सबसे बड़ा आंकड़ा है।
10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
देश |
कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
अमेरिका | 28,37,237 | 1,31,485 | 11,91,306 |
ब्राजील | 15,01,353 | 61,990 | 9,16,147 |
रूस | 6,67,883 | 9,859 | 4,37,893 |
भारत | 6,28,205 | 18,241 | 3,80,374 |
स्पेन | 2,97,183 | 28,368 | उपलब्ध नहीं |
पेरू | 2,92,004 | 10,045 | 1,82,097 |
चिली | 2,84,541 | 5,920 | 2,49,247 |
ब्रिटेन | 2,83,757 | 43,995 | उपलब्ध नहीं |
इटली | 2,40,961 | 34,818 | 1,91,083 |
मैक्सिको | 2,38,511 | 29,189 | 1,42,593 |
*ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।
अमेरिका: 24 घंटे में रिकॉर्ड 55 हजार नए मामलों की पुष्टि
अमेरिका में 24 घंटे में 55 हजार संक्रमित मिले हैं। यह हर दिन सामने आने वाले मामलों में अब तक सबसे बड़ा आंकड़ा है। यहां अब तक 28 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 1.31 लाख से ज्यादा मौते हो चुकी हैं।
- फ्लोरिडा के मियामी-डाडे काउंटी में एक 11 साल के लड़के की कोरोनावायरस से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कोरोना से मरने वाला यह सबसे कम उम्र का है। इससे पहले भी 16 साल की लड़की और 17 साल के बच्चे की जान जा चुकी है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 69 हजार 106 हो गई है।
पाकिस्तान: अमेरिका ने 100 वेंटीलेटर भेजे
कोरोना की लड़ाई में पाकिस्तान की मदद करने के लिए अमेरिका ने 100 वेंटिलेटर भेजे हैं। इसकी कुल कीमत 30 लाख डालर (करीब 22 करोड़ रुपये) है। पाकिस्तान में कोरोना के कुल 2.23 लाख से ज्यादा मामले आ चुके हैं। यहां 4573 लोगों की वायरस से जान जा चुकी है।
चीन: 5 नए मामले मिले
चीन में गुरुवार को पांच नए मामले सामने आए हैं। इनमें से तीन केस विदेशी नागरिकों में मिले, जबकि दो घरेलू मामले हैं। देश में एक भी मौत नहीं हुई है। नेशनल हेल्थ कमीशन के मुताबिक, चार बिना लक्षण वाले मरीज भी मिले हैं। देश में अब तक 83,542 केस मिल चुके हैं, जबकि 4634 लोगों की जान जा चुकी है।

ब्राजील: 24 घंटे में 48 हजार से ज्यादा मामले
ब्राजील में अब तक 15 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। यहां 24 घंटे में 48 हजार 105 नए मरीज मिले हैं और 1252 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में मरने वालों की संख्या 61 हजार 990 हो चुकी है। संक्रमण और मौतों के मामले में अमेरिका के बाद ब्राजील दुनिया का दूसरा सबसे संक्रमित देश है।

नॉर्थ कोरिया: संक्रमण का एक भी मामला नहीं
नॉर्थ कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने कोरोनावायरस को अधिक सर्तक रहने के लिए कहा है। अपनी पार्टी की बैठक में उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वायरस से निपटने में ढील की तो इसे बहुत बड़ा संकट पैदा हो जाएगा। तीन महीने में यह दूसरी बार है जब किम जोंग उन ने कोरोना को लेकर चेतावनी दी है। किम ने अधिकारियों में वायरस को लेकर सतर्क न रहने पर कड़ी फटकार लगाई। नॉर्थ कोरिया ने दावा किया है कि उसके यहां करोनावायरस से कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं हुआ है।
पेरू: 10 हजार ज्यादा मौतें
पेरू में मरने वाले लोगों की संख्या 10 हजार 45 के पार पहुंच गई है। देश में अब तक 2.92 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 1.82 लाख ठीक हो चुके हैं। यहां 17 लाख लोगों की कोरोना की जांच हो चुकी है।

मैक्सिको: एक दिन में 679 मौतें
मैक्सिको में 24 घंटे में महामारी से 679 लोगों की मौत हो गई है और 6741 नए केस सामने आए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़कर 29,189 हो गई है और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.38 लाख हो गई है। एक दिन पहले यहां संक्रमण के 5681 नए मामले सामने आए थे और 741 लोगों की मौत हुई थी।