April 29, 2024 : 7:55 AM
Breaking News
MP UP ,CG

कुवैत में फंसे युवक ने पीएम मोदी से मांगी मदद, कहा- अपना इंडिया सबसे प्यारा, यहां प्रताड़ना के बाद सुसाइड के लिए उकसाया जा रहा

  • फुरसतगंज का रहने वाला है युवक
  • 18 जनवरी को कुवैत गया था

दैनिक भास्कर

Jul 01, 2020, 05:46 PM IST

अमेठी. उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले का रहने वाले एक युवक ने कुवैत से वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांसद स्मृति ईरानी से मदद की गुहार लगाई है। युवक का आरोप है कि, उसे वहां बंधक बनाकर रखा गया है। न तो समय पर वेतन दिया जा रहा है न ही समय पर खाना। उसने कई जगह शिकायत भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।  

18 जनवरी को कुवैत गया था युवक

फुरसतगंज थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी मोहम्मद अनीस की माली हालत ठीक नहीं थी। वह ड्राइवर के वीजा पर 18 जनवरी को मुंबई से कुवैत पहुंचा था। उसने वीजा एजेंस के जरिए हासिल किया था। लेकिन कुवैत पहुंचने के बाद उससे घर की साफ सफाई का काम लिया जाने लगा। 6 महीने से प्रताड़ना को बर्दाशत करते हुए अब अनीस ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उसने कहा कि, मुझे यहां (कुवैत में) न खाना दिया जाता है, न तनख्वाह। मर जाऊंगा। पुलिस वाले इतना मारते हैं कि जीने का दिल नही करता। हाल ही मेरे एक लड़का हुआ है, मैंने अभी  अपने लड़के की शक्ल नही देखी हैं। मैं अपने इंडिया वापस आना चाहता हूं। मुझे अपना हिंदुस्तान बहुत प्यारा है।

खुदकुशी के लिए उकसाया जा रहा: युवक का आरोप

आरोप है कि, उसे फांसी लगाकर मरने के लिए उकसाया जा रहा है। कहा जाता है कि, मरने के बाद कचरे के डिब्बे में फेकवा दिया जाएगा। लेकिन इंडिया नहीं जाने दिया जाएगा। अनीस ने कहा कि, प्लीज मोदी जी, प्लीज योगी जी, प्लीज स्मृति जी हमारी मदद की जाए। हमारे पापा से संपर्क किया जाए, हमारे पापा बहुत परेशान हैं। हर जगह चक्कर लगा रहे हैं। वही, पीड़ित के पिता मोहम्मद अमीन ने बताया कि बेटे से 24 घंटे काम लिया जा रहा है। मेरा लड़का मरने की कगार पर है। पीड़ित की पत्नी सफीना बानो बताती हैं कि मेरी की बेटी चार साल की आरीफा है, और गोद में एक माह का बच्चा है। पति अनीस से रोज बात हो रही। बस यही कह रहे हैं कि, हमे बुलवा लो ये लोग मार डालेंगे। 

Related posts

आर्यन खान को मिली जमानत

News Blast

4000 साल पुराने सम्राट विक्रमादित्य की आराध्य देवी हरसिद्धी मंदिर में दर्शन को उमड़े भक्त, बोले – मां जल्द ही कोरोना महामारी से दिलाएंगी मुक्ति

News Blast

Phoolan Devi Behmai Kand | Phoolan Devi Kanpur Behmai Massacre Case; When Did It Happen- Complete Timeline Of Events | कोर्ट ने 20 साल फूलन का इंतजार किया, 39 साल बाद जब फैसले की बारी आई तो केस डायरी गायब हो गई

Admin

टिप्पणी दें