May 3, 2024 : 6:48 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

16 जुलाई को सूर्य बदलेगा राशि और बुध होगा वक्री से मार्गी, इस महीने 9 में से 7 ग्रह नहीं बदलेंगे राशि

  • चंद्र, मंगल, गुरु और शुक्र ग्रह के अशुभ असर दूर करने के लिए करनी चाहिए शिवजी की पूजा

दैनिक भास्कर

Jul 01, 2020, 06:49 PM IST

जुलाई माह में नौ में से सात ग्रह राशि नहीं बदलेंगे। ग्रहों के राशि बदलने का असर सभी 12 राशियों पर होता है। इस महीने सूर्य और चंद्र का ही परिवर्तन होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जुलाई नौ ग्रहों की कैसी स्थिति रहने वाली है और ग्रह दोष दूर करने के लिए कौन-कौन से शुभ काम किए जा सकते हैं…

सूर्य– ग्रहों का राजा सूर्य अभी मिथुन राशि में है। ये ग्रह 17 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश करेगा।

चंद्र– चंद्र 1 जुलाई की शाम के बाद वृश्चिक राशि में आ गया है। 3 जुलाई की रात ये ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेगा। हर ढाई दिन में चंद्र राशि बदलता है।

मंगल– ग्रहों का सेनापति मंगल पूरे माह मीन राशि में रहेगा।

बुध- अभी ये ग्रह मिथुन राशि में वक्री है। 12 जुलाई को बुध वक्री से मार्गी हो जाएगा।

गुरु- देवगुरु बृहस्पति धनु राशि में वक्री है।

शुक्र- शुक्र ग्रह पूरे माह वृष राशि में रहेगा।

शनि और राहु-केतु- शनि मकर राशि में वक्री रहेगा। राहु मिथुन में और केतु धनु राशि में रहेगा।

ग्रहों के अशुभ असर से बचने के लिए पूजन कर्म

चंद्र, मंगल, गुरु और शुक्र ग्रह के दोष दूर करने के लिए रोज शिवजी की पूजा करनी चाहिए। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। रोज सुबह सूर्य को जल चढ़ाने से सूर्य के दोष दूर होते हैं। चंद्र और शुक्र के लिए शिवलिंग पर दूध चढ़ाना चाहिए। मंगल ग्रह के लिए शिवलिंग पर लाल फूल अर्पित करें। बुध के लिए गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं। गुरु ग्रह के लिए शिवलिंग पर चने की दाल चढ़ाएं और बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। शनिवार को तेल का दान करने से शनि के दोष शांत होते हैं। राहु-केतु के लिए गरीब व्यक्ति को धन और अनाज का दान करें।

Related posts

नई कोरोना वैक्सीन: देश में नाक से दी जाने वाली वैक्सीन की तैयारी, भारत बायोटेक नागपुर में करेगा पहले और दूसरे चरण का ट्रायल

Admin

14 साल से खांस रही महिला के फेफड़े में मुर्गी की हड्‌डी फंसी मिली, हॉस्पिटल पहुंची थी दूसरी बीमारी का इलाज कराने; सीटी स्कैन में दिखी बोन

News Blast

नाग पंचमी:महाकालेश्वर मंदिर में है 11वीं शताब्दी की नागचंद्रेश्वर भगवान की दुर्लभ प्रतिमा, कोरोना की वजह से इस साल भी ऑनलाइन दर्शन

News Blast

टिप्पणी दें