May 7, 2024 : 6:31 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

मंगलवार को समय का साथ मिलने से मन प्रसन्न रह सकता है, सूर्य को अर्घ्य दें

  • अंक 1 वाले लोगों के लिए 12 मई का दिन शुभ रह सकता है, अंक 5 वाले लोगों को धैर्य बनाए रखना है

दैनिक भास्कर

May 11, 2020, 04:04 PM IST

मंगलवार, 12 मई का मूलांक 3, भाग्यांक 3, दिन अंक 9, मासांक 5 और चलित अंक 6 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार के अनुसार अंक 3 की अंक 5, 6 के साथ मित्र युति और अंक 9 की अंक 3 के साथ के साथ प्रबल मित्र युति बनी है। अंक 5 के साथ विरोधी युति और अंक 6 के साथ परस्पर विरोधी युति बनी हुई है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार, 12 मई का दिन कैसा रहेगा…

अंक 1- शिक्षा अधिकारियों के लिए अच्छा दिन है। साहित्यकारों के लिए उपलब्धिकारक समय है। मन प्रसन्न रह सकता है।

क्या करें- अपने कुलदेवता को देसी घी का दीपक करें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 2- एंकर्स के लिए समय कृपालु रह सकता है। मीडिया के कॉपी रायटरों के लिए अनुकूल समय है.। अपने उत्साह पर पर्याप्त नियंत्रण रखें।

क्या करें- शनि देव को काले तिल चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्त्वपूर्ण रंग- काला

अंक 3- चित्रकारों और नर्तकों के लिए प्रशंसा प्राप्त करने का समय है। इवेंट मैनेजर्स को नवीन अनुबंध मिल सकता है। गैस संबंधी समस्या रह सकती है।

क्या करें- जल में चंदन डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 4- साधकों के लिए विशिष्ट साधना में उतरने के लिए उपयुक्त समय है। रहस्य-रोमांच की वेब सीरिज देखने में रुचि बढ़ सकती है। किसी भी बात पर जोश की अधिकता में प्रतिक्रिया न दें।

क्या करें- चींटियों को भोजन डालें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 5- वन विभाग के कर्मचारियों के लिए समय धैर्य के साथ काम करने का है। पौधों की नर्सरी वालों को अनुकूलता में कमी रह सकती है। मानसिक उथल-पुथल रह सकती है। 

क्या करें- बजरंग बाण का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 6- बेकरी वालों और कन्फेशनरी आयटम्स के कारोबारियों के लिए समय संभलकर काम करने का है। धन का अटकाव रह सकता है। बाहरी चीजें खाने से बचें। 

क्या करें- शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 7- दर्जियों के लिए राहत वाली बात सामने आ सकती है। दूध विक्रेताओं के लिए अनुकूलता रह सकती है। आंखों पर अनावश्यक दबाव न डालें।

क्या करें- गणेश भगवान को देसी घी का दीपक करें और गुड़ का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 8- चूने के कारोबारियों और ईंट-भट्टे वालों के लिए समय ठीक रह सकता है। भावी यात्रा संबंधी योजना बन सकती है। दिमागी उथल-पुथल पर काबू रखें।

क्या करें- घर में बना हलवा दान करें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम   

अंक 9- पुलिस अधिकारियों के लिए ट्रांसफर के मामले में अधिक अनुकूलता रह सकती है। एपीओ अधिकारियों को पोस्टिंग मिल सकती है। कमर दर्द परेशान कर सकता है।

क्या करें- भैरव बाबा को नमकीन और इमरती चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

Related posts

शिक्षा और ज्ञान पाने का कोई समय नहीं होता, शिक्षा देने का काम तो बच्चे के जन्म के साथ ही शुरू हो जाता है, इसीलिए बिना समय गंवाए शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए

News Blast

2 जुलाई का मूलांक 2 और भाग्यांक 4 है, अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है, गुरुवार को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें

News Blast

4 तारीख को सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि योग, 30 सितंबर तक 10 दिनों में बनेंगे खरीदारी और शुभ काम की शुरुआत के शुभ मुहूर्त

News Blast

टिप्पणी दें