April 29, 2024 : 4:54 AM
Breaking News
MP UP ,CG

अब तीसरी अनामिका बबली यादव गिरफ्तार,अलीगढ़ में नौकरी के लिए 3 लाख दिए थे

  • इस घोटाले में अब तक 25 ऐसी महिलाएं सामने आ चुकी हैं, जिनके नाम अनामिका हैं

दैनिक भास्कर

Jun 16, 2020, 04:00 AM IST

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के चर्चित अनामिका शुक्ला शिक्षक मामले में एक और अनामिका सामने आई है। इसका असली नाम बबली यादव है, जो कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में फर्जी तरीके से नौकरी कर रही थी। उसे अलीगढ़ से पकड़ा गया है।

इस बीच, कई लोगों को केजीबीवी में शिक्षकों के रूप में काम करने के लिए “प्रीति यादव’ नाम और दस्तावेजों का उपयोग करते हुए पाया गया है। अनामिका बनकर नौकरी कर रही बबली गिरफ्तार होने वाली तीसरी महिला है। इस घोटाले में अब तक 25 ऐसी महिलाएं सामने आ चुकी हैं, जिनके नाम अनामिका हैं।

पहली अनामिका के रूप में सुप्रिया को कासगंज से 6 जून को गिरफ्तार किया गया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद बबली का खुलासा हुआ। उसके साथ ही सरिता यादव सामने आई, जो प्रयागराज में पदस्थ थी। बबली ने खुलासा किया कि उसने पुष्पेंद्र यादव नाम के शख्स को अलीगढ़ में नौकरी पर लगवाने के लिए तीन लाख रुपए दिए थे।

Related posts

उपचुनाव की तैयारियों का जवाब नहीं दे पाए 24 में से 20 सीटों के प्रभारी

News Blast

एक कक्षा में बैठ सकते हैं सिर्फ 40 छात्र, फिर भी 15% सीटें बढ़ा दीं; उच्च शिक्षा उत्कृष्ट संस्थान ने नहीं भेजा प्रस्ताव

News Blast

कुवैत में फंसे युवक ने पीएम मोदी से मांगी मदद, कहा- अपना इंडिया सबसे प्यारा, यहां प्रताड़ना के बाद सुसाइड के लिए उकसाया जा रहा

News Blast

टिप्पणी दें