April 26, 2024 : 5:44 AM
Breaking News
MP UP ,CG अन्तर्राष्ट्रीय करीयर क्राइम खबरें टेक एंड ऑटो ताज़ा खबर बिज़नेस ब्लॉग मनोरंजन महाराष्ट्र राज्य राष्ट्रीय लाइफस्टाइल हेल्थ

सिवनी में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बिखेरा देश भक्ति का रंग

naidunia
74 वें गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह मुख्यालय के फुटबाल स्टेडियम मैदान में हर्षोल्लास व गौरवपूर्ण रूप से मनाया गया। गणतंत्र दिवस पर पहली बार नवाचार करते हुए प्रशासन की प्रमुख कड़ी के रूप में काम करने वाले मैदानी कर्मचारी कोटवारों ने परेड में शामिल होकर कदम ताल मिलाई। परेड में इस बार जिला रेडक्रास और जन अभियान परिषद के शौर्य दल को भी प्रमुख रूप से शामिल किया गया। साथ ही विभागीय झांकियों में आनंद विभाग की झांकी को भी शामिल किया गया।मुख्य समारोह में लोगों ने बड़ी संख्या में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। दर्शकों से पूरा स्टेडियम मैदान खचाखच भर गया। दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों में तिरंगे के प्रति सम्मान और निष्ठा देखने को मिली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक देश भक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आदिवासी महामानव बिरसा मुंडा के बलिदान के साथ ही भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और शहादत को बहुत ही सुंदर तरीके से कार्यक्रमों के जरिए प्रस्तुत किया गया। आदिवासी, छत्तीसगढ़ी नृत्य के साथ ही मां भारती पर आधारित नृत्य कार्यक्रमों ने उपस्थितजनों का मनमोह लिया।समारोह के प्रारंभ में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर डा. राहुल हरिदास फटिंग ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद कलेक्टर डा. फटिंग ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। संदेश वाचन के बाद कलेक्टर फटिंग ने हर्ष के प्रतीक गुब्बारे छोड़े गए तथा जिलेवासियों का अभिवादन स्वीकार किया गया। जिलास्तरीय कार्यक्रम में सांसद डा. ढालसिंह बिसेन, विधायक सिवनी दिनेश राय, विधायक केवलारी राकेश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती डहेरिया, जनपद अध्यक्ष किरण मरावी, नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान, पूर्व सांसद नीता पटेरिया, जिला भाजपा अध्यक्ष आलोक दुबे, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी सहित जिले के अन्य गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारियों, नगरवासियो तथा स्कूली छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Related posts

जमीन विवाद पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 19 घायल

News Blast

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आने वालों से की जांच कराने की अपील

Admin

​​​​​दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत बिगड़ी, संक्रमण के इलाज के लिए प्लाज्मा थैरेपी दी जाएगी

News Blast

टिप्पणी दें