May 10, 2024 : 10:52 AM
Breaking News
MP UP ,CG अन्तर्राष्ट्रीय करीयर क्राइम खेल बिज़नेस ब्लॉग मनोरंजन महाराष्ट्र राज्य राष्ट्रीय लाइफस्टाइल हेल्थ

इंदौर के कंट्रोल रूम में टीआई ने महिला एएसआई को गोली मारी, फिर खुद को, जानिए क्यों किया उसने ऐसा

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बड़ी घटना हो गई। पुलिस कंट्रोल रूम में गोली लगने से एक टीआई की मौत हो गई, वहीं एक महिला पुलिसकर्मी भी घायल हुई है। बताया जा रहा है कि महिला एएसआई को गोली मारने के बाद टीआई ने खुद को गोली मारी है। मौके पर एफएसएल व अन्य टीमें पहुंच गई हैं।

जानकारी के अनुसार घटना इंदौर के रीगल चौराहे पर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम की है। मृतक की पहचान टीआई हाकम सिंह पंवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे यहां एक महिला एएसआई  रंजना खेड़े से मिलने पहुंचे थे। एएसआई को भी गोली लगने की सूचना है। जिसे निजी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि पहले टीआई ने महिला एएसआई को गोली मारी, फिर खुद को गोली मार ली।

पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र भी पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे हैं। मिश्र ने बताया कि कंट्रोल रूम के पास में घटना हुई है। जिसमें एक टीआई जिनकी पोस्टिंग भोपाल में है, वे इंदौर आए थे और यहां कार्यालय में पदस्थ एएसआई महिला के साथ कोई आकस्मिक विवाद हुआ। इसमें एएसआई पर गोली चलाई गई और बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का जुड़ा हुआ है। घायल महिला पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। वह बात भी कर रही है। उनसे आगे की बातों की जानकारी ली जा रही है कि इस मुद्दे पर अचानक विवाद हुआ, क्या घटनाक्रम रहा। यह पता किया जा रहा है ।टीआई हाकम सिंह पवार हैं जो भोपाल में पदस्थ हैं उन्होंने अपनी सर्विस रिवाल्वर से ही गोली मारी है। साथ ही इस घटना से जुड़े बाकी तथ्यों की जानकारी ली जा रही है।

मौके पर एफएसएल व अन्य टीमें पहुंच गई हैं। मृतक टीआई हाकम सिंह पहले इंदौर के खुडैल में पदस्थ रहे थे। इसके बाद वे खरगोन के महेश्वर और भीकनगांव में भी टीआई रहे हैं। पुलिस कंट्रोल रूम में इंस्पेक्टर हाकम सिंह पंवार और महिला पुलिसकर्मी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के बाद इंस्पेक्टर ने पहले महिला पुलिसकर्मी पर गोली चलाई और फिर को भी शूट कर लिया। बताया जा रहा है कि हाकम सिंह सराफा, सिमरोल औरअन्नपूर्णा थाने के थाना प्रभारी रह चुके हैं। हाकम सिंह श्यामला हिल्स थाने भोपाल में तैनात थे। चार महीने पहले ही उनकी वहां पोस्टिंग हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला आरक्षक से उनका लंबे समय से विवाद चल रहा था।

Related posts

जेपी नड्डा की वर्चुअल रैली में एक करोड़ लोगों को जोड़ेगी भाजपा, सिंधिया ने वीडियो जारी कर कार्यकर्ताओं से जुड़ने का अनुरोध किया

News Blast

जान के मराठी वाले बयान पर कुमार सानू ने मांगी माफी, बेटे की परवरिश के लिए मां रीता को ठहराया जिम्मेदार

News Blast

कोरोना संक्रमण की वजह से इस साल नहीं होंगी स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं, बिना एग्जाम होंगे प्रमोट

News Blast

टिप्पणी दें