May 17, 2024 : 5:42 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

भास्कर रिसर्च:8 स्पेस प्रोजेक्ट, अंतरिक्ष में होटल बनाने से लेकर इंसानों को बसाने की तैयारी; स्पेस प्रोजेक्ट अब सिर्फ रिसर्च तक सीमित नहीं

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
यात्रा और होटल में ठहरने का किराया सैकड़ों-करोड़ों रुपए में - Dainik Bhaskar

यात्रा और होटल में ठहरने का किराया सैकड़ों-करोड़ों रुपए में

सरकारी स्पेस एजेंसियां मानव अंतरिक्ष मिशन पर पहले से काम कर रही हैं। लेकिन अब निजी कंपनियों की भी इसमें दिलचस्पी बढ़ गई है। ये कंपनियां चंद्रमा से लेकर मंगल ग्रह तक की यात्रा करना चाहती हैं। वे इसे अंतरिक्ष पर्यटन का नाम दे रही हैं। इनमें स्पेसएक्स और वर्जिन गैलेक्टिक के नाम इन दिनों चर्चा में हैं।

इनके अलावा अन्य कंपनियां भी अंतरिक्ष पर्यटन के क्षेत्र में काम कर रही हैं। यह संभव है कि दुनिया के 8 अहम अंतरिक्ष प्रोजेक्ट हम अपने जीवनकाल में देख सकेंगे। क्या पता अंतरिक्ष हमारे यात्रा स्थलों में से एक हो जाए। कंपनियों को दावा है कि 10 साल के भीतर पेशेवर अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ही आम लोग भी अंतरिक्ष की सैर कर पाएंगे।

साल में 6 पर्यटक, किराया 297 करोड़ रुपए
बिगेलो एयरोस्पेस आईएसएस के एक हिस्से में होटल बनाने की योजना बना रहा है। इसके लिए वह बी330 स्पेसक्राफ्ट का निर्माण कर रहा है। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉस्कोस्मॉस 5-स्टार आर्बिटल होटल बना रही है। साल में सिर्फ 6 पर्यटक यहां ठहर सकेंगे। 7 दिन का किराया 297 करोड़ रु. होगा।

पृथ्वी की निचली कक्षा में 10 मिनट की उड़ान
वर्जिन गैलेक्टिक एक रियूजेबल स्पेस प्लेन के जरिए गैर पेशेवर अंतरिक्ष यात्रियों को 10 मिनट की अंतरिक्ष यात्रा कराएगी। यह यात्रा पृथ्वी की निचली कक्षा में हवा में 50 मील तक की होगी। प्रति यात्री किराया 1.86 करोड़ रुपए होगा। इस यात्रा के लिए कंपनी के स्पेसक्राफ्ट ने इसी महीने पहली उड़ान भरी थी। इसमें कंपनी के संस्थापक भी थे।

स्पेस स्टेशन में रहने, काम करने की योजना
यह निजी कंपनी एक्सिओम की योजना है। कंपनी चाहती है कि एक्सिओम स्पेस स्टेशन भविष्य में आईएसएस का स्थान ले। आईएसएस 2025 में रिटायर होने वाला है। एएसएस घर की तरह होगा। इसमें अंतरिक्ष यात्रियों के साथ निजी खोजकर्ता भी रहकर काम करेंगे। इसमें एक साथ 16 लोग रह सकेंगे। 10 दिन का खर्च 408 करोड़ रुपए होगा।

अंतरिक्ष के रास्ते दो शहरों के बीच सफर

स्पेसएक्स अंतरिक्षयान के जरिए ‘पृथ्वी से पृथ्वी उड़ानों’ की योजना पर काम कर रही है। इसमें एक घंटे से भी कम समय में पृथ्वी के एक छोर से दूसरे छोर पर पहुंचा जा सकेगा। यात्री 30 मिनट में न्यूयॉर्क से लॉस एंजिलिस पहुंच सकेंगे। न्यूयॉर्क से शंघाई तक की यात्रा 39 मिनट में पूरी होगी।

चांद के चारों ओर चक्कर लगा सकेंगे पर्यटक

स्पेस एडवेंचर्स कंपनी अंतरिक्ष पर्यटकों को चंद्रमा के आसपास की यात्रा कराएगी। यात्री सोयुज रॉकेट पर सवार होकर आईएसएस की 10 दिन की यात्रा पर जा सकेंगे। वे चांद के चारों और ऐसे उड़ेंगे, जैसे यह कोई बड़ी बात नहीं है।

मंगल ग्रह की यात्रा, दो कंपनियों में टक्कर
स्पेस एक्स ने 2022 में मंगल ग्रह पर पहुंचने की योजना बनाई है। यह मानव रहित मिशन होगा। लेकिन बोइंग का कहना है कि पहले वह इस मिशन को पूरा करेगा। एक अन्य निजी कंपनी मार्स वन भी मंगल पर इंसानों को बसाने की योजना बना रही है। उम्मीद है कि 10 साल के भीतर मंगल ग्रह पर पहला मानव पहुंच जाएगा।

अंतरिक्ष में गर्म हवा के गुब्बारे की सवारी
‘स्पेस पर्सपेक्टिव’ स्पेस टूरिस्ट फ्लाइट शुरू करने की योजना बना रही है। इसमें एक शटल गर्म हाइड्रोजन गैस से भरे गुब्बारे से जुड़ा होगा। यात्रा 6 घंटे की होगी। इसमें शटल दो घंटे तक पृथ्वी से एक लाख फीट ऊपर रहेगा। यात्रा का किराया 93 लाख रुपए होगा। शटल में विशाल खिड़कियां, मिनी बार और बाथरूम होगा।

अंतरिक्ष होटल में जिम और वॉक की सुविधा

ऑर्बिटल असेंबली कंपनी ने घोषणा की है कि वह 2026 तक अंतरिक्ष होटल का निर्माण शुरू कर देगी। इसमें 280 अतिथि और चालक दल के 112 सदस्य रह सकेंगे। इसमें जिम होगा। लोग खेल सकेंगे या स्पेसवॉक कर सकेंगे। इस होटल का साढ़े तीन दिन का किराया 37 करोड़ रुपए होगा।

खबरें और भी हैं…

Related posts

ED books Jet Airways’ Naresh Goyal, his wife in alleged money laundering case

Admin

रेल मंत्री राशिद का दावा- तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ 1998 में भारत के परमाणु परीक्षण के जवाब में टेस्ट करने के खिलाफ थे

News Blast

कोरोना दुनिया में: पिछले 24 घंटे में 4.6 लाख से ज्यादा केस आए; ब्राजील में लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड 2200 मौतें

Admin

टिप्पणी दें