May 19, 2024 : 12:30 AM
Breaking News
MP UP ,CG

MP के 7 लोग अहमदाबाद में जिंदा जले:सोते समय सिलेंडर बंद करना भूल गए, लाइट का स्विच ऑन करते ही धमाका; परिवार के 4 बच्चों समेत 7 की मौत, गुना में एक साथ उठीं 7 अर्थियां

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Guna
  • Forgot To Turn Off The Cylinder While Sleeping, When The Switch Was Turned On, It Exploded; Seven People Including 4 Minors Killed, Three Seriously Injured

गुना3 घंटे पहले

गांव में मृतकों को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते हुए।

गुना के रहने वाले एक ही परिवार के 7 लाेग अहमदाबाद में जिंदा जल गए। वहीं, तीन अन्य घायल हैं। ये लोग काम के सिलसिले में वहां गए थे। मरने वालों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। रात में सोते समय गैस चालू रह गई थी। सुबह किसी ने जैसे ही बिजली का स्विच ऑन किया, घर में ब्लास्ट हो गया।

जिले के मधुसूदनगढ़ क्षेत्र के बेरवास गांव का एक परिवार अहमदाबाद में काम करने गया था। वे यहां एक काजू की फैक्ट्री में काम करते थे। गुरुवार रात सभी अपने घर में आकर सो रहे थे। इसी दौरान गैस चालू छूट गई थी। रात भर गैस लीक होती रही। इनके साथ राजस्थान का रहने वाला दामाद भी रहता था। दामाद ने जैसे ही स्विच ऑन किया, सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इसमें परिवार के 10 लोग झुलस गए। इनमे से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हैं। मृतकों में से 5 का अंतिम संस्कार शुक्रवार को इनके पैतृक गांव में किया गया।

ये हुए हादसे के शिकार

राजू अहिरवार (30) पुत्र चैंयां लाल, रामप्यारी (85) पत्नी चैंयां लाल, सोनू (25) पुत्र चैंयां लाल, आकाश (17) पुत्र राजू अहिरवार, वैशाली(8) पुत्री राजू, पायल (5) पुत्री राजू, नितेश (7) पुत्र राजू।

घटना में परिवार के ही तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। इनका अहमदाबाद में ही इलाज किया जा रहा है। घायलों में सीमा (30) पत्नी राजू अहिरवार, सरजू बाई (24) पत्नी सोनू और फूल सिंह (30) पुत्र धन्नालाल शामिल हैं। मृतकों के अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया गया। एक साथ 7 अर्थियां उठने से गांव में हर किसी की आंख से आंसू छलक गए। गांव में पहली बार एक साथ एक ही परिवार की सात चिताएं जलीं।

घटना की जानकारी लगते ही मधुसूदनगढ़ तहसीलदार मौके पर पहुंचे। घटना के बार मे जानकारी ली। वहीं, इस पूरी घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने मृतकों को 4-4 लाख और मृत बच्चों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की है। वहीं घायलों का खर्च भी प्रदेश सरकार उठाएगी।

खबरें और भी हैं…

Related posts

पुलिस की मौजूदगी में युवक के शव को कचरा फेंकने वाली कीचड़ से सनी ट्राॅली में रखा, परिजनों को भी उसी में बिठाकर पीएम के लिए भेजा

News Blast

बादल-बारिश का दौर खत्म, तेज गर्मी से बढ़ेगी परेशानी, मौसम विभाग ने चेताया

News Blast

कांग्रेस का भाजपा गद्दी छोड़ा अभियान का हुआ समापन:इमरान मसूद बोल;भाजपा सरकार ने लोगों के रोजगार छीनकर सड़क पर खड़ा किया, पैदल यात्रा के समापन के दौरान सड़के रही जाम

News Blast

टिप्पणी दें