May 20, 2024 : 9:03 AM
Breaking News
राज्य

Tokyo Olympics: टोक्यो में कोरोना के रिकॉर्ड 1979 मामले, उद्घाटन समारोह से 24 घंटे पहले सामने आया आंकड़ा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 22 Jul 2021 10:03 PM IST

सार

कोरोना आपाताकाल के बावजूद टोक्यो में वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। खेल गांव में कई खिलाड़ियों के भी संक्रमित होने की खबर है। 

ख़बर सुनें

विस्तार

23 जुलाई (शुक्रवार) से टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत हो रही है। इससे ठीक एक दिन पहले गुरुवार को जापान की राजधानी टोक्यो में कोरोना के रिकॉर्ड 1979 मामले दर्ज किए गए। ये मामले पिछले छह महीनों में सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले 15 जनवरी को टोक्यो में कोरोना के 2044 मामले दर्ज किए थे। बता दें कि टोक्यो में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। बुधवार को कोरोना वायरस के 1832 नए मामले दर्ज किए गए थे।

विज्ञापन

बता दें कि जापान में कुल संक्रमितों की संख्या साढ़े आठ लाख से ज्यादा हो चुकी है। वहीं, महामारी के कारण 15 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने 12 जुलाई को टोक्यो में कोरोना आपातकाल की घोषणा की थी। शहर में यह आपाताकाल 22 अगस्त तक लागू रहेगा। कोरोना आपाताकाल के बावजूद वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। बता दें कि गुरुवार को चेक गणराज्य की वॉलीबॉल खिलाड़ी मार्केता नौशचु और नीदरलैंड की ताइक्वांडो खिलाड़ी रेशमी आगिंक को कोरोना से संक्रमित होने के कारण टोक्यो ओलंपिक से हटना पड़ा। इन दोनों के साथ खेल गांव में संक्रमित खिलाड़ियों की संख्या 10 पहुंच गई है। 

हमें ओलंपिक की सफल मेजबानी करनी है- प्रधानमंत्री
टोक्यो में कोरोना के मामले में हो रही वृद्धि के बाद भी जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने बीते मंगलवार को अधिकारियों से कहा था कि दुनिया को दिखाना है कि जापान ओलंपिक खेलों की सुरक्षित मेजबानी कर सकता है। कोरोना महामारी के बीच घोषित आपातकाल की स्थिति में हजारों खिलाड़ी, अधिकारी, स्टाफ और मीडियाकर्मी जापान पहुंच रहे हैं। सुगा ने एक पांच सितारा होटल में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्यों के साथ बैठक में कहा, ‘दुनिया बड़ी समस्याओं से घिरी है, ऐसे में हमें ओलंपिक की सफल मेजबानी करनी है। उन्होंने कहा, जापान को यह दुनिया को दिखाना है, हम जापान के लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखेंगे।’

Related posts

महाराष्ट्र में नासिक, भिवंडी में सड़कें बनीं दरिया, मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट जारी

Admin

Kisan Andolan Live: जंतर-मंतर पहुंचा किसानों का समूह, कृषि कानूनों के खिलाफ बैठी ‘संसद’

Admin

सीएम जयराम ठाकुर: कर्मचारियों का जनजातीय, शीतकालीन भत्ता 200-200 रुपये बढ़ाने की घोषणा

News Blast

टिप्पणी दें