May 19, 2024 : 4:04 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

मंगल का राशि परिवर्तन:मिथुन, तुला और मीन राशि वाले लोगों के लिए 4 सितंबर तक रहेगा अच्छा समय

7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • मंगल के कारण बढ़ सकती है वृष, कर्क, कन्या और मकर राशि वाले लोगों की मुश्किलें

20 जुलाई को मंगल कर्क राशि से निकलकर सिंह में आ जाएगा और 4 सितंबर तक रहेगा। इसका शुभ-अशुभ असर सभी राशियों पर रहेगा। मंगल का प्रभाव युद्ध, भूमि, साहस, पराक्रम और बिजनेस पर भी होता है। साथ ही ये ग्रह वैवाहिक जीवन, भौतिक सुख-सुविधाओं और सफलता को भी प्रभावित करता है। मंगल का राशि परिवर्तन मिथुन, तुला और मीन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा।

काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के मुताबिक 12 राशियों पर मंगल का असर

मिथुन, तुला और मीन के लिए अच्छा समय
मंगल के राशि परिवर्तन से मिथुन, तुला और मीन राशि वालों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन राशियों के लोगों को जॉब और बिजनेस में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। कई मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। सेहत के मामलों में भी समय अच्छा रहेगा। मंगल के प्रभाव से पुरानी परेशानियां और विवाद खत्म हो सकते हैं।

कुंभ सहित 7 राशियों के लिए अशुभ समय
मंगल के सिंह राशि में आ जाने से मेष, वृष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन 7 राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में संभलकर रहना होगा। तनाव और विवाद की स्थितियां बन सकती हैं। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। धन हानि और सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। कर्जा न लें। कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए।

5 राशियों के लिए मिला-जुला समय
मंगल के प्रभाव से मेष, सिंह, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन 5 राशि वालों को कुछ मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। फायदा भी होगा। लेकिन कामकाज में रुकावटें और अनचाहे बदलाव का भी सामना करना पड़ सकता है। सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव वाला समय रहेगा।

खबरें और भी हैं…

Related posts

डायबिटीज के मरीजों में कोरोनावायरस का संक्रमण जल्द ही धारण कर लेता है गंभीर रूप

News Blast

कर्नाटक में 200 से ज्यादा मंदिरों में ई-पूजा और दर्शन की तैयारी, घर बैठे मिलेगा प्रसाद

News Blast

जर्मनी के वैज्ञानिकों ने लैब में बनाई कोरोना से लड़ने वाली सबसे असरदार एंटीबॉडी, चूहे पर सफलता के बाद अब इंसानों को देने की तैयारी

News Blast

टिप्पणी दें