May 21, 2024 : 1:41 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोना दुनिया में:: बीते दिन पौने चार लाख से ज्यादा नए मामले; इनमें से सबसे ज्यादा भारत में, ऑस्ट्रेलिया में डेल्टा वेरिएंट के 112 मरीज मिले

[ad_1]

सिडनी7 मिनट पहले

कॉपी लिंक

दुनिया में एक बार फिर कोरोना के नए मामले रोजाना लाखों में आने लगे हैं। रविवार को दुनिया में 3 लाख 73 हजार 711 लोग कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट किए गए। इसमें सबसे ज्यादा 7,676 मामले भारत में मिले। कल 3 लाख 55 हजार लोगों ने इसे मात दी जबकि 6 हजार 508 लोगों की इससे मौत हुई। इंडोनेशिया में इससे सबसे ज्यादा 1007 मौतें दर्ज की गईं। दूसरे नंबर पर रूस में 749 और तीसरे नंबर पर भारत में 720 मौतें हुईं। हालांकि रिकवरी की बात की जाए तो अब तक भारत में सबसे ज्यादा 3 करोड़ लोग रिकवर हुए हैं।

वहीं ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में डेल्टा वेरिएंट की वजह से कोरोना के मामलों में एक दिन में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई। यह भी तब जब सिडनी में लॉकडाउन का तीसरा हफ्ता शुरू होने वाला है। यहां 112 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। रिकॉर्ड मामले सामने आने का यह लगातार पांचवां दिन है। ऑस्टेलिया में अब तक कोरोना के 31 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं और इसके चलते 911 मौतें हो चुकी हैं।

सबसे ज्यादा नए मामले भारत मेंरविवार को भारत में 7,676 नए मामले दर्ज किए गए। यह दुनिया में सबसे ज्यादा रहा। इसके बाद इंडोनेशिया में 36,197 मामले सामने आए। ब्रिटेन में 31,772 मामले, रूस में 25,033 मामले, ब्राजील में 20,937 मामले, कोलंबिया में 19,423 मामले रिपोर्ट किए गए। अमेरिका में सिर्फ 6,642 लोग कोरोना पॉजिटिव हुए।

भारत में ठीक हुए लगभग 40 हजार लोगएक दिन में सबसे ज्यादा रिकवरी के मामले में ब्राजील 57,943 रिकवरीज के साथ सबसे आगे रहा। इसके बाद भारत में 39,722 लोग ठीक हुए। अमेरिका में 9,173 लोग कोरोना से ठीक हुए। कुल 3,55,037 लोगों ने कल कोरोना को मात दी। अब तक ठीक हुए कुल लोगों के मामले में भारत सबसे आगे है। यहां 3 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। 2.9 करोड़ ठीक हुए लोगों के साथ अमेरिका दूसरे नंबर पर है।

टॉप-10 देश, जहां अब तक सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए

देशसंक्रमितमौतेंठीक हुएअमेरिका34,732,753622,84529,244,103भारत30,073,907408,79230,007,200ब्राजील19,089,940533,54617,588,312​​​​​​​फ्रांस5,812,639111,3255,646,477रूस5,783,333143,0025,200,219तुर्की5,481,55550,2995,349,344यूके5,121,245128,4254,358,554​​​​​​​अर्जेंटीना4,647,94898,7814,262,904कोलंबिया4,511,960112,8264,254,558इटली4,271,276127,7754,102,420खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

राष्ट्रपति ट्रम्प ने 10 साल की भारतीय मूल की लड़की को सम्मानित किया, कोरोना वॉरियर्स को कुकीज और ग्रीटिंग कार्ड्स बनाकर भेजती है

News Blast

एक हफ्ते से जारी जंग के बीच आर्मेनिया की ओर से रिहायशी इलाकों पर रॉकेट दागे गए, अजरबैजान ने कहा- हम उनके मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाएंगे

News Blast

जयशंकर ने कहा- हम इंडो पैसिफिक क्षेत्र में हालात सामान्य करने के पक्ष में, यह इलाका खुला हो और किसी भी तरह के दबाव से मुक्त हो

News Blast

टिप्पणी दें