May 15, 2024 : 5:36 AM
Breaking News
बिज़नेस

केनरा बैंक ने FD पर मिलने वाले ब्याज में किया बदलाव, 1 अक्टूबर से लागू हुईं नई दरें

  • Hindi News
  • Utility
  • Fixed Deposit ; FD ; Canara Bank Changes Interest On FD, New Rates Come Into Effect From October 1

नई दिल्लीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

बैंक ने 3 से 10 साल के लॉन्ग टर्म FD पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की है

  • अब 1 साल में मैच्योर होने वाले FD पर 5.30 फीसदी ब्याज मिलेगा
  • बैंक FD पर अधिकतम 5.35 % ब्याज ऑफर कर रहा है

केनरा बैंक ने 2 करोड़ रुपए से कम से फिक्स्ड डिपोजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक ने कुछ FD पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं तो कुछ अवधि की FD पर ब्याज दरों में कटौती की है। बैंक ने 1 साल की FD पर मिलने वाले ब्याज में कटौती की है। अब 1 साल में मैच्योर होने वाली FD पर 5.30 फीसदी ब्याज मिलेगा। पहले इस पर 5.40 ब्याज मिलता था। हम आपको बता रहे हैं ब्याज दरों में क्या बदलाव किया गया है। नई ब्याज दरें 1 अक्टूबर से लागू हो गई हैं।

अब FD पर कितना मिलेगा ब्याज

अवधि ब्याज दर (%) सीनियर सिटीजन (%)
7 से 45 दिन 3.00 3.00
46 से 90 दिन 4.00 4.00
91 से 179 दिन 4.05 4.05
180 से 1 साल से कम 4.50 5.00
1 साल 5.30 5.90
1 से अधिक और 2 साल से कम 5.25 5.75
2 से अधिक और 3 साल से कम 5.25 5.75
3 से अधिक और 5 साल से कम 5.35 5.85
5 से अधिक और 10 साल से कम 5.35 5.85

पहले FD पर कितना मिलता था ब्याज

अवधि ब्याज दर (%) सीनियर सिटीजन (%)
7 से 45 दिन 3.00 3.00
46 से 90 दिन 4.00 4.00
91 से 179 दिन 4.05 4.05
180 से 1 साल से कम 4.50 5.00
1 साल 5.40 5.90
1 से अधिक और 2 साल से कम 5.25 5.75
2 से अधिक और 3 साल से कम 5.25 5.75
3 से अधिक और 5 साल से कम 5.30 5.80
5 से अधिक और 10 साल से कम 5.30 5.80

Related posts

आरबीआई ने नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया, रेपो रेट 4 फीसदी पर बरकरार

News Blast

घर खरीदारों के लिए बड़ी घोषणा: सर्कल रेट और एग्रीमेंट वैल्यू के अंतर में 10% की बजाय अब 20% छूट

News Blast

जुबिलिएंट फूड ने जारी किए Q1 रिजल्ट:पिज्जा बनाने वाली कंपनी डोमिनोज को 62.6 करोड़ रुपए का प्रॉफिट, तीन महीने में 20 नए स्टोर खोले

News Blast

टिप्पणी दें