May 3, 2024 : 7:07 PM
Breaking News
बिज़नेस

थॉमसन के भारतीय ब्रांड लाइसेंसी सुपर प्लास्ट्रोनिक्स ने 23,999 रुपए में लांच किया मोस्ट अफोर्डेबल स्मार्ट टीवी, हम जो कस्टमाइजेशन करते हैं वह कोई नहीं करता- अवनीत सिंह मारवाह

  • भारत में 50 किलोमीटर पर डाइवर्सिफिकेशन है
  • हमारा काम मेक इन इंडिया आधारित है

दैनिक भास्कर

Jun 30, 2020, 09:25 PM IST

मुंबई. मोबाइल फोन, टीवी, कंप्यूटर और ऑन लाइन पेमेंट की सुविधा जैसे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स ने लोगों के जीवन को काफी सरल बना दिया है। इसे देखते हुए कई ब्रांड बदलाव करते रहते हैं। समय-समय के साथ अपडेट करते रहते हैं। दैनिक भास्कर ने अपने ब्रांड टॉक की कड़ी में सुपर प्लास्ट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ अवनीत सिंह मारवाह से इसी बारे में बात की। पेश हैं उसी के अंश।

आपकी 30 साल पुरानी कंपनी है। 4 साल से आप कोडैक टीवी और थॉमसन टीवी के लाइसेंसी डिस्ट्रीब्यूटर हैं। भारत में किस तरह की यात्रा रही है?

ट्रांसमिशन अच्छा रहा है। सभी ग्राहकों को धन्यवाद अदा करना चाहता हूं। 30 साल से हम भारत में इंफ्रा बना रहे हैं। हमारे खुद के भारतीय ब्रांड भी हैं जो चल रहे हैं। तीन फैक्टरीज हैं भारत में। 21 ऑफिस पूरे हैं। 200 के लगभग सर्विस सेंटर हैं। 15 से ज्यादा वेयर हाउसिंग हैं। जब हमने काम शुरू किया, उस समय स्मार्टफोन में सस्ते फोन की मांग बढ़ी थी। हमें लगा कि एक सस्ती टीवी का भी ब्रांड होना चाहिए। यह बात 2015-16 की है। उस समय ग्राहक को भी यह लग रहा था कि एक स्मार्ट टीवी भी खरीदना चाहिए। तब तक केवल आप तीन चार ब्रांड में ही खरीदी करते थे जो काफी महंगे ब्रांड थे। दूसरे नाम को प्रमोट भी नहीं करते थे।

ऑन लाइन के माध्यम से हमने इसे लांच किया। एक साथ 12,000 पिन कोड में एक ही दिन लांच किया गया। इसके बाद ऑफलाइन में ब्रांड सेटल होना शुरू हुआ। कस्टमर केयर सर्विस भी हमारी अच्छी रही है।

2016 में अगर सस्ती कैटिगरी नहीं होती और यह कैटिगरी टेक ऑफ नहीं करती तो आप तब भी लाइसेंस लेते?

मुझे यह सिखाया गया है कि एक बार जो चीज नहीं होती है दूसरी बार कोशिश कीजिए, तीसरी बार कोशिश कीजिए। सीआरटी में भी यही सिखाया गया। उस समय भी सारी कंपनियां बाजार बढ़ाने के लिए पैसा खर्च करती थीं। पर हमने कोशिश जारी रखी और आज हम इस स्तर तक पहुंचे हैं।

हाल में आपने डॉल्बी विजन टीवी लांच किया है। यह मोस्ट अफोर्डेबल है। मोस्ट अफोर्डेबल का क्या मतलब है?

यह प्रीमियम अफोर्डेबल है। जब हमने 2016 में लांच किया तो उस समय कस्टमर से फीडबैक लेते थे। इससे हम इसको इंप्रूव करना शुरू करते थे। हमें फीडबैक मिलते थे कि स्पीकर की क्वालिटी अच्छी हो, लाइसेंस नहीं है, ब्लूटूथ नहीं है, यूएसबी नहीं है। तब हमने एक फ्लैगशिप टॉप मॉडल के बराबर लांच करने की सोची और एक तय प्राइस पर। इसके लिए एक बेस्ट टीवी का हमने मॉडल जो हमारा बेंचमार्क था। इसकी कीमत 23,999 रुपए है।

भारत का सबसे मोस्ट अफोर्डेबल ब्रांड है 4 के

4के भारत का सबसे मोस्ट अफोर्डेबल ब्रांड है। इसमें 5,000 एप्लीकेशन एवं गेम्स हैं। 1,000 एप्लीकेशन के साथ क्रोम कास्ट कर सकते हैं। इसमें डॉल्बी विजन है। जबकि बड़े ब्रांड के पास भी डॉल्बी विजन नहीं है। इसमें ब्लूटूथ 5.0 है। बड़े ब्रांड में 4.0 है। यूएसबी 3.0 है। विश्व की किसी भी 4 के टीवी के साथ इसकी तुलना कर सकते हैं। यह फ्रेमलेस है। जितने भी फुली लोडेड एंटरटेनमेंट हैं, सब इसमें है। 5 मिलियन मूवीज, शो, लाइव टीवी सब कुछ इसमें है।

हर राज्य के आधार पर हमने लांचिंग की है

हम भारत के ग्राहक को 30 सालों से जानते हैं। जो भारतीय कस्टमाइजेशन हम टीवी में करते हैं, वो कोई नहीं करता है। या तो वह ब्रांड भारत का नहीं है, या वह ब्रांड कहीं से बनवा कर भारत में लाते हैं। यह मेक इन इंडिया है। यहां पर 50 किलोमीटर के बाद डाइवर्सिफिकेशन है। हर राज्य का एंटरटेनमेंट का अलग नजरिया है। जिसके आधार पर हमने इस तरह की लांचिंग की है।

Related posts

राहत पैकेज से पहले बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 400+ अंक नीचे 43100 पर, निफ्टी भी 12637 पर पहुंचा

News Blast

कंज्यूमर में कोरोना महामारी के डर को भुनाने में लगी हैं कंपनियां; मार्केटिंग स्ट्रेटेजी में किया बदलाव, कमाई के लिए लिया इम्यूनिटी मंत्र का सहारा

News Blast

ब्याज दरों की गिरावट में कॉर्पोरेट बांड फंड्स दे रहे हैं बेहतर रिटर्न, एफडी से ज्यादा सालाना 11.60 प्रतिशत का मिल रहा है लाभ

News Blast

टिप्पणी दें