May 3, 2024 : 11:31 AM
Breaking News
बिज़नेस

206 अंकों की तेजी के साथ खुले बीएसई में अब 99 अंकों की बढ़त, निफ्टी 28 पॉइंट ऊपर, बीडीएल में 14.61% का उछाल

  • सोमवार को एशिया समेत दुनियाभर के बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे
  • देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5.67 लाख के पार पहुंची

दैनिक भास्कर

Jun 30, 2020, 12:20 PM IST

मुंबई. एशिया समेत दुनियाभर के बाजारों में रही तेजी की बदौलत आज यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार तेजी के साथ खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) 206.78 अंकों की तेजी के साथ 35168.30 पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 70.20 पॉइंट की तेजी के साथ 10,382.60 पर खुला। सोमवार को भारतीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई ) 209 अंकों की गिरावट के साथ 34.961.52 अंकों पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 70 पॉइंट लुढ़ककर 10,312.40 अंकों पर बंद हुआ था। इंट्रा-डे में बीएसई 500 अंक लुढ़ककर 34,671.07 अंकों तक पहुंच गया था।

बीएसई में बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में तेजी

बैंक         बढ़त (% में)
आरबीएल बैंक     2.06
एक्सिस बैंक         1.99
आईसीआईसीआई बैंक     1.91
इंडसइंड बैंक         1.69
सिटी यूनियन बैंक      1.61
एसबीआई       1.56
फेडरल बैंक         1.36
कोटक महिंद्रा बैंक     0.23

सोमवार को दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त

सोमवार को दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिका का डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 580.25 अंक बढ़कर 25,595.80 अंक पर जाकर बंद हुआ। अमेरिका के अन्य बाजार एसएंडपी 500 इंडेक्स 44.19 पॉइंट बढ़कर 3053.24 पर बंद हुई। नैस्डेक 116.93 अंकों की तेजी के साथ 9874.15 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ। चीन का शंघाई कंपोस्ट 11.51 अंकों की तेजी के साथ 2,973.03 अंकों पर बंद हुआ। ताइवान, हॉन्गकॉन्ग, जकार्ता, जापान समेत अधिकांश एशियाई शेयर बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए। 

अनलॉक-2 की गाइडलाइन जारी

अनलॉक-1 के बाद केंद्र सरकार ने अनलॉक-2 की गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। इंटरनेशनल फ्लाइट्स या स्कूल-कॉलेजों को अनलॉक के दूसरे फेज में बंद ही रखने का फैसला लिया गया है। गाइडलाइंस के मुताबिक, केंद्र और राज्य सरकारों के ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट्स 15 जुलाई से स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) के साथ खुल सकेंगे। अलग-अलग इलाकों के हिसाब से दुकानों पर एक वक्त में 5 से ज्यादा लोगों को एंट्री दी जा सकेगी। हालांकि, इसमें जगह के मुताबिक सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना होगा। नाइट कर्फ्यू में एक और घंटे की ढील दी गई है। अनलॉक-2 में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक घर से बाहर नहीं निकल सकेंगे। यानी रात को एक घंटे ज्यादा बाहर रह सकेंगे। इस बार जरूरी सेवाओं के अलावा कंपनियों में शिफ्टों में काम करने वालों, नेशनल और स्टेट हाईवे पर सामान ले जाने वाली गाड़ियों, कार्गो की लोडिंग और अनलोडिंग को नाइट कर्फ्यू में छूट दी गई है।

देश और दुनिया में कोरोना से मौतें

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 5,67,536 पर पहुंच गई है। इसमें से 3,35,271 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 16,904 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं।  दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10,408,433 पर पहुंच गई है। इसमें से 56,64,407 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,08,078 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 26,81,811 पर पहुंच गई है, जबकि 1,28,783 लोगों की मौत हो चुकी है।

12.15 AM: बीएसई 99.46 अंकों की तेजी के साथ 35,060.98 पर। निफ्टी 28.85 पॉइंट बढ़कर 10,341.25 पर।

11.31 AM: भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) के शेयरों में 14.61 फीसदी का उछाल।

11.29 AM: बीएसई 152.90 अंकों की तेजी के साथ 35,114.42 पर। निफ्टी 55.55 पॉइंट बढ़कर 10,367.95 पर।

टाटा समूह की स्टील कंपनी टाटा स्टील को मार्च तिमाही में 1,095.7 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ है। एक साल पहले कंपनी को इसी अवधि में 2,439.9 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी ने सोमवार को अपना वित्तीय परिणाम जारी किया।

लोन मोरैटोरियम के कारण बैंकों के नॉन परफॉर्मिंग असेट (एनपीए) में गिरावट दिख रही है। सितंबर तिमाही में नतीजे में एनपीए पर बैंकों की वास्तविक स्थिति का पता चलेगा। यह बात भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की ताजा रिपोर्ट एसबीआई ईकोरैप में कही गई। रिपोर्ट सोमवार को जारी हुआ। रिपोर्ट में कहा गया है कि मोरैटोरियम ने जोखिम वाले लोन अकाउंट को डाउनग्रेड होने से फिलहाल बचा लिया। इसके कारण बैंकिंग उद्योग के फंसे कर्ज में बढ़ोतरी नहीं हुई।

कोरोनावायरस महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन का देश के प्रमुख सात शहरों में घरों की बिक्री पर बुरा असर पड़ा है। वर्ष 2019 की पहली छमाही के मुकाबले 2020 के पहले छह महीनों में घरों की बिक्री में 49 फीसदी की कमी आई है। प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एनरॉक की रिपोर्ट में यह बात कही गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 में जनवरी से जून के मध्य 57,940 यूनिट्स की बिक्री हुई है। 

10.54 AM: बीएसई 221.10 अंकों की तेजी के साथ 35182.62 अंकों पर। 

10.54 AM: निफ्टी 72.45 पॉइंट की तेजी के साथ 10,384.85 पर।

10.07 AM: बीएसई 166.13 अंकों की तेजी के साथ 35,127 पर। निफ्टी 57.30 पॉइंट की बढ़त के साथ 10,369.70 पर।

9.44 AM: बीएसई 208.88 अंकों की तेजी के साथ 35,170 पर। निफ्टी 86.25 पॉइंट की तेजी के साथ 10,398.65 पर। 

9.34 AM: बीएसई बैंकेक्स में एचडीएफसी को छोड़कर अन्य सभी बैंकों के शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

सरकार ने चीन के 59 ऐप्स पर सोमवार को बैन लगा दिया। इस लिस्ट में टिक टॉक, यूसी ब्राउजर, हेलो और शेयर इट जैसे ऐप्स शामिल हैं। सरकार ने कहा कि इन चाइनीज ऐप्स के सर्वर भारत से बाहर मौजूद हैं। इनके जरिए यूजर्स का डेटा चुराया जा रहा था। इनसे देश की सुरक्षा और एकता को भी खतरा था। इसी वजह से इन्हें बैन करने का फैसला लिया गया।

9.31 AM: निफ्टी के टॉप गेनर और लूजर स्टॉक।

9.29 AM: बीएसई-30 में 27 कंपनियों के शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। 

9.15 AM: बीएसई 206.78 अंक की तेजी के साथ 35168.30 पर खुला। निफ्टी 70.20  पॉइंट की तेजी के साथ 10,382.60 पर खुला।

सोमवार को तेजी के साथ बंद हुए अमेरिकी बाजार

Related posts

सोना-चांदी खरीदने में न करें देर:फिर 48 हजार के करीब पहुंचा सोना, चांदी भी 71 हजार के ओर बढ़ रही

News Blast

अब प्रॉपर्टी की तरह म्यूचुअल फंड के निवेश पर लगेगी स्टैंप ड्यूटी, डेट और इक्विटी दोनों में निवेशकों को देना होगा चार्ज

News Blast

काम की बात:अब बैंक डूबा तो खाते में 5 लाख रुपए तक की रकम सुरक्षित, जानें 90 दिन में कैसे मिलेंगे आपको ये पैसे?

News Blast

टिप्पणी दें