May 27, 2024 : 7:31 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

भारत ने जिन ऐप्स पर बैन लगाया उनमें 20 से ज्यादा यूटिलिटी टूल, इन्हीं से होता था पूरा मोबाइल मैनेजमेंट और एंटरटेनमेंट

  • सरकार ने चीनी ऐप्स पर बैन की 7 वजहें बताईं और अपने आदेश में 7 बार देश की सम्प्रभुता और एकता का जिक्र किया
  • यूटिलिटी ऐप्स के अलावा पॉपुलर कैटेगरी में शॉर्ट वीडियो और म्यूजिक कैटेगरी के टिकटॉक जैसे ऐप्स सबसे ज्यादा हैं

दैनिक भास्कर

Jun 29, 2020, 11:08 PM IST

सोमवार को आखिरकार भारत सरकार ने चीनी ऐप्स पर एयर स्ट्राइक कर दी। कुल 59 छोटे-बड़े चीनी ऐप्स एक दो पेज के आदेश के साथ बैन कर दिए गए। सरकार ने रात 9 बजे आदेश जारी करते हुए टिक टॉक समेत ऐसे सभी चीनी ऐप्स पर लगाम लगा दी जो अमूमन हर भारतीय के स्मार्टफोन और उसकी जिंदगी में गहराई से घुसे हुए थे।

बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर भी लगातार चीनी ऐप्स को बैन करने की मांग  की जा रही थी। सरकार ने चीनी ऐप्स पर बैन की 7 वजहें बताईं और अपने आदेश में 7 बार देश की सम्प्रभुता और एकता का जिक्र किया है। बैन किए गए ऐप्स में सबसे ज्यादा यूटिलिटी कैटेगरी के 20 से ज्यादा ऐप्स हैं। पॉपुलर कैटेगरी में शॉर्ट वीडियो और म्यूजिक कैटेगरी के ऐप्स सबसे ज्यादा हैं।

नीचे 10 कैटेगरी के हिसाब समझते हैं कि कि किन ऐप्स से हो रहा था मोबाइल मैनेजमेंट और एंटरटेनमेंट – 

ऐप कैटेगरी

बैन किए गए चीनी ऐप

एंटरटेनमेंट वीडियो-म्यूजिक ऐप्स

1. TikTok

2. Likee

3. Kwai

4. QQ Music

सोशल मीडिया ऐप्स

5. Helo

6. SHAREit

7. Mi Community

8. Weibo

चैट – डेटिंग ऐप्स

9. WeChat

10. We Meet

11. Vmate

वेब ब्रॉउजर ऐप्स

12. UC Browser

13. CM Browers

14. APUS Browser

15. DU Browser

यूटिलिटी ऐप्स

16. Parallel Space

17.BeautyPlus

18. Xender

19.Cam Scanner

20. Baidu map

21. Baidu Translate

22.DU battery saver

23.DU Cleaner  

24.DU Privacy

25.DU Recorder

26. YouCam makeup

27. Virus Cleaner

28. WeSync

29. ES File Explorer

30. Vault- Hide

31. Cache Cleaner DU App studio

32.Clean Master – Cheetah Mobile

33. QQ Security Center

34. QQ International

35. QQ Launcher

36. QQ Mail

37. Mail Master

गेमिंग ऐप्स

38. Clash of Kings

39. Hago Play With New Friends

40. Mobile Legends

-कॉमर्स ऐप्स

41. ClubFactory

42. SHEIN

43. ROMWE

वीडियो -लाइव स्ट्रीमिंग और एडिटिंग ऐप्स

44. Bigo Live

45. Vigo Video

46. Mi Video Call – Xiaomi

47. Viva Video – QU Video Inc

48. New Video Status

49. QQ Player

50. U Video

51. V fly Status Video

न्यूज एग्रीगैटर

52. UC News

53.Newsdog

54. QQ Newsfeed

फोटो एडिटिंग

55. Meitu

56.SelfieCity

57. Wonder Camera

58. Photo Wonder

59. Sweet Selfie

भारतीय स्टार्टअप ShareChat ने स्वागत किया

सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए मेड इन इंडिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ShareChat की पब्लिक पॉलिसी के डायरेक्टर बर्गेस मालू ने कहा कि, “सरकार का एक स्वागत योग्य कदम है। यह कदम  उन प्लेटफार्मों के खिलाफ है, जिनसे देश को गोपनीयता, साइबर सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है। हम उम्मीद करते हैं कि इससे भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम को सपोर्ट मिलेगा।“

चीनी ऐप्स से की जा सकती है जासूसी  

सरकार को मिली रिपोर्ट के मुताबिक इन चीनी ऐप्स के जरिए देश और सुरक्षा से संबंधित अहम डेटा भारत के बाहर भेजा जा रहा था। फोन के लोकेशन और फोन में इस्तेमाल होने वाले सभी ऐप्स अहम जानकारियों को अपने पास स्टोर करते हैं। ऐसे में जितने भी भारतीय ये ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं उनका हर डेटा ये कंपनियां अपने पास रखती हैं।

इससे संबंधित जानकार बताते हैं कि चीन की हर कंपनी को अपना डेटा चीनी सरकार के साथ साझा करना अनिवार्य है। चीनी खुफिया एजेंसियां और चीनी सेना इन्हीं डेटा को लेकर देश पर हमला करने की रणनीति तैयार कर सकती हैं।

चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं…

1. ट्विटर पर टॉप ट्रेंड्स में टिकटॉक बैन, मीम्स शेयर करते हुए लोग कह रहे- वाह सरकार, मजा आ गया!

2. भारत में कोई दमदार निवेशक मौजूद नहीं है, इसी का लाभ उठाकर चीन ने भारतीय स्टार्टअप्स में लगाया है भारी भरकम पैसा

Related posts

पत्रकार वार्ता:आदेश गुप्ता बोलें- दिल्ली जल बोर्ड में घोटालों की सीबीसी से जांच हो

News Blast

तेज रफ्तार ट्रक ने तीन महिलाओं को कुचला, किसान आंदोलन से लौट रही थीं घर

News Blast

बेंगलुरु में हर रविवार पूरा लॉकडाउन रहेगा; डीआरडीओ ने दिल्ली में बनाया एक हजार बेड का अस्पताल; देश में अब तक 5.27 लाख केस

News Blast

टिप्पणी दें