दैनिक भास्कर
Jun 24, 2020, 06:09 AM IST
धनपुरी. मंडल में प्रत्येक बूथ में जनसंघ के संस्थापक डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को याद कर माल्यार्पण किया गया एवं प्रत्येक बूथ में उनकी पुण्यतिथि पर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर बरेला मंडल के अध्यक्ष प्रतीक दुबे, मंडल प्रभारी गणेश पटेल, नगर परिषद उपाध्यक्ष सोनू सोनकर, पार्षद राजकुमार गोंटिया,कृष्णा बर्मन,मुनि विश्वकर्मा,बरेला मंडल के उपाध्यक्ष डालचंद विश्वकर्मा ,युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अरिहंत जैन शेरा, 271बूथ अध्यक्ष प्रवेश पटेल अध्यक्ष मयंक साहू मोंटी सहित बूथ में बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गोसलपुर में भी किया याद- भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल एवं युवा मोर्चा जिला मंत्री शैलेंद्र पटेल ने कटंगी बाईपास चौराहे पर स्व. मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करं लोगों को मच्छरदानी, छाता एवं मास्क का वितरण किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के ललित पटेल, साहिल पटेल, विपिन, मनदीप बघेल आदि उपस्थित रहे।