May 27, 2024 : 4:12 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

फ्रांस की मशहूर ओडिसी डांसर महिमा खानुम ने नृत्य मुद्राओं से समझाया कोरोना से बचाव का तरीका

दैनिक भास्कर

Jun 23, 2020, 07:30 PM IST

फ्रांसीसी मूल की डांस टीचर और कोरियोग्राफर महिमा खानुम ने कोविड-19 से बचाव के तरीकों को नृत्य मुद्राओं के जरिए बेहद खूबसूरत तरीके से पेश किया है। महिमा ने ओडिसी डांस की मुद्राओं से कोरोना से बचने के लिए रखी जाने वाली सावधानियों को अनूठे भावों से समझाया है।

महिमा इंडियन डांस कल्चर को बढ़ावा देने वाली संस्था लिज आर्ट्स मीडिया की डायरेक्टर हैं। पेरिस में रहकर भारतीय शास्त्रीय नृत्यों को बढ़ावा देने वाली महिमा कहती हैं- डांस एक सुंदर भाषा है। इसमें विभिन्न मुद्राओं का उपयोग करके अपनी बात को बड़े अच्छे ढंग से अभिव्यक्त किया जा सकता है।

महिमा खानुम ने डांस सीखने की शुरुआत महज तीन साल की उम्र में की थी। सबसे पहले बैले सीखा।

महिमा खानुम का इंडिया कनेक्शन 

फ्रांस में जन्म लेने वाली महिमा की मां फ्रेंच और पिता स्पेनिश थे। बचपन से डांस की शौकीन महिमा ने तीन साल की उम्र में बैले सीखा। 13 साल की उम्र में वे ओडिसी आर्टिस्ट शंकर बेहरा से मिलीं। उनकी शिष्या बनकर नृत्य सीखने लगीं। वे मानती हैं कि शंकर ने उनकी जिंदगी को नई दिशा दी। 

इसके बाद उन्हें भारत में इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस एंड द फ्रेंच गवर्नमेंट की तरफ से दिल्ली में माधवी मुदगल से नृत्य सीखने का मौका मिला। बाद में वे पेरिस चली गईं। वहां वे 12 साल से नृत्य के साथ इनोवेशन यानी प्रयोग कर रही हैं।

महिमा ने फ्रांस में कई प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की। वे ओडिसी डांस और कंप्यूटर एनिमेटेड ओल्ड पेंटिंग, ओडिसी डांस और वर्चुअल रियलिटी के साथ लाइट पेंटिंग फोटोग्राफी पर भी काम कर रही हैं।

महिमा ने फ्रांस में कई प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की। वे ओडिसी डांस और कंप्यूटर एनिमेटेड ओल्ड पेंटिंग, ओडिसी डांस और वर्चुअल रियलिटी के साथ लाइट पेंटिंग फोटोग्राफी पर भी काम कर रही हैं।

कैसे बना ये वीडियो: खास लोकेशन की तलाश नहीं की

महिमा कहती हैं मेरे पति अविशै एक डिजिटल आर्टिस्ट हैं। लॉकडाउन से पहले मैंने कभी यह नहीं सोचा था कि लोगों को जागरूक करने का एक माध्यम डांस भी हो सकता है। लेकिन 16 मार्च को फ्रांस में लॉकडाउन लगने के बाद घर में रहते हुए डांस को मैंने पॉजिटिविटी से जोड़कर देखा और ये वीडियो बनाया।

विभिन्न मुद्राओं पर आधारित ये वीडियो तीन दिन में बनकर तैयार हुआ। महिमा कहती है अपने छोटे से अपार्टमेंट में रहते हुए मैंने इस डांस वीडियो के लिए किसी खास लोकेशन या कैमरा एंगल नहीं तलाशा और सीधे शूट कर लिया। कुछ ही हफ्तों बाद इसके संगीत को मुंबई के संगीतकार विजय तांबे ने कंपोज किया।

महिमा कहती हैं महामारी के दौरान ओडिसी से हमें पॉजिटिविटी मिली है। कोरोना के असर से बचने के लिए घर में रहते हुए हमारे आसपास परेशानियां अधिक हैं। ऐसे में ओडिसी नृत्य आपकी हर परेशानी को दूर करने का आसान रास्ता हो सकता है।

Related posts

धोखाधड़ी मामला: 53 लोगों को घर का झांसा देकर नौ करोड़ की ठगी, जालसाज अरेस्ट

Admin

शनिवार से फिर शुरू होगी दिल्ली के लिए एसी डबल डेकर, आधे घंटे पहले तक मिलेगा रिजर्वेशन

News Blast

मेवात मेडिकल कॉलेज के एक कर्मचारी सहित छह नए संक्रमित

News Blast

टिप्पणी दें