May 2, 2024 : 8:38 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

जस्टिस ने कहा- बॉबी के ऋषि-डिंपल की तरह लड़का-लड़की के घर से भागने के मामले बढ़ रहे, लेकिन असल जिंदगी में हैप्पी एंडिंग नहीं होती

  • पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस अरुण मोंगा ने घर से भागकर शादी करने के मामले में सुनवाई के वक्त यह टिप्पणी की
  • जस्टिस ने कहा- लड़का-लड़की साथ रहें तो घरवालों से जान का खतरा, अलग हों तो लड़के पर अपहरण-रेप के आरोप लगते हैं

दैनिक भास्कर

Jun 20, 2020, 12:19 PM IST

चंडीगढ़. घर से भागकर शादी करने के मामलों पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने चिंता जताई है। घर से भागकर शादी करने के एक मामले में जस्टिस अरुण मोंगा ने बॉबी फिल्म का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, ‘बॉबी फिल्म में जैसे ऋषि कपूर और डिंपल घर से भाग जाते हैं, वैसे ही आजकल लड़का-लड़की के घर से भागने के मामले तेजी से बढ़े हैं। लेकिन फिल्म की तरह असल जिंदगी में हैप्पी एंडिंग नहीं होती।’’

जस्टिस मोंगा ने कहा, ‘‘घर से भागने के बाद लड़का-लड़की साथ रहते हैं तो उन्हें घरवालों से जान का खतरा हो जाता है। फिर वे सुरक्षा मांगने के लिए हाईकोर्ट आ जाते हैं। अगर घरवालों उन्हें अलग कर देते हैं तो लड़के को अपहरण और रेप जैसे आरोपों का सामना करना पड़ता है।’’ कोर्ट में नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सुनवाई चल रही थी। कोर्ट ने 16 फरवरी से जेल में बंद आरोपी को जमानत दे दी। 

प्यार कड़वाहट में बदल जाता है

जस्टिस मोंगा ने कहा कि ऐसा देखा जा रहा है कि युवा एक दूसरे की तरफ आकर्षित होते हैं और समाज की परवाह किए बिना एक दूसरे के साथ रहने का फैसला कर लेते हैं। यहीं से उनके सपनों की जिंदगी की शुरुआत होती है, लेकिन हकीकत इससे बिलकुल अलग है। लड़का-लड़की के माता-पिता में से कोई एक पक्ष इन संबंधों को स्वीकार नहीं करता और कानूनी विकल्प अपनाता है। इसके बाद लड़का-लड़की का प्यार कड़वाहट में बदल जाता है। दोनों अलग-अलग हुए तो लड़के पर अपहरण और रेप के आरोप लगते हैं।  

लड़की ने कहा-जो हुआ मेरी मर्जी से हुआ
कोर्ट के सामने लड़की ने कहा कि वह अपनी इच्छा से लड़के के साथ गई थी। उसके साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ। दोनों के बीच जो भी हुआ उसकी सहमति से हुआ। दोनों ने शादी तक का दावा किया। लड़के की उम्र करीब 20 साल है। लड़की 17 साल की है। इस मामले में लड़की के माता-पिता की तरफ से शिकायत की गई कि उनकी लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने लड़की की उम्र कम होने पर एफआईआर दर्ज की और लड़के को गिरफ्तार कर लिया था।

Related posts

कहानी उन 5 विधायकों की, जिन पर हत्या के मामले दर्ज हैं; लेकिन दबंगई इतनी कि जेल में रहकर भी चुनाव जीत जाते हैं

News Blast

टॉप-6 महंगे बैट्समैन में 5 कैप्टन, इनमें धोनी का एक रन सबसे महंगा 7.5 लाख रु. में पड़ा

News Blast

सरेराह वारदात:बदमाशों ने डीटीसी व क्लस्टर बस ड्राइवरों से मारपीट कर बाइक लूटी

News Blast

टिप्पणी दें