May 2, 2024 : 10:20 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

एक दिन में 325 संक्रमितों की मौत, डेथ रेट 2.82% से बढ़कर 3.35% हुआ, 24 घंटे में तमिलनाडु में 48 और यूपी में 30 मरीजों की जान गई

  • पूरी दुनिया का डेथ रेट 5.38% है, फ्रांस का सबसे ज्यादा 18.73% डेथ रेट है
  • मंगलवार को रिकॉर्ड 2004 लोगों की मौत हुई, सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 1,409 लोगों ने दम तोड़ा
  • कर्नाटक देश का 11वां राज्य बना, जहां 100 से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई

दैनिक भास्कर

Jun 18, 2020, 12:19 AM IST

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण के चलते देश में मरने वालों की संख्या 12,246 हो गई है। एक दिन में देश का डेथ रेट 2.82% से बढ़कर 3.35% हो गया। बुधवार को 325 संक्रमितों की मौत की खबर आई। पश्चिम बंगाल देश का पांचवा राज्य बन गया है, जहां 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पिछले 24 घंटे में 11 लोगों ने जान गंवा दी। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा अब 506 हो गया है। 

कर्नाटक देश का 11वां राज्य हो गया है, जहां 100 से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। आज यहां 8 लोगों ने दम तोड़ दिया। उधर, तमिलनाडु में लगातार तीसरे दिन 45 से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई। पिछले 24 घंटे में यहां 48 मरीजों ने दम तोड़ा। उत्तर प्रदेश में 30 लोगों की जान गई। गुजरात में 27, पंजाब में 6, जम्मू कश्मीर में 1, राजस्थान में 1, आंध्र प्रदेश में 2, पुडुचेरी में 1 मरीज की मौत हुई। 

मंगलवार को रिकॉर्ड 2004 लोगों की मौत
मंगलवार 16 जून को देश में अब तक की सबसे ज्यादा 2004 लोगों की मौत हुई। इसमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र के 1409 लोग शामिल थे। हालांकि, राज्य सरकार का कहना था कि इन आंकड़ों में कुछ पुरानी मौतें भी जोड़ी गई हैं। 

फ्रांस में सबसे ज्यादा डेथ रेट

देश     डेथ रेट 
फ्रांस 18.73%
इटली 14.48%
यूके 14.07%
मैक्सिको 11.82%
स्पेन 9.31%
ब्राजील 4.89%

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य

मौतें                            
महाराष्ट्र                               5,651
दिल्ली  1,837
गुजरात 1,534
तमिलनाडु 576
पश्चिम बंगाल 506
मध्य प्रदेश 476
उत्तर प्रदेश 465
राजस्थान 309
तेलंगाना 191
हरियाणा 103
कर्नाटक 102
आंध्र प्रदेश 90
पंजाब 76
जम्मू कश्मीर 64
बिहार 39
उत्तराखंड 25
केरल 21
झारखंड 09
छत्तीसगढ़ 09
असम 08
हिमाचल प्रदेश 07
चंडीगढ़ 06
पुडुचेरी 05
मेघालय 01
लद्दाख 01
त्रिपुरा 01
कुल 12,246

22 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर

मौतें
मुंबई                           2,250  
अहमदाबाद 1210
धुले 494
ठाणे 480
पुणे 469
चेन्नई 379
कोलकाता 297
इंदौर 174
जयपुर 137
सांगली 135
औरंगाबाद 135
सोलापुर 133
सतारा  104
सूरत 104
नार्थ 24 परगना 74
रायगढ़ 72
पालघर 71
भोपाल 69
उज्जैन  66
हावड़ा 63
आगरा 66
मेरठ 60

16 जून को 2004 मौतें हुई थीं

तारीख               

मौतें           
10 जून  387
11 जून 396
12 जून 388
13 जून 311
14 जून 321
15 जून 396
16 जून 2004

Related posts

UP में जनसंख्या नियंत्रण का ड्राफ्ट तैयार:दो से ज्यादा बच्चे हुए तो सरकारी नौकरी नहीं, चुनाव लड़ने पर भी रोक; कानून मानने पर प्रमोशन और टैक्स में छूट

News Blast

कोरोना पॉजिटिव महिला की डिलीवरी, जांच में अब जच्चा-बच्चा निगेटिव

News Blast

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के राजनीतिक दलों की याचिका नहीं सुनी, कहा- आरक्षण मौलिक अधिकार नहीं, बल्कि कानून है

News Blast

टिप्पणी दें