May 3, 2024 : 9:27 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री की 21 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा जारी, अनलॉक-1 के असर और आगे की स्ट्रैटजी पर बात हो रही

  • देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3.43 लाख के पार, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस
  • केंद्र और राज्य सरकारों के सामने संक्रमण रोकने और इकोनॉमी को संभालने के चैलेंज

दैनिक भास्कर

Jun 16, 2020, 03:53 PM IST

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना के हालातों पर 21 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर रहे हैं। ये मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही है। इसमें आगे की स्ट्रैटजी के लिए राज्यों से फीडबैक लिया जाएगा। अनलॉक-1 के असर पर भी चर्चा होगी। 

आज की मीटिंग में ये 21 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश शामिल

पंजाब असम केरल
उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़
त्रिपुरा हिमाचल प्रदेश चंडीगढ़
गोवा मणिपुर नागालैंड
लद्दाख पुडुचेरी अरुणाचल प्रदेश
मेघालय मिजोरम अंडमान-निकोबार
दादर नागर हवेली-दमन दीव सिक्किम लक्षदीप

राज्यों के साथ 3 महीने में छठी मीटिंग
कोरोना संकट पर मोदी मार्च से लगातार राज्यों से चर्चा कर रहे हैं। आज छठी बैठक है।

पिछली 5 मीटिंग कब-कब हुईं, तब क्या स्थिति थी?

मीटिंग की तारीख क्या चर्चा हुई कोरोना के केस कोरोना से मौतें
20 मार्च मोदी ने सोशल डिस्टेंसिंग और 22 मार्च के जनता कर्फ्यू पर फोकस किया। 249 5
2 अप्रैल 9 मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा हुई। मोदी ने कहा- लॉकडाउन के बाद धीरे-धीरे छूट देना ही बेहतर होगा। 2,543 72
11 अप्रैल लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने पर सहमति बनी। मीटिंग में शामिल 10 मुख्यमंत्रियों ने समर्थन किया। 8,446 288
27 अप्रैल हॉटस्पॉट के बाहर 4 मई को लॉकडाउन खोलने पर सहमति बनी। पांच राज्य 3 मई के बाद भी लॉकडाउन बढ़ाने के फेवर में थे। 29,451 939
11 मई मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा- 15 मई तक बताएं कि अपने राज्य में कैसा लॉकडाउन चाहते हैं। 70,768 2,294

सबसे ज्यादा प्रभावित 15 राज्यों से कल बात होगी
मोदी लगातार दो दिन मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे। बुधवार को यानी कल महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पश्चिम बंगाल समेत 15 राज्यों से बात होगी। महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा 1 लाख 10 हजार 744 केस हैं। दिल्ली में भी केस तेजी से बढ़ रहे हैं।

अनलॉक-1 में इकोनॉमी का ज्यादातर हिस्सा शुरू हुआ
सरकार ने देश में एक जून से अनलॉक-1 की शुरुआत की थी। शर्तों के साथ पिछले हफ्ते होटल-रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल्स और धार्मिक स्थल भी खोल दिए गए। पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी शुरू हो गया है।

कोरोना से 9915 लोगों की मौत
केंद्र और राज्य सरकारों के सामने कोरोना संक्रमण पर ब्रेक लगाने और इकोनॉमी को रफ्तार देने की चुनौतियां हैं। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3.43 लाख से ज्यादा हो गई है। सोमवार को 10 हजार से ज्यादा नए केस आए, तो एक ही दिन में 10 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए। कोरोना से अब तक 9 हजार 915 लोगों की मौत हो चुकी।

दिल्ली में केंद्र सरकार ने मोर्चा संभाला
दिल्ली में कोरोना मरीजों को सुविधाएं नहीं मिलने और लाशों को कचरे के ढेर में रखने की शिकायतें भी मिल रही थीं। इसे देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते दिल्ली सरकार को फटकार लगाई। उसके बाद केंद्र सरकार ने मोर्चा संभाल लिया है। दिल्ली के हालातों पर मोदी ने शनिवार को अपने मंत्रियों और सीनियर अफसरों से चर्चा की। अगले दिन गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ मीटिंग की। सोमवार को शाह ने ऑल पार्टी मीटिंग भी रखी।

Related posts

फिर उठाई स्कूल खोलने की मांग:साढ़े तीन महीने से बंद पड़े स्कूलों को खोलने के लिए मुख्यमंत्री के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन

News Blast

गोबर, मिट्टी, दाल और चूने से बनवाया कुमार विश्वास ने अनोखा घर, वायरल हो रही हैं तस्वीरें

News Blast

पहाड़ों से ज्यादा मैदानों में ठंड: हरियाणा के 4 जिलों में शिमला से ज्यादा सर्दी, राजस्थान के माउंट आबू में पारा माइनस में

Admin

टिप्पणी दें