May 3, 2024 : 5:18 PM
Breaking News
टेक एंड ऑटो

31 अक्टूबर को भारत में बंद हो जाएगा चीनी ऐप Vigo Video, कंपनी ने यूजर्स से कहा- ऐप का कंटेंट टिकटॉक पर ट्रांसफर कर लें

  • वीगो वीडियो को 2017 में लॉन्च किया गया था, पिछले महीने इसके 40 लाख एक्टिव यूजर्स थे
  • भारत में बाइटडांस के लोकप्रिय शार्ट वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक के लगभग 20 करोड़ यूजर्स हैं

दैनिक भास्कर

Jun 15, 2020, 02:42 PM IST

नई दिल्ली. चीन के इंटरनेट बेस्ड स्टार्टअप बाइटडांस ने 31 अक्टूबर को भारत में अपने शार्ट वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म वीगो वीडियो को बंद करने का फैसला किया है। कंपनी ने इसके संसाधनों को अन्य बिजनेस में इस्तेमाल करने का निर्णय लिया। बाइटडांस ने कहा कि विगो वीडियो यूजर्स अपना कंटेंट 31 अक्टूबर से पहले टिकटॉक पर ट्रांसफर कर लें। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले महीने वीगो वीडियो के लगभग 40 लाख एक्टिव यूजर्स थे।

वीगो वीडियो यूजर्स टिकटॉक पर ट्रांसपर करें कंटेंट
कंपनी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि 31 अक्टूबर 2020 तक, विगो वीडियो भारत में बंद हो जाएगा, कंपनी ने बताया कि पहले ही ब्राजील और मिडिल-ईस्ट में इसका संचालन बंद किया जा चुका है। उन्होंने आगे कहा कि यूजर्स अपना कंटेंट टिकटॉक पर एक्सपोर्ट कर सकते हैं और अपनी क्रिएटिविटी को सहज अनुभव के साथ जारी रख सकते हैं, इससे उन्हें एक बड़ा यूजर बेस और बड़ा विशाल एक्सपोज़र मिलेगा।

इन-ऐप नोटिफिकेशन से यूजर्स तक जानकारी पहुंचाई जाएगी
विगो वीडियो ने कहा कि प्लेटफॉर्म के यूजर्स को ऐप बंद होने की सूचना इन-ऐप नोटिफिकेशन के माध्यम से दी जाएगी, जिसमें पर्सनल डेटा को डाउनलोड करने और अकाउंट को पूर्ण रूप से डिलीट करने के साथ ही वीडियो, पर्सनल इंफॉर्मेशन, चैट हिस्ट्री और फेवरेट लिस्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

भारत में नहीं कर पाई अच्छा प्रदर्शन
भारत बाइटडांस के कुछ ऐप्स के लिए सबसे बड़ा बाजार है। हालांकि टिकटॉक के भारत में 20 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं, वहीं वीगो वीडियो जिसे 2017 में लॉन्च किया गया था देश में इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। रिपोर्ट के अनुसार, वीगो वीडियो के पास पिछले महीने लगभग 40 लाख मंथली एक्टिव यूजर्स थे, जबकि वीगो लाइट के 15 लाख यूजर्स थे।

Related posts

बच्चों के स्टडी नोट्स बनाने से लेकर ऑफिस के काम तक, सभी जगह काम करेगा ये पॉकेट प्रिंटर; कागज के साथ कपड़े, ग्लास, लकड़ी पर भी करेगा प्रिंट

News Blast

सर्वे: 2020 में स्मार्ट होम डिवाइस की बिक्री तेजी से बढ़ी, घर से काम कर रहें 51% उपभोक्ताओं ने कम से कम एक स्मार्ट डिवाइस खरीदा

Admin

Google Map Will Show Eco-friendly Routes, Service Will Start Soon

Admin

टिप्पणी दें