May 3, 2024 : 9:34 PM
Breaking News
मनोरंजन

बेटी के लिए हेयरस्टाइलिस्ट बनीं नीतू सिंह, हेयरकट की तस्वीरें शेयर करते हुए रिद्धिमा ने कहा ‘शुक्रिया’

दैनिक भास्कर

May 29, 2020, 04:31 PM IST

मुंबई.

पिता ऋषि कपूर के निधन के बाद से ही रिद्धिमा अपने परिवार के साथ हैं जिसके चलते वो कभी परिवार के साथ गेम खेलते तो कभी पुरानी यादें ताजा करते हुए नजर आ रही हैं। अब लॉकडाउन के बीच रिद्धिमा ने नया हेयरकट करवाया है जिसे किसी प्रोफेशनल हेयरड्रेसर ने नहीं बल्कि उनकी मां ने किया है।

इंस्टाग्राम अकाउंट से रिद्धिमा ने अपना नया लुक शेयर किया है। स्टोरी सेक्शन में रिद्धिमा ट्रेंडी शॉर्ट बॉब हेयरकट में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘जब आपकी मां हेयरकट में एक प्रो (माहिर) हों। सूपर मॉम’। वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने लिखा, ‘शुक्रिया मॉम’।

रिद्धिमा कपूर की इंस्टा स्टोरी।

पिता का पसंदीदा स्क्रेबल खेल रही हैं मां-बेटी

कुछ दिनों पहले रिद्धिमा ने अपने पिता के पंसदीदा स्क्रेबेल बोर्ड गेम की तस्वीर शेयर करते हुए बताया था कि वो न्यूयॉर्क में इलाज के दौरान इसे खूब खेलते थे। वहीं अब इस गेम को रिद्धिमा अपनी मां के साथ खेल रही हैं। नीतू ने इसमें दो बार रिद्धिमा को हराया भी है। बोर्ड गेम हारने के बाद इंस्टा स्टोरी से तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘डैड ने मॉम को बहुत अच्छा ट्रेन किया है, उन्होंने मुझे पहले ही दो बार हरा चुकी हैं’।

नीतू से गेम में हारने के बाद रिद्धिमा की स्टोरी।

Related posts

मां की चोट के चलते सड़क मार्ग से दिल्ली पहुंचीं स्वरा भास्कर, 5 पेट्स और कुक के साथ हुई थीं रवाना

News Blast

फर्नीचर बनाया करती थीं वरुण धवन की मां करुणा, जन्मदिन पर एक्टर ने इमोशलनल पोस्ट के साथ दी बधाई

News Blast

फीचर आर्टिकल: ’राधे’ मूवी रिव्यू : सलमान खान फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ एक आउट एंड आउट एंटरटेनमेंट फिल्म

Admin

टिप्पणी दें