April 29, 2024 : 6:36 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

विदेश मंत्री पोम्पियो बोले- चीन भारत की सीमा पर सैनिक बढ़ा रहा, दबदबा कायम करने वाली सरकारें ही ऐसा करती हैं

  • अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा-पिछले दो हफ्ते से चीन और भारत के बीच तनाव बढ़ रहा है, आखिर ये हो क्या रहा है?
  • पोम्पियो ने यह भी कहा- चीन की कम्युनिस्ट पार्टी अब भी वुहान से फैले कोरोना वायरस की जानकारी छिपा रही है

दैनिक भास्कर

Jun 02, 2020, 04:17 PM IST

वॉशिंगटन. अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने भारत-चीन सीमा पर बढ़ते तनाव पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने सोमवार को एक इंटरव्यू में कहा कि आज भी हम देख रहे हैं कि चीन भारत के उत्तरी हिस्से में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है। वह विस्तार करना चाहता है। दबदबा कायम करने वाली सरकारें ही ऐसा करती है। चीन ने कई ऐसे काम किए हैं जो बताते हैं कि वह अपनी ताकत बढ़ाना चाहता है।

पोम्पियो ने यह भी कहा कि हाल के दिनों में उत्तर सिक्किम और लद्दाख में भारत और और चीन की सेना ने कई चीजें जुटाई हैं। दो हफ्ते से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ रहा है। अब तक इसका कोई हल नहीं निकाला जा सका है। आखिर ये हो क्या रहा है?

चीन ने हॉन्गकॉन्ग की आजादी छीन ली
पोम्पियो ने कहा कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी अब भी वुहान से फैले कोरोनावायरस की जानकारी छिपा रही है। इससे दुनियाभर में महामारी को रोकने में देरी हुई। इसने हॉन्गकॉन्ग के लोगों की आजादी बर्बाद कर दी। चीन क्या सोचता है, इसकी बानगी इन दो चीजों से मिल सकती है। चीन की दूसरों की बौद्धिक संपत्ति चुराने की कोशिशें बदस्तूर जारी है। वह दक्षिण चीन सागर में भी अपनी ताकत बढ़ाना चाहता है। चीन के ये ऐसे काम है, जिसका पूरी दुनिया पर असर पड़ेगा। 

20 साल में अमेरिका ने चीन को उचित जवाब नहीं दिया

अमेरिकी विदेश मंत्री के मुताबिक, पिछले कई सालों से चीन अपनी सैन्य ताकत बढ़ा रहा है। उसका कड़े तेवर दिखाना भी बदस्तूर जारी है। वह दुनिया में सभी जगहों पर सड़क और पोर्ट बना रहा है, ताकि उसकी सेना पहुंच सके। 20 साल में अमेरिका ने चीन की इन गतिविधियों का सही ढंग से जवाब नहीं दिया। हमने 150 करोड़ लोगों के चीनी बाजार को अमेरिका की अर्थव्यवस्था की लिहाज से अहम समझा। हमें लगा कि अगर चीन पर कार्रवाई करते हैं तो वह दूसरे देशों को हमारा साथ देने से मना कर देगा।

Related posts

हीथ्रो एयरपोर्ट प्रमुख बोले- संक्रमण से ठीक हुए लोगों के लिए इम्युनिटी पासपोर्ट बने, ताकि अर्थव्यवस्था सुधरे

News Blast

रूस में 24 घंटे में 6736 नए मामले मिले, डब्ल्यूएचओ ने कहा- 24 घंटे में संक्रमण के 2.12 लाख मामले मिले; दुनिया में अब तक 1.13 करोड़ संक्रमित

News Blast

अमेरिका ने चीन के अफसरों पर वीजा प्रतिबंध लगाए; तिब्बत में विदेशियों की एंट्री रोकने के बाद यह कदम उठाया

News Blast

टिप्पणी दें