दैनिक भास्कर
Jun 06, 2020, 08:24 PM IST
मुंबई.
लॉकडाउन के बाद सेलेब्स एक-दूसरे के साथ सोशल मीडिया के जरिए लाइव चैट कर रहे हैं। आयुष्मान खुराना हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव आए।
इस दौरान उन्होंने रणवीर सिंह को भी चैट में जोड़ने की कोशिश की। रणवीर सोकर उठे ही थे और उन्होंने आयुष्मान के साथ चैटिंग करनी शुरू कर दी। रणवीर आयुष्मान से जोर-जोर से बात करने लग गए जो कि दीपिका को रास नहीं आया और उन्होंने टोक दिया।
रणवीर बात करते-करते रुक गए और नर्वस होकर कैमरे से बाहर देखने लगे। उन्होंने आयुष्मान से कहा, ‘ओके बाय बाय बाय। तुम्हारी भाभी डांट रही हैं। कह रही है मैं ज़ूम कॉल कर रही हूं चिल्लाओ मत।’ इतना कहकर रणवीर झट से कॉल काट देते हैं और आयुष्मान कहते हैं-रणवीर गए क्योंकि भाभी डांट रही हैं उसे।
Ranveer Singh joining Ayushmann Khurrana live on Instagram ♥️
_
He just woke up ?♥️ pic.twitter.com/OeHQQdSXeM— RanveerSingh TBT | #83?♥️ (@RanveerSinghtbt) June 5, 2020
पहले भी लाइव चैट के दौरान एम्बेरेस हो चुके रणवीर: इससे पहले रणवीर ने फुटबॉलर सुनील छेत्री के साथ एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन किया था। इस दौरान दीपिका ने उनके कई राज खोलकर उन्हें एम्बेरेस कर दिया था।
दरअसल, चैट के दौरान रणवीर ने यह बात मानी थी कि वह स्पोर्ट्स में बहुत बुरे हैं। वह दीपिका के अपोजिट बैडमिंटन में केवल तीन पॉइंट्स ही ले पाते हैं।
इसी बात पर सुनील ने कहा कि दीपिका ने उन्हें एक बार कहा था, रणवीर तीन पॉइंट्स लेने में भी सफल इसलिए हो पाते हैं क्योंकि मैं इस बात की इज्जत करती हूं कि वह प्रकाश पादुकोण के दामाद हैं।
यह सुनकर रणवीर एम्बरेस हो गए थे और दीपिका को जोर से आवाज लगाते हुए कहा था-बेबी! एक्सपोज कर रही है तू मुझे। तू रुक। इस दौरान दीपिका चैट में नजर आए बिना फ्रेम में थम्प्स अप का साइन बनाया था।