April 26, 2024 : 10:29 AM
Breaking News
MP UP ,CG अन्तर्राष्ट्रीय करीयर क्राइम खबरें खेल टेक एंड ऑटो ताज़ा खबर बिज़नेस मनोरंजन महाराष्ट्र राज्य राष्ट्रीय

आटो और बैटरी आटो में किसी प्रकार का माडिफिकेशन नहीं होगा। उसमें म्यूजिक सिस्टम नहीं लगवाए जा सकेंगे। यह होने पर उसका परमिट निरस्त कर दिया जाएगा। – ऐसे आटो चालक जिनका ससाल में दो रेड लाइट जंप करने का चालान हुआ है। उनका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। – रिक्शा में ओवरलोडिंग करने पर चालक के साथ आटो रिक्शा मालिक को भी उत्तरदायी माना जाएगा। उस पर एक हजार रुपये का जुर्माना किया जाएगा।

गुजरात विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 182 में से 156 पर जीत हासिल की। इस ऐतिहासिक जीत में मध्यप्रदेश भाजपा के नेताओं का भी योगदान रहा। शिवराज से लेकर नरोत्तम मिश्रा तक को जिम्मेदारी दी गई थी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 182 में से 156 सीटों पर जीत हासिल इतिहास बनाया है। इन नतीजों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर मध्यप्रदेश के कई कैबिनेट मंत्रियों का उत्साह चरम पर है। वजह यह है कि ज्यादातर सीटों की जिम्मेदारी सीधे-सीधे मध्यप्रदेश के भाजपा नेताओं के कंधे पर थी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ-साथ गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने गुजरात में अपना पूरा समय दिया। इन नेताओं ने जिन सीटों पर मेहनत की। चुनावी रणनीति के हिसाब से जीत हासिल की। हालांकि, बाद में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा भी पहुंचे। आइये जानते हैं कि किस मंत्री का स्ट्राइक रेट क्या रहा? मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानः मांडवी, गांधीधाम, मोरबी और भावनगर विधानसभा में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया। सभी पर भाजपा को जीत मिली। शिवराज के प्रचार की सीटों पर भाजपा को 100% जीत मिली।

सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया: भरूच जिले की जंबुसर, बागदा, झगडीया, भरूच और अंकलेश्वर विधानसभा की जिम्मेदारी थी। इन सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने ही जीत हासिल की। भदौरिया का स्ट्राइक रेट 100% रहा है। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार: खेड़ा जिले की छह विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी थी। इनमें मातर, नाडियाद, माहेमदावाद, महुधा, ठासरा, कपडवंज विधानसभा सीटें शामिल हैं। इन सभी सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा: बनासकांठा की पांच विधानसभा सीटों का जिम्मा था। इनमें वाव, थराद, धानेरा, डीसा और दियोधर विधानसभा की जिम्मेदारी थी। चार पर भाजपा जीती। वाव पर कांग्रेस जीती। नरोत्तम मिश्रा का स्ट्राइक रेट 80% रहा।

Related posts

राहत: 10 अप्रैल से 90 प्रतिशत ट्रेन होंगी ट्रैक पर, मिलेगी यात्रियों को सहूलियत

Admin

झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन होम क्वारैंटाइन, कोरोना टेस्‍ट होगा, महाराष्ट्र में होटल और लॉज खुले: देश में अब तक 7.45 लाख केस

News Blast

इजराइल के रक्षा मंत्री बेनी गांत्ज सेल्फ क्वारैंटाइन हुए, सर्बिया में कोरोना पाबंदियों के खिलाफ संसद के सामने प्रदर्शन; दुनिया में 1.19 करोड़ केस

News Blast

टिप्पणी दें