May 1, 2024 : 9:42 PM
Breaking News
MP UP ,CG

मध्‍य प्रदेश में पचमढ़ी सबसे ठंडा, रीवा में 4.6 और नौगांव में 4.8 डिग्री तापमान

पिछले तीन-चार दिनों से कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे मध्य प्रदेश में अब धीरे-धीरे रात का तापमान बढ़ने लगा है। इससे ठंड से कुछ राहत मिलने लगी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी रात के तापमान के बढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा। उधर उत्तर भारत में वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ मौजूद है। 24 और 26 दिसंबर को दो नए पश्चिमी विक्षोभ का भी उत्तर भारत में आना संभावित हैं। यह दोनों सिस्टम तीव्र आवृति वाले होंगे। इनके असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर जबर्दस्त बर्फबारी के साथ बारिश भी होने की संभावना है। उधर इस दौरान हवाओं का रुख बदलने से मध्य प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदलेगा। बादल छाएंगे और बारिश भी हो सकती है। मौसम साफ होते ही नए वर्ष की शुरुआत में प्रदेश में एक बार फिर ठंड के तेवर तीखे हो सकते हैं।मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ मौजूद है। 24 और 26 दिसंबर को आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में प्रेरित चक्रवात बनने के आसार हैं। इसके असर से हवाओं का रुख बदलते ही वातावरण में नमी आने लगेगी। इससे मप्र में बादल छाने लगेंगे। साथ ही कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ेंगी। सुबह के समय अधिकतम जिलों में घना कोहरा रहेगा। 30 दिसंबर से मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा। इसके बाद एक बार फिर रात के तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा।मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में पचमढ़ी सबसे ज्‍यादा ठंडा रहा, जहां न्‍यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया। हालांकि यह पिछले दिन के न्‍यूनतम तापमान के मुकाबले 0.4 डिग्री सेल्‍सियस अधिक रहा। वहीं रीवा में 4.6 और नौगांव में 4.8 डिग्री सेल्‍सियस न्‍यूनतम तापमान रहा। गुरुवार को राजधानी भोपाल में न्‍यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्‍सियस कम रहा। साथ ही यह बुधवार के न्‍यूनतम तापमान से 1.7 डिग्री सेल्‍सियस अधिक रहा। मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि अब हवा का रुख बदलकर पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी होने लगा है। इस वजह से धीरे-धीरे तापमान में इजाफा होने लगा है। अभी चार-पांच दिन तक रात के तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला बना रहने के आसार हैं।

Related posts

मध्‍य प्रदेश में सर्द हवाओं के साथ लौटी ठंड, दिन में भी ठिठुरन

News Blast

UP में सरकारी एंबुलेंस हड़ताल पर:4500 एबुलेंस के नहीं चलने से प्रदेश में हाहाकार, अमेठी में एक्सीडेंट के बाद दो घंटे तक तड़पता रहा युवक; योगी ने एस्मा की चेतावनी दी

News Blast

एक माह से खराब स्ट्रीट लाइट को कराया शुरू

News Blast

टिप्पणी दें