May 3, 2024 : 5:34 PM
Breaking News
MP UP ,CG

UP में सरकारी एंबुलेंस हड़ताल पर:4500 एबुलेंस के नहीं चलने से प्रदेश में हाहाकार, अमेठी में एक्सीडेंट के बाद दो घंटे तक तड़पता रहा युवक; योगी ने एस्मा की चेतावनी दी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Ambulance Services Impacted In UP 4500 Ambulances Across The State Jammed, 6000 Workers Sit On Dharna At Eco Garden, Maternities Have Trouble Reaching The Hospital

लखनऊ3 मिनट पहले

उत्तर प्रदेश में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मियों ने रविवार रात 12 बजे से सेवा ठप कर दी है। करीब साढ़े चार हजार एंबुलेंस खड़ी हो गई हैं। इससे पूरे प्रदेश में हाहाकार की स्थिति हो गई है। अमेठी में हादसे में घायल दो युवक डेढ़ घंटे तक सड़क पर तड़पते रहे। खून से लथपथ युवकों को अस्पताल पहुंचाने वाला कोई नहीं था। कई कॉल के बावजूद कोई एंबुलेंस नहीं मिली। एक पत्रकार ने CMO को फोन कर इसकी जानकारी दी तब जाकर किसी तरह एंबुलेंस की व्यवस्था हो पाई।

इसी तरह कई जिलों में लोग बेहाल हैं। लोगों को मजबूरन प्राइवेट एंबुलेंस की सुविधाएं लेनी पड़ रही है। उधर, हड़ताल से नाराज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्मचारियों पर एस्मा लागू करने की चेतावनी दी है।

नई कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट देने पर हड़ताल
प्रदेश सरकार ने एंबुलेंस की एडवांस लाइफ सपोर्ट सेवा का कॉन्ट्रैक्ट नई कंपनी को सौंप दी है। कंपनी बदलने पर पुराने कर्मियों को हटाया जा सकता है। इसी से सारे कर्मचारी सहमे हुए हैं और हड़ताल पर चले गए हैं।
लखनऊ में 6 हजार कर्मचारी हड़ताल पर
108, 102 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हनुमान पांडेय ने बताया कि देर रात तक शासन के अधिकारियों से बातचीत का रास्ता तलाशा गया। लेकिन कोई हल न निकलने के कारण कर्मचारी प्रदर्शन को मजबूर हुए। रात 12 बजे से ही चक्का जाम है। करीब 6 हजार कर्मचारी लखनऊ में इको गार्डन पर जमा हैं और प्रदेश भर की 4500 एम्बुलेंस थमी हैं।

कर्मचारी संघ की मांग है कि एंबुलेंस कर्मियों को पहले से मिल रहा मानदेय दिया जाए। किसी तरह का बांड न भराया जाए और करोना काल में जान गंवाने वाले कर्मियों के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए। सुबह 11 बजे से प्रदर्शन होगा।

लखनऊ के इको गार्डन में धरना देते एंबुलेंस कर्मी।

लखनऊ के इको गार्डन में धरना देते एंबुलेंस कर्मी।

यह है आरोप
कर्मचारियों का आरोप है कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और ओडिशा में ब्लैकलिस्टेड कंपनी को यूपी स्वास्थ्य विभाग में करोड़ों रुपए का ठेका मिला है। यह कंपनी यूपी में वेंटिलेटर युक्त एम्बुलेंस सेवा में विभिन्न पदों पर नौकरी दिए जाने के नाम पर बडे़ पैमाने पर भ्रष्टाचार कर रही है। ठेका पाने वाली ज्यादातर नई कंपनी पुराने अनुभवी कर्मचारियों को रोलओवर करती है, लेकिन यह कंपनी पूर्व में काम कर रहे कर्मचारियों की छंटनी कर केवल पैसा कमाने के लिए नए कर्मचारियों की भर्ती कर रही है। नए अभ्यर्थियों से खुलेआम 20000-25000 रुपए की मांग की जा रही है। राजस्थान में जिगित्सा हेल्थ केयर लिमिटेड के खिलाफ सीबीआई जांच तक चल रही है।

एंबुलेंस कर्मियों की यह हैं मांगे

  • ठेका प्रथा बंद की जाए। एंबुलेंस कर्मियों की नौकरी सुरक्षित की जाए।
  • 102 और 108 के कर्मचारियों को एनएचएम (नेशनल हेल्थ मिशन) में शामिल किया जाए।
  • समान कार्य समान वेतन लागू किया जाए।
  • कोरोनामें जान गंवाने वाले एंबुलेंस कर्मियों के परिजनों को 50 लाख की बीमा राशि और सहायता राशि तुरंत दी जाए।
  • बार-बार कंपनी बदल कर नए सिरे से भर्ती न की जाए।

जिलों में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई

सहारनपुर में धरने पर बैठे कर्मी।

सहारनपुर में धरने पर बैठे कर्मी।

सहारनपुर में तीन एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस संचालित हैं। जिन पर 12 एमटी पायलट काम चल रहे हैं। पहले यह एंबुलेंस जीवीके एमआरआई चला रही थी, लेकिन नई कंपनी जिगित्सा ने टेंडर ले लिया है। कंपनी एंबुलेंस कर्मियों का समायोजन नहीं कर रही है। कर्मचारियों का कहना है कि आज से सभी एंबुलेंस कर्मचारी पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार पर हैं।

वहीं, यहां ट्रांसफर के विरोध में सीएमओ ऑफिस के बाहर छह दिनों से लिपिक भी धरने पर हैं। ऐसे में जननी सुरक्षा योजना का भुगतान नहीं हो रहा है और न ही जेम पोर्टल पर कोई खरीद-फरोख्त हो सकी। जिले में भी 50 शिक्षकों का फिजिकल परीक्षण भी नहीं हो पा रहा है।

एसोसिएशन जिलाध्यक्ष देवकुमार ने कहा कि कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जननी सुरक्षा योजना भुगतान, जेम पोर्टल से खरीद, ज्वाइनिंग कार्य, दिव्यांग और स्वास्थ्य प्रमाण पत्र नहीं बनाए गए। एसोसिएशन जिला उपाध्यक्ष शशि कुमार सैनी ने कहा कि हम ट्रांसफर के खिलाफ नहीं है, बल्कि 75 जिलों के स्वास्थ्य लिपिकों के शासनादेश के निहित निर्देशों की अनदेखी कर तबादले किए गए हैं।

वाराणसी में एंबुलेंस के पहिए थमे।

वाराणसी में एंबुलेंस के पहिए थमे।

वाराणसी में 102 और 108 नंबर की सरकारी एंबुलेंस सेवा को कर्मियों ने रविवार की रात 12 बजे से ठप कर दिया। रामनगर क्षेत्र में दुर्गा मंदिर के समीप जिले भर की 77 सरकारी एंबुलेस खड़ी कर कर्मचारी हड़ताल पर हैं। सभी का कहना है कि हम लोग बीते 3 दिन से शिवपुर हॉस्पिटल में अपनी मांगों को पूरा करने के लिए धरना दे रहे थे। मगर, कोई हमसे बात करने तक नहीं आया। हमने कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर में अपनी जान को दांव पर लगा कर लोगों की सेवा की। जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएंगी, तब तक हम लोग धरने पर रहेंगे और 102 व 108 के एंबुलेंस के पहिए नहीं हिलेंगे।

उधर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा और सम्भल से एम्बुलेंस चालक बसों के जरिए रात में ही लखनऊ रवाना हो गए हैं। जो स्टाफ यहां बचा है वो धरना प्रदर्शन पर है। मुरादाबाद जिला अस्पताल में इमरजेंसी सेवा के लिए एक एम्बुलेंस को छोड़ बाकी सारी एम्बुलेंस सेवा ठप कर दी गई है।

एम्बुलेंस संघ का कहना है कि सरकार उनके साथ धोखा कर रही है। सरकार दिखा रही है कि 1000 नए लोगों को रोजगार दे दिया। जबकि यह छुपाया जा रहा है कि पुराने 1000 लोगों से रोजगार छीन लिया गया है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

परिजन ने बयान में कहा- स्टाफ शव लेकर आए तो उसमें से खून निकल रहा था, पैर की उंगली और अन्य जगह कुतरा हुआ था

News Blast

इंटौजा में खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में दो लोगों की मौके पर ही हुई मौत

News Blast

25 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम पर हमला, ग्रामीणों के पथराव में गाड़ी क्षतिग्रस्त

News Blast

टिप्पणी दें