April 27, 2024 : 10:00 AM
Breaking News
खबरें ताज़ा खबर मनोरंजन राष्ट्रीय

पुनीत राजकुमार के निधन के बाद दान की गई उनकी आंखें,

कन्नड़ पावर स्टार पुनीत राजकुमार 29 अक्टूबर को दुनिया को अलविदा कह गए हैं। उनके निधन से पूरे कर्नाटक में शोक की लहर है। 46 साल के पुनीत फिटनेस फ्रीक थे। जिम में वर्क आउट करते वक्त दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी हालात में सुधार नहीं हुआ। सैंडलवुड अभिनेता को उनके फैंस ‘अप्पू’ कहकर भी बुलाते थे। पुनीत अपनी मां की तरह ही परोपकारी कार्यों में शामिल रहते थे, उन्होंने अपनी आंखें दान करने का ‌वादा किया था। इस वादे को उनके मरने के बाद पूरा किया गया। बता दें, पुनीत के पिता एक्टर राजकुमार ने भी अपनी आंखें दान की थीं।

पिता का निधन भी हार्ट अटैक से हुआ था
प्रसिद्ध अभिनेता और पुनीत के पिता डॉ राजकुमार ने 1994 में अपनी और अपने पूरे परिवार की आंखें दान करवाने का फैसला किया था। साल 2006 में डॉ राजकुमार का निधन भी दिल का दौरा पड़ने से हुआ था।

कन्नड़ एक्टर चेतन की शपथ
कन्नड़ एक्टर चेतन ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा, ‘जब मैं अस्पताल में अप्पू सर के आखिरी दर्शन के लिए गया था, तब डॉक्टरों की एक टीम ने उनके निधन के छह घंटे के अंदर ऑपरेशन किया और उनकी आंखें निकालीं। अप्पू सर ने भी डॉ राजकुमार की तरह अपनी आंखें दान की हैं। अप्पू सर के पद चिन्हों पर चलकर और उनकी याद में हम सबको नेत्रदान करने की शपथ लेनी चाहिए। मैं भी अपनी आंखें दान करूंगा।’सैंडलवुड के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर
पुनीत सैंडलवुड के ऐसे एक्टर हैं जिनकी 14 फिल्में लगभग 100 दिनों तक थिएटर से नहीं हटी थीं। पुनीत कन्नड़ सिनेमा में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में शुमार थे। पुनीत के पिता राजकुमार भी इंडस्ट्री के बड़े नाम थे। वे कन्नड़ सिनेमा के पहले ऐसे एक्टर थे जिन्हें दादा साहब फाल्के अवॉर्ड मिला था। पुनीत की बेटी के विदेश से आने के बाद पुनीत का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

Related posts

बडगाम के पठानपोरा में सुरक्षा बलों का आतंकियों से आज फिर सामना; बीते 10 दिनों में 27 आतंकी मारे गए

News Blast

बीजेपी के जो नेता डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने पर सड़कों पर उतर जाते थे, उन्हीं की सरकार डीजल पर 66% टैक्स वसूल रही है

News Blast

चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी अरुणाचल बॉर्डर से 5 लड़कों को बंधक बनाकर ले गई, राज्य के कांग्रेस विधायक ने यह दावा किया

News Blast

टिप्पणी दें